Bakwas News

बिक्रमगंज में छत से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रविवार को छत से झूलता हुआ विविहिता का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर का सभी परिवार फरार बताये जाते है। विवाहिता के पिता दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार की पत्नी अमृता पटेल घर में छत की कंडी में फांसी लगा ली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंची तो घर खुला हुआ था, लेकिन घर के सभी परिवार फरार थे। विवाहिता का शव छत से लटक रहा था। इस घटना की सूचना विवाहिता के मैके वालों को दी गई। विवाहिता नोखा थाना क्षेत्र के छतावना निवासी अशोक चौधरी की पुत्री है, जिसकी शादी वर्ष 2021 में दावथ थाना क्षेत्र के बभनी निवासी रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के साथ हुई है। मनीष कुमार सेना का जवान है। विवाहिता के पिता दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

इन्दु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज रोहतास के शासी निकाय अध्यक्ष बने काराकाट सांसद राजा राम सिंह

स्थानीय इन्दु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज रोहतास के परिसर में अवस्थित प्रधानाचार्य कक्ष में शनिवार को महाविद्यालय शासी निकाय की एक बैठक की गई। जिसमें सर्व सम्मति से काराकाट सांसद राजा राम सिंह को शासी निकाय का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। पूर्व विधान पार्षद सह महाविद्यालय सचिव डॉ अजय कुमार सिंह ने सांसद राजा राम सिंह के नाम प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो डॉ अलाउद्दीन अजीजी ने किया। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों को पूर्व विधान पार्षद सह महाविद्यालय सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और फूलों का माला देकर सम्मानित किया। सांसद राजा राम सिंह, पूर्व विधान पार्षद सह महाविद्यालय सचिव डॉ अजय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो डॉ अलाउद्दीन अजीजी के अलावा शिक्षाविद प्रतिनिधि प्रो डॉ सुरेन्द्र सिंह, प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो इंदल सिंह सहित शासी निकाय के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में महाविद्यालय के विकास के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। महाविद्यालय परिसर में एक मल्टी परपस हाल बनाने की निर्णय लिया गया। जो सभी तरह की सुविधाओं से सुसज्जित होगा। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं प्रायोगिक वर्ग नियमित चलवाने की भी निर्णय लिया गया।

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किए गए सम्मानित

मॉडर्न किड्स प्ले स्कूल ए. एस. कॉलेज रोड बिक्रमगंज में वार्षिक परीक्षा परिणाम अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में घोषित किया गया। परिणाम घोषणा समारोह विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था। विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास, अभिभावकों के मन में गर्व और शिक्षकों की आंखों में संतोष स्पष्ट झलक रहा था। पूरे विद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा और उपलब्धि का उल्लास देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक रूप से किया गया, जिसके पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली सिन्हा एवं निदेशक सीएम चौधरी ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह निरंतर मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने, चुनौतियों का सामना साहसपूर्वक करने तथा नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह की विशेष आकर्षण वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान रहा। विद्यालय द्वारा ऐसे विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी उपलब्धि को समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर शिक्षिका सुरभी तिवारी, डिम्पल गुप्ता, निभा मौर्या, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजलक्ष्मी, शिवानी पटेल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्रा और काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

रामकथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, साध्वी शैलप्रिया पांडेय ने बताया श्रीराम का आदर्श जीवन

बिक्रमगंज नगर के सासाराम रोड स्थित सब्जी मंडी के समीप मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम चरित्र मानस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या धाम से आई कथावाचक साध्वी शैलप्रिया पांडेय ने मंगलवार को अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम के जीवन को मयार्दा, त्याग और कर्तव्यपालन की सर्वोच्च मिसाल बताया। कहा कि पिता की आज्ञा का पालन, परिवार के प्रति समर्पण और प्रजा के प्रति जिम्मेदारी – हर रूप में श्रीराम ने आदर्श स्थापित किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने रामचरितमानस के प्रसंगों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए कहा कि मयार्दा का पालन ही मनुष्य को महान बनाता है। उनके प्रवचन के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीरामह्न के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भजन-कीर्तन ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। आयोजकों के अनुसार कथा 26 मार्च तक जारी रहेगी, जिसमें प्रतिदिन श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्रदान करते है।

नोनहर में ज्ञान मंथन पब्लिक स्कूल की हुई स्थापना

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में रविवार को आमापोखर मोड़ के पास ज्ञान मंथन पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन नोनहर पंचायत के मुखिया आभा देवी और अन्य अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक मनजी सिंह ने किया। कार्यक्रम को शिक्षक सुरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सूर्यपुरा चंदन भगत, मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता, सरपंच प्रतिनिधि जय प्रकाश प्रभाकर, बीडीसी अजय गाँधी, पैक्स अध्यक्ष अमन राज, वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, शिक्षक मनोज पटेल, प्राथमिक स्वास्थ्य प्रबंधक बिक्रमगंज के प्रबंधक अशोक कुमार, सुरेश चौधरी, मंटू राय, शक्ति राय, नंदजी सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित करते हुए विद्यालय के विकास के लिए शुभकामनायें दी। लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शहरों की तरह साधन संपन्न विद्यालय खुलने से ग्रामीण बच्चों को काफी लाभ होगा। बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिलने से वे प्रतियोगिता के इस युग में अपने को स्थापित कर सकेंगे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्या रिंकी सिंह ने की। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बिक्रमगंज में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

 ईद न केवल इबादत और शुक्राने का दिन है बल्कि भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों को बांटने का भी एक खास मौका है। इसी भावना के साथ ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। ईद के मौके पर सुबह से ही ईदगाहों एवं विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बिक्रमगंज निवासी एवं विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मी मो. आदिल खान ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, इसलिए ईद-उल-फितर की तारीख हर वर्ष बदलती रहती है। यह पर्व शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है, जो पवित्र रमजान माह के समापन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ईद की तारीख तय करने का सबसे अहम आधार चांद का दीदार होता है। रमजान के 29वें दिन चांद दिखने पर अगले दिन ईद मनाई जाती है, अन्यथा 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद मनाई जाती है। ईद के अवसर पर घरों में विशेष रूप से मीठी सेवइयों एवं विभिन्न पकवान बनाया जाता है। पूरे महीने रोजा रखने के बाद ईद का दिन लोगों के लिए एक इनाम के रूप में आता है, जब वे परिवार और अपनों के साथ खुशियां साझा करते हैं। बाजारों में भी ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े, मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। ईद के इस पावन अवसर पर लोगों ने जरूरतमंदों की सहायता कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया, जिससे त्योहार की पवित्रता और भी बढ़ गई।

नोनहर में किया गया होली महोत्सव का किया गया आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर होलिका दहन के पूर्व सोमवार की रात में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पैक्स अध्यक्ष अमन राज के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम होलिका दहन प्रारंभ होने के साथ रात के 1 बजे संपन्न हुआ नोनहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजिक मिक्की राज मेहता ने कार्यक्रम में शामिल जदयू नेता संजय वर्मा, अरबिंद चौधरी, पिंटू सिंह बीडीसी अजय गाँधी, रालोमो नेता प्रो. रबिन्द्र सिंह सहित सभी अतिथियों को अबीर गलाल लगा कर स्वागत किया तथा होली की शुभकामनायें देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य अतिथि जदयू नेता संजय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमें मिलजुल कर रहने, आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह पर्व विभिन्न रंगों के माध्यम से एकता और समानता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।विशिष्ट अरबिंद चौधरी ने कहा कि होली सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है, जो सामाजिक सौहार्द्र और एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गायक कलाकार दिनबंधु की प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिरालाल सिंह तथा संचालन बीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, उमेश सिंह, रितेश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विदाई सह सम्मान समारोह में भावुक हुए शिक्षक

बिक्रमगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैधरा – करमैनी के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्त पर शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि अपने सेवा काल के दौरान संबंधित संस्थान अथवा विभाग से आत्मिय लगाव हो जाता है। परिवारिक वातावरण बन जाता है। वही उस संस्थान को छोड़ने अथवा सेवानिवृत्त होने पर हृदय भावुक हो जाता है। क्योंकि मन में ऐसा भाव उत्पन्न होता है कि 60 वर्ष की लम्बी अवधि बिताने के बाद इस सिस्टम से हम अलग हो रहे हैं। वही मध्य विद्यालय घोसिया कला के प्रधानाध्यापक शमशाद अली ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद व्यक्ति का गुणगान उसके व्यक्तित्व के आधार पर संबंधित संस्थानों में याद किया जाता है।इस लिए सेवा काल में अपने दायित्व का निर्वाह स्नेही स्वभाव के साथ करनी चाहिए। वही सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने अपने दायित्व काल को साझा करते हुए सहकर्मियों की सराहना किया और जरुरत पड़ने पर सभी के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया। विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें फुल माला पहनाने के साथ उपहार के साथ अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर जयप्रकाश, विश्वजीत कुमार, संतोष ठाकुर,आशिष पाठक, शेखर सिंह, अभिमन्यु भाई पटेल, जफर बारी खां,अमिर एकबाल एवं संतोष कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

बिक्रमगंज में श्रद्धा के साथ छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने किया माँ सरस्वती पूजा

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों एवं गली मोहल्ले में शुक्रवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गयी। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं समेत स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्जन कर विधि विधान से पूजन किया। इस अवसर वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर, इंदू-तपेश्वर महिला महाविद्यालय, एएस कॉलेज रोड बिक्रमगंज  में स्थित मॉडर्न किड्स प्ले स्कूल सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से सरस्वती पूजा किया गया। इस दौरान इंदू तपेश्वर सिंह   महिला महाविद्यालय के  प्राचार्य शशि रंजन ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि इंसान की तरक्की में साधना का अहम योगदान होता है। बसंत पंचमी के अवसर पर सभी को मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए और सुख शान्ति के लिए प्रार्थना करना चाहिए। पूजा को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह दिखा। मौके पर प्राचार्य शशिरंजन कुमार, प्रो. अनील कुमार सिंह, प्रो अभिषेक कुमार, प्रो मनोज सिंह, प्रो जाहिद खान, उपेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, चन्दन कुमार, सहित महाविद्यालय की छात्रा रेखा कुमारी,आरती कुमारी ,सोनी कुमारी, दीपमाला, कुमारी निशा सहित महाविद्यालय के सभी व्याख्याता और कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा मॉडर्न किड्स प्ले स्कूल बिक्रमगंज में प्राचार्य अंजली सिन्हा, उपप्राचार्य सुरभी तिवारी के नेतृत्व में माँ सरस्वती की पूजा विधि विधान से किया गया। मौके पर निदेशक सीएम चौधरी, शिक्षिका आकांक्षा श्रीवास्तव, डिम्पल कुमारी, लक्ष्मी गुप्ता, नीभा मौर्या सहित सभी शिक्षक – शिक्षिका और छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

पूर्व विधायक ने किया भाजपा अध्यक्षों की बैठक

काराकाट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष की बैठक बिक्रमगंज में स्थित पूर्व विधायक राजेश्वर राज के आवास पर सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी 24 जनवरी को बाल विकास के मैदान, सासाराम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के रोहतास जिला में प्रथम में आगमन पर तैयारी की को लेकर चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला महामंत्री विवेक सिंह ने भारत माता, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर इस बैठक का शुभारंभ किया।बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक अजीत सिंह ने किया।बैठक में दौरान प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सासाराम पहुंचे। इन आयोजनों के माध्यम से संगठन की एकजुटता, शक्ति और अनुशासन का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह, गरिमा और मर्यादा के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को केवल औपचारिक स्वागत तक सीमित न रखते हुए, इसे संगठनात्मक ऊर्जा और भाजपा की जनाधार शक्ति के प्रदर्शन का अवसर बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ बड़ी संख्या में 24 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सासाराम चलने की बात कही। वक्ताओं में जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, जिला महामंत्री विवेक सिंह रहे, धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया। इस बैठक में जिला प्रवक्ता नवीन चंद्र साह, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रितेश राज, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, गौतम तिवारी, सुरेश गुप्ता, ललित मोहन सिंह, राजेश कुशवाहा, विनोद पासवान, पंकज सिंह, लव जी मिश्रा, मुन्ना पांडेय, मुन्ना सिंह,गौरव गुप्ता, मोहन गुप्ता, दिवाकर द्विवेदी उपस्थित रहे।