Bakwas News

आमस में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल रहे पूर्व पंचायती राज मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव

आमस, गया आगामी विस चुनाव की तैयारी में तन, मन, धन के साथ करें काम-डॉ. विनोद प्रसाद यादव गया जिले के आमस प्रखंड के पथरा मोड़ स्थित जननायक कर्पूरी भवन में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक पूर्व मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव की देखरेख में हुई। यहां आगामी विस चुनाव की तैयारी पर विशेष रूप में बात की गई। शेरघाटी विस प्रभारी व प्रदेश महासचिव राजीवनयन शर्मा ने पंचायत अध्यक्षों से तैयारियों का जायजा लिया। कहा पार्टी प्रमुख व सीएम नीतीश कुमार ने 2025 में 225 सीट जितने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हमलोगों को दिन-रात काम करने की जरूरत है। पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। हर जाति व हर धर्म के लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। गया में होनेवाली जिला स्तरीय सम्मेलन में भारी संख्या में आने का कार्यकर्ताओं को न्योता भी दिया। वहीं पूर्व मंत्री ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इधर कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं द्वारा सम्मान नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रणविजय ठाकुर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी के वरीय अधिकारी मुह मोड़ लेते हैं। साथ ही जनहीत की आवाज उपर नहीं उठा पाते हैं। जिस वजह सैकड़ों वंचित गरीब-गुरबे लोग सरकारी लाभों से दूर हैं। इस ओर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया। प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद ने अध्यक्षता व संचालन किया। बैठक में राजेन्द्र प्रसाद यादव, अर्जुन यादव, दिलीप सिंह, बलिराम वर्मा, वसंत ठाकुर, कमल रजक, अरविंद मिश्रा, इंदल प्रसाद, विजय ठाकुर, मनिष, दिनेश, मो. जाकीर, शेरशाह, अजय प्रसाद, संजय यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, चंदन, महेश प्रसाद, प्रकाश मांझी आदि रहे।

शेरघटी विधायक मंजू अग्रवाल ने आमस में ग्रामीण सड़कों का किया शिलान्यास

धर्मेन्द्र कुमार सिंह आमस, गया शेरघाटी विस क्षेत्र के कोई भी गांव-टोला संपर्क पथ से नहीं रहेगा दूर-मंजू अग्रवाल गया जिले के शेरघाटी की राजद विधायक मंजू अग्रवाल ने गुरूवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एनडीबी) अंतर्गत आमस की महुआवां पंचायत के दो ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। इससे चिताब, श्यामनगर नीमा, महुआवां व दरना गांव के ग्रामीणों में बेहद खुशी है। विधायक ने बताया कि दरना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से चिताब खूर्द महादलित टोला जानेवाली और चिताब गांव को जोड़नेवाली गया-शेरघाटी पथ से टी 01-टी 0 नीमहारा रोड की आधारशीला रखी गई है। दोनों सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो गई थी। जिस वजह लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक से की थी। पिछले माह विधायक मंजू अग्रवाल ने आमस में आधा दर्जन ग्रामीण सड़कों की नीव रखी थीं। इन्होंने बताया कि शेरघाटी विस क्षेत्र में तेजी से विकास के काम हो रहे हैं। आनेवाले दिनों में कोई भी गांव-टोला संपर्क पथ से दूर नहीं होगा। कहा सूबे और शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का राजद पार्टी पर भरोसा है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र में विकास के खूब काम भी रहे हैं। मौके पर कामदेव प्रसाद, अजय यादव, मिथिलेश ठाकुर, बब्लू यादव, विष्णु दास, देवंती देवी, पीए विशाल कुमार आदि थे।

बिहार की लड़कियों ने कबड्डी में जीत गोल्ड मेडल

आमस, गया दिल्ली मे आयोजित खेल प्रतियोगिता में बिहार की लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार की लड़कियों ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों को बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के शेरघाटी की आस्था किरण, सिमरन कुमारी, इमामगंज की सृष्टि व गुरुआ की विद्ययालक्ष्मी ने बेहर प्रदर्शन से बिहार की टीम ने यह सफलता हासिल की है। इनके साथ गईं दूसरे जिले की खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इन्होंने बताया कि मैच के दौरान एक बिहारी सब पर भारी के नारे दिल्ली में गुंजते रहे। कहा राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से बेहद गदगद हैं। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने का है। इन्होंने बताया कि मन में दृढ इच्छा शक्ति हो और कड़ी मेहनत की जाय तो कोई भी मंजील दूर नहीं। इन्होंने सूबे की सरकार से ग्रामीण स्तर पर खेल व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने की मांग की है। आस्था के चाचा डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, मां किरण कुमारी, दादा राजेश्वर सिंह, दादी मालती देवी, चाची निर्मला देवी, बुआ सुनिता व सबिता सिंह ने कहा कि बचपन से ही इसकी खेल में खूब रूची है। टीम के कोच अर्पणा कुमारी व बहादूर ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ियों के अव्वल प्रदर्शन से यह सफलता हासिल हुई है। सभी ने डीएभी स्कूल के साथ प्रदेश का नाम रौशन किया है। दी बधाई- इनकी इस सफलता पर शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल, आमस प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, मुखिया मनोज यादव, किशोर मांझी, दिपू सिंह, खुर्रम खां, टुनटुन अग्रवाल, विधानसभा संयोजक अजित कुमार मिश्रा, शेखर चौरसिया, मुकेश गुप्ता, बीडीओ नीरज कुमार राय, थानेदार शैलेश कुमार, सीओ अरशद मदनी, गोलू सिंह, रमेश सिंह, मो. इमरोज अली, मो. अली आदि ने बधाई दी है।

आमस अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश कुमार ने बैठक कर दिए कई निर्देश

आमस, गया ड्यूटी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दास्त_डॉ महेश आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश कुमार ने एएनएम व सीएचओ के साथ बैठक कर कई निर्देश दिया। जच्चा बच्चा को समय पर सभी जरूरी टीका लगाने, गर्भवतियों का पूरा ध्यान रखने और छुटे हुए बच्चों का सर्वे कर टीके के प्रति उनके माता पिता को जागरूक करने पर जोर दिया। कहा बैंक के खाता नहीं खुले होने के कारण 145 प्रसूता संस्थागत प्रसव के बाद मिलनेवाली लाभों से वंचित हैं। हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार रंजन ने प्रसव पूर्व गर्भवतियों का बैंक में हर हाल में खाता खुलवा दें। ताकि सरकारी लाभ के लिए उन्हें भटकना न पड़े। इसके अलावा अन्य कई निर्देश दिए। सभी सीएचओ को 9 से 5 बजे तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुला रखने का सख्त निर्देश दिया है। ड्यूटी में कोताही बरतने वाले को विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहने को भी कहा है। बैठक में कपूरवास, उर्मिला, डब्लूएचओ मॉनिटर अमजद जावेद, अवंतिका, विवेक कुमार, संजू, ज्योति, विश्वकांत, रामानुजम आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

आमस में पांच वर्तमान पैक्स अध्यक्षों की बल्ले बल्ले महुआवा में पलटा बाजी

आमस, गया गया जिले के आमस प्रखंड में सोमवार को पैक्स चुनाव के हुए मतगणना में पांच वर्तमान अध्यक्षों ने जीत दर्ज की। वहीं महुआवा पैक्स से चुनचुन उर्फ चुन्नू यादव वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार को पराजित कर पहली बार अध्यक्ष चुने गए। इन्हें रिकॉन्टिंग में सफलता हाथ लगी। सांवकला से वर्तमान अध्यक्ष अजय यादव के मंझले भाई उदय यादव ने चुनाव जीता। जबकि रामपुर से पूर्व अध्यक्ष स्व. सुरेंद्र यादव की पत्नी कलावती देवी जीती। जीतनेवाले वर्तमान पैक्स अध्यक्षों में झरी के दीपक कुमार उर्फ दीपू सिंह, आमस के संजय सिंह, करमडीह के रमेश सिंह, कलवन के मो. अताउल्लाह खान शामिल हैं। अकौना पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष व सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रखंड कार्यालय के पीछे ई किसान भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम तक मतों की गिनती चलती रही। मजिस्ट्रेट के तौर पर रहे गया एडीएम अनुग्रहनारायण सिंह की मौजूदगी में निर्वाचित हुए अध्यक्ष व सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी व बीडीओ नीरज कुमार राय ने सर्टिफिकेट दिया। जीत हार सुनने को लेकर ब्लॉक में दिन भर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही समर्थक नारे लगाने लगते। दी बधाई अध्यक्ष व सदस्य पद पर जीत दर्ज करनेवालों को प्रखंड प्रमुख लड्डन खान, विधायक मंजू अग्रवाल, छोटन खां, वसीम अकरम, मुखिया मनोज यादव, पिंटू सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष रामाधार सिंह, महेंद्र पासवान, जानकी चौहान, किशोर मांझी, चांदनी सिंह, चम्पा देवी, व्यापारमंडल अध्यक्ष गोरे सिंह, विरेंद्र यादव, रूपलाल चौहान आदि ने बधाई दी है।

आमस में मतपेटियों में बंद हुआ पैक्स उम्मीदवारों की किस्मत

आमस, गया आमस में पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा पैक्स चुनाव-नीरज कुमार राय गया जिले के आमस, गुरुआ व शेरघाटी प्रखंड में रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव के वोट डाले गए। निर्धारित समय के बाद भी सौ से अधिक वोटरों के लाइन में लग रहने के कारण आमस पैक्स में देर शाम तक वोटिंग हुई। निर्वाचन पदाधिकारी नीरज कुमार राय के अनुसार आमस में करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान केन्द्रों से कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को प्रखंड परिसर के पिछे ई-किसान भवन में बनाए गए वज्रगृह में रात भर के लिए सुरक्षित रख दिए गए। जिनमें चुनाव मैदान में रहे अध्यक्ष व सदस्य पद के 139 अभ्यर्थियों की किस्मत बंद है। इनमें वर्तमान व कुछ पूर्व अध्यक्ष व सदस्यों की किस्मत भी बंद है। जिनकी गिनती सोमवार को की जाएगी। नौ में रामपुर, झरी, आमस, सांव, करमडीह, कलवन व महुआवां पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव के लिए कुल 15 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले गए। इधर वोट डालने के लिए निर्धारित समय से पूर्व ही मतदाता लाइन में खड़े हो गए। निर्वाचन अधिकारी व थानेदार शैलेश कुमार पुलिस जवानों के साथ घुम-घुमकर बूथों का जायजा लेते रहे।

आमस के मनरेगा कार्यालय दस साल बाद अपने भवन में हुआ शिफ्ट

आमस, गया प्रखंड के सभी पंचायतों में बनेंगे खेल स्टेडियम-विजय कुमार सिन्हा गया जिले के आमस प्रखंड के मनरेगा कार्यालय को दस साल बाद अपना भवन मिला है। इससे विभागीय अधिकारी व कर्मियों में बेहद खुशी है। पीओ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के पीछे वर्ष 2014 में मनरेगा का अपना भवन बना था। तब प्रखंड प्रमुख रहे अजय सिंह ने लाखों रुपये खर्च कर मनरेगा भवन बनवाया था। लेकिन नक्सली घटनाओं पर नकेल कसने के लिए उद्घाटन के बाद एसएसबी जवानों का बसेरा बन गया। इनके हटने के बाद सीआरपीएफ के जवान आ गए। जिस वजह मनरेगा को अपने भवन में शिफ्ट होने में एक दशक लग गए। आमस के इलाकों में नक्सली गतिविधियां थमने के बाद यहां से सीआपीएफ जवानों को हटा लिया गया है। बता दें कि 2014 से पूर्व आमस में आये दिन नक्सली संगठन घटना का अंजाम दिया करते थे। जंगल-पहाड़ों से लेकर जीटी रोड पर दर्जनों बार तांडव मचा चुके थे। आमस थाना, सांव टोल प्लाजा व मलरवाडीह सोलर प्लांट पर नक्सलियों के हमले के बाद एसएसबी और सीआरपीएफ जवानों को यहां ठहराया गया था। जिस वजह अपना भवन बने होने के बाद भी सालों से मनरेगा कार्यालय दो कमरे में चल रहा था। जहां मनरेगा कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पीओ ने बताया कि नौ पंचायत वाली आमस प्रखंड में सिर्फ पांच पीआरएस हैं। इससे काम को सही वक्त में धरातल पर उतारने में परेशानी हो रही है। एकाउंटेंट प्रभार में हैं व कार्यपालक सहायक एक वर्ष से गया में प्रतिनियुक्त हैं।

सीओ अरशद मदनी ने जनता दरबार में निपटाए जमीन विवाद के कई मामले

आमस, गया जनता दरबार में जरूरी दस्ताबेज लेकर ही आएं-अरशद मदनी गया जिले के आमस थाने में शनिवार को सीओ अरशद मदनी की अगुआई वाली जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़ी कई मामले सुलझा लिए गए। वहीं तीन पुराने मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गई। इसके बाद फैसले के लिए अगली तिथि मुकर्रर की गई है। दरबार में दो नए मामले भी आए। जिसे संबंधित राजस्व कर्मी को जांच का जिम्मा सौंप गया है। सीओ ने बताया कि अधिकांश मामले आपसी विवाद के आ रहे हैं। जिसे सुलझाने में थोड़ा वक्त लग रहा है। इन्होंने बताया कि कुछ मामले वर्षों पुराने हैं, जिसकी सुनवाई चल रही है। कहा अधिकांश शिकायतकर्ता बिना दस्ताबेज के सिर्फ आवेदन लेकर चले आते हैं। कहा जमीन विवाद से जुड़ी शिकायत जरूरी दस्ताबेज लेकर ही दरबार में आएं। तब उसे सुलझाना आसान होगा। इधर कुछ श्किायतियों ने महीनों बाद परिमार्जन, एलपीसी व दाखिलखारिज के नहीं सुलझने को लेकर गुस्से में दिखे। मौके पर थानेदार शैलेश कुमार, कमल रजक, वृजबिहारी रजक, दुलाचंद यादव, संजय यादव, मोहन आदि रहे।

आमस में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, कल 10823 मतदाता डालेंगे वोट

आमस, गया भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर की जा रही तैयारी_शैलेश कुमार गया जिले के आमस प्रखंड में एक दिसंबर को होनेवाला पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन अधिकारी व बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार चुनाव कराने वाले मतदान कर्मी अपना योगदान दे दिया। इनके ठहरने के लिए ब्लॉक में ही व्यवस्था की गई है। चुनाव के लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार समेत कुल 60 कर्मी लगाए गए हैं। मो. शब्बीर अहमद, निरंजन, जयंत, मो. आरिफ गौस, आकाश, हीरालाल आदि पीठासीन पदाधिकारियों ने बताया कि योगदान देने के साथ गाइडलाइन और जरूरी सामग्री व कागजात प्राप्त कर लिया। प्रणय कुमार रंजन, मुनींद्र व ललित चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव करने के लिए नौ में आठ पैक्स के 10823 मतदाता एक दिसंबर को वोट डालेंगे। बड़की चिलमी पैक्स के लिए अगले वर्ष चुनाव होगा। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की जा रही है। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के खास व्यवस्था रहेगी। भयमुक्त चुनाव कराने पर भी काम किया जा रहा है। इधर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जोड़ तोड़ करने में दिन रात लगे हैं।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने आशा कर्मियों की बैठक बुलाकर दी गई जानकारी

आमस, गया कार्य में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दास्त-डॉ. महेश कुमार गया जिले के आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को आशा कर्मियों की बैठक बुलाकर गैर संचारी रोग से संबंधित सर्वे पोर्टल पर लोड करने के बारे में जानकारी दी गई। बीपी, सुगर, टीबी, कैंसर आदि रोगियों का सर्वे कर उनकी जानकारी पोर्टल पर लोड़ करने के तरीके सभी बताए गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार, हेल्थ मैनेजर अरूण कुमार रंजन व विवेक कुमार ने आयुष्मान कार्ड व एम आशा के बारे में भी जानकारी दी। अपने पोषक क्षेत्र में कैंप लगाकर हर दिन कम से कम दस वृद्धों का आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा गया है। इसके अलावा बिहार सर्वे 2047 के बारे में लोगों की राय पोर्टल पर लोड करने का निर्देश दी है। जन्म प्रमाण पत्र, प्रसव, गर्भवती व शिशुओं को समय पर सभी जरूरी टीके लगाने और उन्हें स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। कार्य में लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी गई है। बैठक में मंजू, किरण, सुनीता, ममता, प्रियंका, बबिता, अर्चना आदि आशा व फैसिलिटेटर रहीं।