Bakwas News

भाजपा नेता ने अपने जन्म दिन पर गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के धावां में स्थित द डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बढ़ती ठंड को देखते हुए अपने जन्म दिन पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह द डीपीएस धावां बिक्रमगंज के निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुजुर्ग महिला-पुरुषों और जरूरतमंदों के बीच शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द डीपीएस के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर ठंड से बचाव हेतु 50 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को अपने जन्म दिन पर गरीब बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण करते है। इस वर्ष अत्यधिक ठंड के कारण कंबल, चूड़ा, तिलकूट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे मानवीय कार्यों में सहयोग करना चाहिए। भाजपा नेता की ओर से किए गए कंबल वितरण को उपस्थित लोगों ने एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल बताया। मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment