आमस, गया
सबका साथ लेकर पार्टी के लिए करूंगी दिन-रात काम-माधूरी जायसवाल
गया जिले के आमस प्रखंड के झरी पंचायत के रेगनियां गांव निवासी कुंदन कुमार उर्फ रंजय सिंह पश्चिमी व रामपुर निवासी माधुरी जायसवाल पूर्वी से बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष चुनी गई हैं। शेरघाटी विस संयोजक अजित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा मनोनित दानों के नामों की घोषणा गया जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने किया। शेरघाटी व डोभी प्रखंड के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की। कुंदन आमस के पूर्व अध्यक्ष तपेश्वर सिंह के पुत्र हैं। बलिराम सिंह, कमलनय सिंह, रौशन गुप्ता, दीपक गुप्ता, मिथिलेश सिंह, नंदन मिश्रा, प्रभात पंकज, रूपलाल चौहान, शेखर चौरसिया, सुरेश वर्णवाल, अमरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह पप्पू, जितू सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने दोनों को बधाई दी है। माधूरी जायसवाल व रंजय सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे। शेरघाटी में आयोजित विस स्तरीय बैठक का संचालन विस संयोजक अजित कुमार मिश्रा ने किया।