आमस, गया
जंगल से भटक आए एक बंदर ने पिछले तीन दिनों के अंदर आमस के मझौलिया गांव के करीब दर्जन भर लोगों को काट कर घायल कर दिया है। घायलों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। इससे गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। ग्रामीण बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। ग्रामीण चितरंजन कुमार सिंह व राजा ने बताया कि सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम बंदर को पकड़ने आई थी। लेकिन उनके घंटों प्रयास के बाद भी बंदर पिंजड़े नहीं जा सका। बल्कि गांव के पास प्रोजेक्ट स्कूल पर चला गया। थक हार कर वन विभाग के कर्मी पिंजड़े को एक ग्रामीण के छत पर लगाकर चले गए। इन्होंने बताया कि बच्चे व महिलाओं पर नजर पड़ते ही छत व पेड़ से कुछ कर काटकर घायल कर दिया है।