Bakwas News

बिहार की लड़कियों ने कबड्डी में जीत गोल्ड मेडल

आमस, गया
दिल्ली मे आयोजित खेल प्रतियोगिता में बिहार की लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार की लड़कियों ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों को बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के शेरघाटी की आस्था किरण, सिमरन कुमारी, इमामगंज की सृष्टि व गुरुआ की विद्ययालक्ष्मी ने बेहर प्रदर्शन से बिहार की टीम ने यह सफलता हासिल की है। इनके साथ गईं दूसरे जिले की खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इन्होंने बताया कि मैच के दौरान एक बिहारी सब पर भारी के नारे दिल्ली में गुंजते रहे। कहा राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से बेहद गदगद हैं। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने का है। इन्होंने बताया कि मन में दृढ इच्छा शक्ति हो और कड़ी मेहनत की जाय तो कोई भी मंजील दूर नहीं। इन्होंने सूबे की सरकार से ग्रामीण स्तर पर खेल व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने की मांग की है। आस्था के चाचा डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह, मां किरण कुमारी, दादा राजेश्वर सिंह, दादी मालती देवी, चाची निर्मला देवी, बुआ सुनिता व सबिता सिंह ने कहा कि बचपन से ही इसकी खेल में खूब रूची है। टीम के कोच अर्पणा कुमारी व बहादूर ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ियों के अव्वल प्रदर्शन से यह सफलता हासिल हुई है। सभी ने डीएभी स्कूल के साथ प्रदेश का नाम रौशन किया है।

दी बधाई-
इनकी इस सफलता पर शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल, आमस प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, मुखिया मनोज यादव, किशोर मांझी, दिपू सिंह, खुर्रम खां, टुनटुन अग्रवाल, विधानसभा संयोजक अजित कुमार मिश्रा, शेखर चौरसिया, मुकेश गुप्ता, बीडीओ नीरज कुमार राय, थानेदार शैलेश कुमार, सीओ अरशद मदनी, गोलू सिंह, रमेश सिंह, मो. इमरोज अली, मो. अली आदि ने बधाई दी है।

Leave a Comment