Bakwas News

श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महा- महोत्सव को लेकर निकाली गई जलयात्रा सह शोभायात्रा

बिक्रमगंज प्रखंड के जोन्ही के मां काली मंदिर परिसर में आयोजित श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार को जलयात्रा सह शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। भारत के महान मनीषी संत श्री श्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में महायज्ञ को लेकर जोन्ही यज्ञ स्थल से भव्य कलश जलयात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ जोन्ही गांव भ्रमण करते हुए काराकाट बाजार होते हुए जोन्ही पुल पर विद्वतजनों द्वारा पूजन-अर्चन कर जल भराई के बाद नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत महायज्ञ की शुरुआत की गई। जलयात्रा में महिला व पुरुष के साथ – साथ बच्चे-बूढ़े श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा था। जलयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।   शोभायात्रा के दौरान जय माता दी, जय श्री सूर्य नारायण, जय श्रीमन्नारायण के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान रहा। जलयात्रा का शुभारंभ करते हुए विद्वतजनों ने कहा कि महायज्ञ से पूरे क्षेत्र का विकास होता है। घरों में समृद्धि आती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जल यात्रा सह शोभायात्रा के बाद पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश किया गया। महायज्ञ में अलग-अलग धाम से विद्वान आचार्यों को प्रवचन के लिए बुलाया गया है। मौके पर हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली ।

बेघर हुए लोगों की समस्या लेकर पहुंचे युवकों की हुई गिरफ्तारी, आवेदन का रिसीविंग मांगने पर एसडीएम एवं युवकों के बीच हुई नोक- झोक

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के आमापोखर में विगत दोनों सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन द्वारा लगभग 50 लोगों का घर गिरा दिया गया था। जिसमें कई ऐसे लोग शामिल है, जिनका कोई दूसरा अपना आश्रय स्थल नहीं है। असहायों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए भीम आर्मी से जुड़े युवक गोल्डन पासवान एवं मनीष कुमार सोमवार को एसडीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।   भूमिहीन असहायों को मकान के लिए भूमि आवंटित करने तथा उनकी आश्रय की व्यवस्था करने से संबंधित आवेदन अधिकारी को देखकर युवकों ने रिसीविंग की मांग करने लगे। जिस पर बात आगे बढ़ गई और अधिकारी तथा युवकों के बीच नोंक-झोक होने लगी। जिस पर एसडीएम ने पुलिस प्रशासन को बुलाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार करा दिया। इसके संबंध में एसडीएम ने बताया कि दोनों युवक ऑफिस में प्रवेश कर अभद्रता करने लगे। हालांकि की दोनों को देर शाम तक कानूनी प्रक्रिया के पश्चात छोड़ दिया गया।

महिला दिवस एवं पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ डीएम द्वारा किया गया

अरवल। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं पोषण पखवाड़ा 2024 का शुभारंभ अरवल इंदौर स्टेडियम में किया गया |जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं एडीएम डॉ अनूपमा कुमारी एवं उप विकास आयुक्त रविंद्र कुमार एवं सिविल सर्जन डॉक्टर कमलेश्वर नाथ सहाय एवं जिला परिवहन पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया गया ।   कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोषण संदेश एवं बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ के संबंधित प्रस्तुति की गई |परियोजनाओं के द्वारा लगाए गए पोषण स्टॉल (मिलेट रेसिपी) प्रतियोगिता रंगोली कार्यक्रम का जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया|कार्यक्रम में उपस्थित दिनेश पुरी दिलीप कुमार देव ज्योति जावेद सलीम संतोष कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

फुटबॉल मैच में स्थानीय प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति बना चर्चा का विषय, शामिल नहीं होना आयोजन समिति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है

अरवल। करपी प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा स्थित भागवत उच्च विद्यालय के स्टेडियम में आयोजित महिला फुटबॉल मैच जिसमें उत्तर प्रदेश एवं झारखंड कि महिला टीम के बीच मुख्य रूप से मुकाबला हुआ ! फुटबॉल मैच शहर तेलपा की धरती पर आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों की कोई उपस्थिति नहीं रही ! पंचायत के मुखिया शोला देवी मुखिया प्रतिनिधि सुरंजन यादव पूर्व मुखिया नंदकिशोर प्रसाद सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजद के पुराने सहयोगी कृष्ण यादव सहित तमाम वैसे सामाजिक लोग जो कहीं ना कहीं राजनीति के सबसे निचली पायदान पर रहकर राजनीतिक पार्टी एंव आम जनमानस की सेवा करते रहे हैं इन तमाम लोगों को इस कार्यक्रम से अलग रखा जाना पूरे क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना है ।   शहर तेलपा बाजार में चौक चौराहा पर इस बात की चर्चा चल रही थी कि आखिर इस फुटबॉल मैच को राजनीति से कैसे जोड़ दिया गया !जहां खेल सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने का माध्यम है वही इस सामाजिक सौहार्द के बीच सामाजिक लोगों की भागीदारी न होना कहीं न कहीं इस कार्यक्रम के आयोजन समिति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है !इसलिए बाजार के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इस तरह से खेल के अंदर गुटबाजी किया जाना बहुत दुखद विषय है जो सामाजिक व्यवस्था को कमजोर करता है।

अपराध निवारण गोष्ठी को लेकर एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ किया बैठक

अरवल। एसपी राजेन्द्र कुमार भील के द्धारा अपने कार्यलय में सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध निवारण गोष्ठी आयोजित किया गया| एसपी ने उपस्थित सभी थानाध्यक्ष , पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना पर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करें ,तथा उनकी परेशानियों को गंभीरता से लेकर उसके तत्क्षण निवारण का प्रयास करें। उनहोंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु रात्रि गश्ती को तेज किया जाए।   चोरी, लुट, डकैती, वाहन चोरी सहित लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाया जाए | इस मौके पर डीसपी कृति कमल, परासी थानाध्यक्ष पवन कुमार, मेहन्दिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक, करपी थानाध्यक्ष उमेश राम सभी थानाध्यक्ष के अलावे इंसपेक्टर मौजूद थे।

पुलिस ने 12 लीटर शराब की जप्त 500लिटर जावा महुआ नष्ट़

अरवल। होली पर्व को लेकर बड़े पैमाने पर भारी मात्रा में पुनपुन नदी के तलहट्टी में देशी महुआ मीठा से निर्मित शराब चुलाने एवं बिक्री करने की गुप्त सूचना नए एसपी राजेन्द्र कुमार भील को मिली. सूचना के आलोक में ALTF टीम गठित कर कुसरे गांव स्थित पुनपुन नदी के तलहट्टी में भारी संख्या में पुलिस बल ने छापेमारी किया. शराब के विरूद्व चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने एक शराब भट्टी ध्वस्त किया।   वही छापेमारी में 12 लीटर देशी शराब जप्त किया गया. वही 500 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया. पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब करोबार में लिप्त लोग भाग निकले. पुलिस के छापेमारी से शराब धंधा में लिप्त शराब माफियाओं में हड़कंप मची है।

सदर अस्पताल में बाल चिकित्सा गहण देखभाल इकाई का शुभारंभ सांसद एवं डीएम ने किया

अरवल सदर अस्पताल में बाल चिकित्सा गहन देखभाल ईकाई (PICU) का शुभारम्भ जहानाबाद सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, डीएम वर्षा सिंह एवं सिविल सर्जन डा० राय कमलेश्वर नाथ सहाय की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।कुल 20 बेड का बाल चिकित्सा गहन देखभाल ईकाई (PICU) का निर्माण बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चयर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जायेगा। जिसमें शिशु से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों का इलाज किया जायेगा।   इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,जिला गोपनीय शाखा, डा० विद्याभूषण प्रसाद, ए०सी०एम०ओ०, डॉ० अरविन्द कुमार, एन०सी०डी०ओ० एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

अरवल।  जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, अरवल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, अरवल के संचालन हेतु चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र भी प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग, विहार, सरकार के नियंत्राधीन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, अरवल के द्वारा सैनिक भवन, प्रथम तल्ला, सैदपुर धावा, गोदानी सिंह कॉलेज रोड, अरवल में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का संचालन प्रारंभ किया गया है, जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा एक अच्छा सामाजिक पहल बताया गया।   इस मौके पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अरवल द्वारा यह जानकारी दी गई कि इस संस्थान में 0-6 आयु वर्ग के अनाथ, परित्यक्त एवं विषम परिस्थितियों में पाये गये बच्चों का आवासन एव उचित देखभाल किया जायेगा एवं निर्धारित प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत उन्हें उनके अभिभावकों अथवा दत्तग्रहण विनियमन, 2022 में निहित प्रावधानों के आलोक में सुयोग्य दत्तकग्राही माता-पिता को गोद दिया जायेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा नव नियोजित कर्मियों को ईमानदारी, निष्ठापूर्वक एवं निःस्वार्थ भाव से कार्य करने हेतु निदेशित किया गया।   कार्यक्रम में उपस्थित जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, बाल संरक्षण पदाधिकारी, अधीक्षक एवं अन्य कर्मियों को जिला पदाधिकारी द्वारा यह निदेश दिया गया कि दत्तकग्रहण प्रक्रिया की जानकारी आमजन को देने के निमित इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय एवं वैसे दंपत्ति जो कि बच्चा गोद लेने को इच्छुक हो का पंजीकरण निर्धारित पोर्टल पर करवाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।   इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी, जिला मतस्य पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी, अधीक्षक, विधि-सह-परिवीक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्य कर्मियों के साथ-साथ मिडिया कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अल्पावास गृह प्रमुख के द्वारा जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

अरवल। सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में परिहार सेवा संस्थान की प्रमुख प्रज्ञा भारती के द्वारा जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला दिवस की शुभकामनाएँ भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जिले की महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईयाँ व शुभकामनाएँ दी गई। इस दौरान उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं को अपने आप को मजबूत बनाने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी को संबोधित करते हुए अपने सर्वांगीन विकास के लिए उत्साह वर्धन भी किया।   उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं को विकसित एवं स्वाबलंबित बनाने के लिए जिला पदाधिकारी सदैव तत्पर रहेंगी। महिलाएँ किसी भी मामलें में पुरूषों से कम नहीं होती है। अपने आप को कभी भी कमतर ना समझें। आजकल देश के प्रत्येक कार्यों एवं विभागों में महिलाएँ पुरूषों से आगे निकल रही हैं। इसलिए अपने आप पर भरोस रखते हुए प्रत्येक कार्यों में अपनी भागीदारी व विकास को सुनिश्चित करें। मौके पर वन स्टॉप सेन्टर, अल्पावास गृह अरवल के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

ट्रक और कंटेनर के बीच हुई भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत

अरवल जिले के नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 के समीप देर रात्रि कंटेनर और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर ट्रक चालक की मौत । जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक पटना की ओर जा रहा था और कंटेनर औरंगाबाद की ओर जा रही थी इसी बीच दोनों गाड़ियों की बीच भीषण टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के विकास कुमार के रुप की गई है वही घायल कंटेनर चालक दिलीप कुमार कि पहचान बलिया का रहने वाला बताया जाता है| गंभीर स्थिति को देखते हुए कंटेनर चालक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।   इसके अलावा कंटेनर के खलासी को गंभीर चोट लगी है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में ही कि जा रहीं हैं|हालांकि टक्कर इतना जबरदस्त था कि थोड़ा देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया | राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर थोड़ा देर के लिए जाम लग गई| स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से दोनों गाड़ी को साइड में हटाकर आवागमन सुचारू रूप से चालु करवाया गया |