Bakwas News

सीताराम यादव शेरघाटी विधानसभा के गरीब गुरबों के बने हैं मसीहा

आमस, गया

पिछले 25 सालों से जरूरतमंदों की करते आ रहे हैं सेवा_सीताराम यादव

गया जिले के मुखिया संघ संयोजक सह प्रभारी मगध प्रमंडल व पैक्स अध्यक्ष सीताराम यादव ने शनिवार को चलो गांव जनता के द्वार कार्यक्रम अंतर्गत आमस प्रखंड के महुआवा और कलवन पंचायत के गरीब गुरबों के बीच कंबल का वितरण किया। दोनों पंचायतों के हजारों जरूरतमंदों को कंबल देते हुए कहा कि गरीबों का सेवा करना उनकी शुरू से प्राथमिकता रही है। पिछले 25 सालों से गरीब, गरबे, वंचित, लाचार, वंचित, वृद्ध और शोषितों की सेवा करते आ रहे हैं। कहा शेरघाटी विधानसभा के आमस, डोभी और शेरघाटी प्रखंड के करीब तीस हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का लक्ष्य है। अब तक बार भरारी, अंगरा, कचौड़ी, कलवन, महुआवा समेत दस पंचायतों के हजारों जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए अपने निजी फंड से कंबल बांट चुका हूं। इसके अलावा उनकी अन्य जरूरतों को पूरा करने में दिन रात लगे हैं। सीताराम यादव के हाथों कंबल पाकर जरूरतमंद बेहद खुश दिखे। वे सीताराम यादव को खुद का मसीहा बता रहे हैं। कइयों ने कहा कि नेता सीताराम यादव के तरह ही होना चाहिए। इस मौके पर अकौना पंचायत के पूर्व मुखिया छोटन खान, महुआवा पैक्स अध्यक्ष चुनचुन उर्फ चुन्नू यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव, अनिल यादव, समाजसेवी मनोज शर्मा, अंजू देवी, शाहनवाज आलम, रीना देवी, विनय यादव, अर्जुन, विनय यादव, मनोज चौधरी आदि थे।

Leave a Comment