आमस, गया
गया जिले के आमस प्रखंड के मंझौलिया गांव निवासी शैलेश कुमार मिश्रा को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। इन्हें यह जिम्मेवारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने दी है। साथ ही पार्टी के हित में काम करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की नसीहत भी दी है। आमस प्रखंड अध्यक्ष उदित सिंह भोक्ता, सुनील मांझी, रामाशीष यादव आदि कार्यकर्ताओं ने कहा कि शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में सूबे में पार्टी और मजबूत होगी। सौम्य व्यवहार के शैलेश के साथ काम करना अच्छा लगता है। कहा ये पार्टी के लिए दिन रात काम करनेवाले युवा नेता हैं। इस पद के असली हकदार भी थे। रविन्द्र शर्मा, विरु, संतोष गुप्ता, विपिन कुमार, गुड्डू कुमार, रौशन गुप्ता, रंजित, अजय, अरुण पासवान, अनिल सिंह आदि ने बधाई दी है।