Bakwas News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अल्पावास गृह प्रमुख के द्वारा जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

रवल। सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में परिहार सेवा संस्थान की प्रमुख प्रज्ञा भारती के द्वारा जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला दिवस की शुभकामनाएँ भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जिले की महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईयाँ व शुभकामनाएँ दी गई। इस दौरान उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं को अपने आप को मजबूत बनाने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी को संबोधित करते हुए अपने सर्वांगीन विकास के लिए उत्साह वर्धन भी किया।

 

उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं को विकसित एवं स्वाबलंबित बनाने के लिए जिला पदाधिकारी सदैव तत्पर रहेंगी। महिलाएँ किसी भी मामलें में पुरूषों से कम नहीं होती है। अपने आप को कभी भी कमतर ना समझें। आजकल देश के प्रत्येक कार्यों एवं विभागों में महिलाएँ पुरूषों से आगे निकल रही हैं। इसलिए अपने आप पर भरोस रखते हुए प्रत्येक कार्यों में अपनी भागीदारी व विकास को सुनिश्चित करें। मौके पर वन स्टॉप सेन्टर, अल्पावास गृह अरवल के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment