Bakwas News

सीताराम यादव शेरघाटी विधानसभा के गरीब गुरबों के बने हैं मसीहा

आमस, गया पिछले 25 सालों से जरूरतमंदों की करते आ रहे हैं सेवा_सीताराम यादव गया जिले के मुखिया संघ संयोजक सह प्रभारी मगध प्रमंडल व पैक्स अध्यक्ष सीताराम यादव ने शनिवार को चलो गांव जनता के द्वार कार्यक्रम अंतर्गत आमस प्रखंड के महुआवा और कलवन पंचायत के गरीब गुरबों के बीच कंबल का वितरण किया। दोनों पंचायतों के हजारों जरूरतमंदों को कंबल देते हुए कहा कि गरीबों का सेवा करना उनकी शुरू से प्राथमिकता रही है। पिछले 25 सालों से गरीब, गरबे, वंचित, लाचार, वंचित, वृद्ध और शोषितों की सेवा करते आ रहे हैं। कहा शेरघाटी विधानसभा के आमस, डोभी और शेरघाटी प्रखंड के करीब तीस हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का लक्ष्य है। अब तक बार भरारी, अंगरा, कचौड़ी, कलवन, महुआवा समेत दस पंचायतों के हजारों जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए अपने निजी फंड से कंबल बांट चुका हूं। इसके अलावा उनकी अन्य जरूरतों को पूरा करने में दिन रात लगे हैं। सीताराम यादव के हाथों कंबल पाकर जरूरतमंद बेहद खुश दिखे। वे सीताराम यादव को खुद का मसीहा बता रहे हैं। कइयों ने कहा कि नेता सीताराम यादव के तरह ही होना चाहिए। इस मौके पर अकौना पंचायत के पूर्व मुखिया छोटन खान, महुआवा पैक्स अध्यक्ष चुनचुन उर्फ चुन्नू यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव, अनिल यादव, समाजसेवी मनोज शर्मा, अंजू देवी, शाहनवाज आलम, रीना देवी, विनय यादव, अर्जुन, विनय यादव, मनोज चौधरी आदि थे।

कुंदन कुमार आमस पश्चिमी व मधु जायसवाल पूर्वी की बनी बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष

आमस, गया सबका साथ लेकर पार्टी के लिए करूंगी दिन-रात काम-माधूरी जायसवाल गया जिले के आमस प्रखंड के झरी पंचायत के रेगनियां गांव निवासी कुंदन कुमार उर्फ रंजय सिंह पश्चिमी व रामपुर निवासी माधुरी जायसवाल पूर्वी से बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष चुनी गई हैं। शेरघाटी विस संयोजक अजित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा मनोनित दानों के नामों की घोषणा गया जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने किया। शेरघाटी व डोभी प्रखंड के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की। कुंदन आमस के पूर्व अध्यक्ष तपेश्वर सिंह के पुत्र हैं। बलिराम सिंह, कमलनय सिंह, रौशन गुप्ता, दीपक गुप्ता, मिथिलेश सिंह, नंदन मिश्रा, प्रभात पंकज, रूपलाल चौहान, शेखर चौरसिया, सुरेश वर्णवाल, अमरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह पप्पू, जितू सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने दोनों को बधाई दी है। माधूरी जायसवाल व रंजय सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे। शेरघाटी में आयोजित विस स्तरीय बैठक का संचालन विस संयोजक अजित कुमार मिश्रा ने किया।

मनमोहन सिंह के निधन पर शोक

आमस, गया देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के पर गया जिले के इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। शेरघाटी की राजद विधायक मंजू अग्रवाल, वसिम अकरम, प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, राजेश यादव, खुर्रम खां, लक्की खां, विरेन्द्र यादव आदि नेताओं ने कहा कि देश की राजनीति को भारी क्षति हुई है। उनके कार्यकाल में देश में विकास के खूब काम हुए थे। उनका स्वभाव देश के सभी लोगों को पसंद थी। राजद प्रखंड अध्यक्ष विनय यादव, दुलारचंद यादव, मनोज यादव, दीपू सिंह, महेन्द्र पासवान, किशोर मांझी, कमरूदीन, लालू यादव, मो. आरीफ आदि ने भी दुख व्यक्त किया है।

शैलेश मिश्रा बने हम के प्रदेश प्रवक्ता, खुशी

आमस, गया गया जिले के आमस प्रखंड के मंझौलिया गांव निवासी शैलेश कुमार मिश्रा को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। इन्हें यह जिम्मेवारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने दी है। साथ ही पार्टी के हित में काम करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की नसीहत भी दी है। आमस प्रखंड अध्यक्ष उदित सिंह भोक्ता, सुनील मांझी, रामाशीष यादव आदि कार्यकर्ताओं ने कहा कि शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में सूबे में पार्टी और मजबूत होगी। सौम्य व्यवहार के शैलेश के साथ काम करना अच्छा लगता है। कहा ये पार्टी के लिए दिन रात काम करनेवाले युवा नेता हैं। इस पद के असली हकदार भी थे। रविन्द्र शर्मा, विरु, संतोष गुप्ता, विपिन कुमार, गुड्डू कुमार, रौशन गुप्ता, रंजित, अजय, अरुण पासवान, अनिल सिंह आदि ने बधाई दी है।

बंदर ने तीन दिन में दर्जन भर लोगों को किया घायल

आमस, गया जंगल से भटक आए एक बंदर ने पिछले तीन दिनों के अंदर आमस के मझौलिया गांव के करीब दर्जन भर लोगों को काट कर घायल कर दिया है। घायलों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। इससे गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। ग्रामीण बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। ग्रामीण चितरंजन कुमार सिंह व राजा ने बताया कि सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम बंदर को पकड़ने आई थी। लेकिन उनके घंटों प्रयास के बाद भी बंदर पिंजड़े नहीं जा सका। बल्कि गांव के पास प्रोजेक्ट स्कूल पर चला गया। थक हार कर वन विभाग के कर्मी पिंजड़े को एक ग्रामीण के छत पर लगाकर चले गए। इन्होंने बताया कि बच्चे व महिलाओं पर नजर पड़ते ही छत व पेड़ से कुछ कर काटकर घायल कर दिया है।

द कबीर फाउंडेशन के द्वारा कंबल का वितरण – Duplicate – [#55091]

आमस, गया कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए सरकारी व गैर सरकारी स्तर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण शुरू हो चूका है.द कबीर फाउंडेशन के द्वारा भी सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया है. फाउंडेशन के चेयरमैन नजमुद्दीन नजमी ने बताया कि बैदा,अकौना,बलियारी के अलावा लोदी शहीद, क़ाज़ी मुहल्ला, रहमान नगर, शुमाली मुहल्ला,चट्टी, लगन तकिया, गढ़ मुहल्ला, नया बाजार, और बार हुसैनगंज में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है ताकि इस कड़ाके की सर्दी में कुछ राहत मिल सके.

द कबीर फाउंडेशन के द्वारा कंबल का वितरण

आमस, गया कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए सरकारी व गैर सरकारी स्तर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण शुरू हो चूका है.द कबीर फाउंडेशन के द्वारा भी सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया है. फाउंडेशन के चेयरमैन नजमुद्दीन नजमी ने बताया कि बैदा,अकौना,बलियारी के अलावा लोदी शहीद, क़ाज़ी मुहल्ला, रहमान नगर, शुमाली मुहल्ला,चट्टी, लगन तकिया, गढ़ मुहल्ला, नया बाजार, और बार हुसैनगंज में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है ताकि इस कड़ाके की सर्दी में कुछ राहत मिल सके.

गरीबों के बीच प्रखंड प्रमुख व बीडीओ ने बांटे कंबल

आमस, गया गरीबों को ठंड से बचाने के किए जाएंगे सभी उपाय-लड्डन खान बढ़ते ठंड से गरीब-गुरबों को बचाने के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण बुधवार को गया जिले के आमस प्रखंड प्रमुख लड्डन खां व बीडीओ नीरज कुमार राय ने किया। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि आमस व करमडीह पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गरीबों को ब्लॉक बुलाकर कंबल दिया गया। कहा आने पर अन्य को भी दिए जाएंगे। वहीं प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने कहा कि गरीब-गुरबों को ठंड से बचाने के लिए सभी तरह के उपाय किए जाएंगे। इधर कंबल पाकर करमडीह पंचायत की कमली देवी, प्रियंका देवी, आमस की सरिता देवी, सुनीता देवी, सुषमा, निलम, कामता दास आदि गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौके पर बीपीआरओ सूरज प्रकाश भगत, दुलारचंद यादव, अशोक, सुरेन्द्र मिश्रा, प्रखंड नाजीर आदि रहे।

सफलता हासिल करने वाले आमस के युवक युवती हुए सम्मानित

आमस, गया दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाता_मो.शौकत अली गया जिले के आमस प्रखंड के कई मज़दूर व किसानों के बेटे व बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। इन्होंने प्रखंड का नाम रौशन किया है। जानकारी के अनुसार अकौना पंचायत के कोरमथू टोला लछना निवासी सुखदेव यादव के पुत्र मनु कुमार ने आईटीबीपी और सीआरपीएफ की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। रिजल्ट आने पर सोमवार को समाजसेवियों ने मनु को फूलों का माला व बुके देकर सम्मानित किया। इसने अपनी सफलता का श्रेय माता गीता देवी, पिता सुखदेव यादव, दादा जटु यादव व अपने शिक्षकों को देते हुए बताया कि प्रारंभिक शिक्षा बैदा गांव के गांधी आज़ाद स्कूल से प्राप्त किया। श्याम नगर नीमा हाई स्कूल से मैट्रिक व गया कॉलेज से आईएससी और एसएमएसजी कॉलेज शेरघाटी से बीएससी पास की। स्वजनों ने बताया कि मनु को बचपन से ही देश सेवा का जूनून था। वह पढ़ाई के दौरान डिफेंस की भी तैयारी करता रहा। वहीं पथरा गांव निवासी किसान कपिल यादव की बेटी कविता कुमारी ने सीआईएसएफ जवान बन कर नाम रौशन किया है। शिवटहल बिगहा के गुमटी संचालक अर्जुन राम के पुत्र आनंद ने भी सफलता हासिल की है। इन्होंने दी बधाई सफलता हासिल करने वाले प्रखंड के युवा युवतियों को चुन्नू यादव, प्रखंड प्रमुख लड्डन खान, जिप प्रतिनिधि बब्लू कुमार, मुखिया किशोर मांझी, शौकत अली, मनोज यादव, मनोज दास, दीपू सिंह, जानकी चौहान, डब्लू पासवान, मोनीरा खातून, बीडीओ निरज कुमार रॉय,सीओ अरशद मदनी,थानाध्यक्ष शैलेश कुमार,जिला परिषद प्रतिनिधि बब्लू कुमार,मुखिया किशोर मांझी, प्रधानाध्यापक जहीर अनवर,निदेशक शौकत अली,शकील अहमद, शुभम राज,हसनैन हैदर, मोज़फ्फर रज़ा,विशाल कुमार आदि ने बधाई दी है।

आमस के चंडीस्थान में हार्डवेयर दुकान लगी आग, लाखों के जले सामान

आमस, गया गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के चंण्डीस्थान बाजार निवासी मोर वर्णवाल के राम प्लाई एंड हार्डवेयर दुकान के आगे रखे पार्टस में रविवार की सुबह आग लग गई। बिजली की शॉर्ट शर्किट से लगी आग देखते ही देखते बेकाबू हो गई और लाखों रुपये की सामग्री जलकर खाक हो गई। इनमें पानी की पाइप के हजारों मीटर लेंथ, कई पानी टंकी, नल, व प्लास्टिक के अन्य सामान शामिल है। पुत्र रामकुमार वर्णवाल ने बताया कि आग लगने पर स्थानीय व्यवसायी व लोगों की मदद से आग बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। आग की लपटें इतनी तेज उठ रही थी कि किसी में सटने की हिम्मत नहीं हुई। इसने बताया कि अगलगी की इस घटना में पांच लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। इसने थाने में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित व्यवसायी मोर जी ने बताया कि अगलगी की इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।