आमस, गया
गरीबों को ठंड से बचाने के किए जाएंगे सभी उपाय-लड्डन खान
बढ़ते ठंड से गरीब-गुरबों को बचाने के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण बुधवार को गया जिले के आमस प्रखंड प्रमुख लड्डन खां व बीडीओ नीरज कुमार राय ने किया। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि आमस व करमडीह पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गरीबों को ब्लॉक बुलाकर कंबल दिया गया। कहा आने पर अन्य को भी दिए जाएंगे। वहीं प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने कहा कि गरीब-गुरबों को ठंड से बचाने के लिए सभी तरह के उपाय किए जाएंगे। इधर कंबल पाकर करमडीह पंचायत की कमली देवी, प्रियंका देवी, आमस की सरिता देवी, सुनीता देवी, सुषमा, निलम, कामता दास आदि गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौके पर बीपीआरओ सूरज प्रकाश भगत, दुलारचंद यादव, अशोक, सुरेन्द्र मिश्रा, प्रखंड नाजीर आदि रहे।