Bakwas News

डॉ. हरेराम सिंह को मिला ग्रेस इंडिया हिन्दी साहित्य सम्मान- 2024

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए बिहार के चर्चित कवि आलोचक बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के करूप निवासी डॉ. हरेराम सिंह को ग्रेस इंडिया एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट- नई दिल्ली द्वारा ग्रेस इंडिया बेस्ट हिंदी साहित्य सम्मान – 2024, जय सिंह मार्ग नई दिल्ली में आयोजित वाई.एम.सी.ए सम्मेलन कक्ष में प्रदान किया गया। साहित्य के अलावा यह सम्मान अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कलाकारों, समाज सेवियों, शिक्षाविदों को भी प्रदान किया जाता है । डॉ. हरेराम सिंह बिहार के वैसे साहित्यकारों में से हैं जिन्होंने अपने साहित्य सृजन द्वारा न सिर्फ वर्तमान के ग्रामीण बदलाओं को अपनी रचनाओं में रेखांकित किया है बल्कि वैश्वीकरण एवं बाजारवाद के चपेट में आए तंत्र, व्यक्ति और समाज के मानसिक उद्योगों एवं परिवर्तनों को बड़ी बारीकी से उकेरा है। किसान, मजदूर, स्त्री और के लोगों के दर्द एवं संघर्ष को नई दिशा देते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से उनका रचनात्मक प्रतिनिधित्व किया है। डॉ. हरेराम सिंह के अब तक 40 ग्रंथ प्रकाशित हैं। जिनमें सत्रह कविता-संग्रह, तीन कहानी-संग्रह, दो आत्मकथात्मक उपन्यास, तीन संपादित ग्रंथ आदि हैं। इन्होंने इतिहास एवं वर्तमान पर भी लिखा है। उनका ‘ लोकतंत्र में हाशिए के लोग’ पुस्तक ऐसे विषयों पर ही आधारित है। 2024 में इनकी प्रकाशित पुस्तकों में वैशाली की पूनो, समय से संवाद करता युग, रास्ते तो मिल जाएंगे एवं सोनम की कथा मुख्य हैं। पूर्व में उन्हें आचार्य रामचंद्र शुक्ल साहित्य सम्मान, पोद्दार रामावतार ‘अरुण’ सम्मान, राम प्रसाद सिंह साहित्य सम्मान आदि मिल चुके हैं।
ग्रेस इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष यह सम्मान समारोह देश के किसी महान विभूति के जन्म दिन पर आयोजित करता है। इस बार यह आयोजन पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित किया गया। इसके वर्तमान अध्यक्ष डॉ.एस.डी.मेहता ‘रत्नम्’ हैं जो पेशे से वैज्ञानिक एवं पत्रकार हैं। डॉ. हरेराम सिंह को मिले इस सम्मान पर बधाई देने वालों में देश के विभिन्न हिस्सों के लोग शामिल हैं। उनमें साहित्यकार जयप्रकाश कर्दम, डॉ. ललन प्रसाद सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, कैलाश मनहर, भोलानाथ कुशवाहा, राम नगीना मौर्य, अमित आनंद, हरिराम मीणा, रौशन लाल, कमलेश वर्मा, जीतेन्द्र कुमार, चितरंजन लाल भारती, अलख देव प्रसाद अचल, डॉ. शिव कुशवाहा, डॉ. राम कृष्ण यादव, प्रो. शिलक राम, कत्यायनी सिंह, राम श्रेष्ठ दीवाना, सीडी सिंह, कुमार बिन्दु, नीलोत्पल रमेश, विनीताभ कुमार, डॉ . महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. राम प्रकाश कुशवाहा, डॉ. अमल सिंह भिक्षुक, डॉ. केवल कृष्ण, डॉ. सैयद परवेज, डॉ. शशिकला, कुबेर कुमावत, डॉ. अमित सिंह कुशवाह, श्री आशुतोष द्विवेदी, गंगादीन यादव, राधेश्याम कुशवाहा, कविराज सिंह, शशि भूषण कुशवंशी, चंद्रजीत सिंह, डॉ. राज कुमार, संतोष भंडारी, राजेश यादव, अमित हार्डिया, नंद किशोर बौद्ध, प्रकाश तिवारी, सुनील कुमार पाण्डेय, रजनीश पटेल, सुरभि श्रुति, पूनम कुमारी, संयुक्ता सिंह, रेखा सिंह, रीता पाण्डेय, रीता सिंह, अनु कुमारी, अमन कुमार, अनिल कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रमोद सिंह, विकास कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह बादल, राजीव कुमार, दयानंद मौर्य, रंजन प्रसाद , सुमन कुशवाह आदि है।

Leave a Comment