Bakwas News

वेयरहाउस का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

अरवल । भारतीय निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के दिशा निर्देश में प्रतिमाह इवीएम वीवीपैट का मासिक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा इवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक आतरिक निरीक्षण किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ सभी मान्यता प्राप्त दल के राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी के समक्ष इवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कार्य संपन्न किया गया एवं वेयर हाउस की सारी प्रक्रियाएँ पूर्ण की गई। वेयर हाउस का सीसीटीवी, सुरक्षा बल, फायर एक्सटिंग्यूशर आदि विभिन्न प्रकार के सुविधाओं को सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि संतुष्ट पाये गये।

लोक अदालत में एक करोड़ पच्चास लाख का किया गया सेटलमेन्ट

अरवल । बालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय अरवल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे कुल 536 मुकदमों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे 67 आपराधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर किया गया। वही बैंक ऋण से संबंधित 462 मामलो का निष्पादन किया गया जिसमे कुल एक करोड पचास लाख एकतालीस हजार आठ सौ तेईस रूपये का सेटलमेंट हुआ, जिसके बदले में नीनानबे लाख एकतालिस हजार तीन सौ ऊन्नीस रूपये की रिकभरी की गयी।बीएस एन एल केसात मुकदमे मे7355 रू की रिकभरी की गई। लोक अदालत मे मुकदमे का त्वरित निष्पादन के लिए चार पीठ का गठन किया गया था। प्रथम पीठ मे मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विशाल कुमार पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं रामजन्म सिंह पैनल अधिवक्ता,द्वितीय पीठ मे सबजज प्रथम बिभूति भूषण पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं नन्द किशोर शर्मा पैनल अधिवक्ता एवं तृतीय पीठ में मनोज कुमार अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी,पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं दीनानाथ रजक पैनल अधिवक्ता,चतुर्थ पीठ मे मुन्सीफ ईश्वर चन्द्र अकेला पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं विनोद कुमार पैनल अधिवक्ता के रूप मे मुकदमों का निष्पादन किये।   इस अवसर पर न्यायालय कर्मी अभिमन्यू कुमार ,गौतम कुमार सहित अन्य कर्मी एवं पी एल भी मुकदमो को त्वरित निष्पादन मे सहयोग किए।

100 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

अरवल। होली और लोकसभा चनाव को लेकर शराब के खिलाफ चलाया जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में उत्पाद दरोगा मो० इरशाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हई थी कि करपी थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में किराना दुकान की आड़ में  विदेशी शराब का धंधा किया जा रहा है।   सूचना के उपरांत उत्पाद विभाग विशेष टीम गठित कर गांव में छापेमारी किया। इस दौरान गद्दोपुर गांव निवासी जुगल शर्मा के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में घर के दलान से भूसे में छिपाए कर रखें गए अलग-अलग ब्रांड के 100 लीटर विदेशी शराब की बरामद की गई है। गिरफ्तार शराब कारोबारी पर बिहार मद निषेध और उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे जहानाबाद जेल भेज दिया गया। पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि हरियाणा तथा झारखंड से शराब मंगा कर अपने इलाके में दुकान की आड़ में बेचा करता था। पुलिस विशेष टीम गठित कर कई महीनो से विदेशी शराब का धंधा करने वाले जुगल शर्मा को गिरफ्तार किया हैं|

बेवजह छात्रों की पिटाई पर ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

कलेर,अरवल | आधुनिकता की इस दौर में भी छुआ-छूत की स्थिति कायम है। ताजा मामला कलेर प्रखंड के बख्तर प्राथमिक विद्यालय से निकल कर आक रही है। जहां छुआछूत के बाद ग्रामीणों का आक्रोष भड़का। शनिवार को छुट्टी के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक शिक्षिका को बंधक बना लिया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मेंहनदिया थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया और विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षिका को विद्यालय का ताला खुलवाकर ग्रामीणों के चंगुल से बाहर निकाल।प्रधानाचार्य द्वारा पिटाई किए गए छात्रों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया। थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक के द्वारा सभी बच्चों को एंबुलेंस के जरिए कलेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा छुआछूत और भेदभाव किया जाता है।   2 दिन पूर्व जिला प्रशासन की जांच टीम विद्यालय की जांच करने पहुंची थी। बच्चों ने विद्यालय में घठिया भोजन और अंडा ना देने की शिकायत की थी। जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य अन्नपूर्णा कुमारी के द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की गई। इधर विद्यालय के प्रधानाचार्य अन्नपूर्णा कुमारी ने बताया कि बच्चों को डांट फटकार लगा रही थी तभी रसोईया के द्वारा बच्चों के मारपीट किए जाने का परिजनों से शिकायत की। इसके बाद बच्चों के परिजन विद्यालय पहुंचे और स्कूल में बंधक बनाकर मारपीट करने लगे। वही इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी बिंदु कुमारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बालू माफिया के लठैतों ने सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों को पीटा, कर्मियों ने तेंदुनी चौक पर किया सड़क जाम

बिक्रमगंज  शहर के डिहरी-डुमरांव मार्ग के निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को बालू माफिया के लठैतों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। कर्मियों का मात्र दोष था कि वे ट्रक पर लदे बालू से टपकते पानी का बीडीओ बना रहे थे कि थोड़ी देर बाद ही स्कर्पियो सवार लोग पहुंचे और सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों को जम कर पीटाई कर दी। इसके बाद निर्माण कंपनी के कर्मियों ने डीएम एसपी को मोबाइल से इसकी जानकारी दी। कार्रवाई नहीं होने के बाद आक्रोशित सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों ने शुक्रवार को जेसीबी मशीन के साथ तेंदुनी चौक को जाम कर दिया। घटना के खबर मिलते ही थानाध्यक्ष ललन कुमार दल बल के साथ तेंदुनी चौक पहुंच। निर्माण कंपनी के कर्मियों से बातचीत कर आवागमन चालू कराया और कर्मियों को थाने ले पहुंचे। सड़क निर्माण कंपनी के चार कर्मी जख्मी  आर एस सी आई सड़क निर्माण कंपनी के चार कर्मी बैजू यादव,अर्जुन, उपेंद्र और महेश को पीट कर जख्मी कर दिया जिसे अनुमंडल अस्पताल मे इलाज के लिए भेजा गया है । सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी के द्वारा इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए रवि यादव सहित चार अन्य के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है । वही सड़क जाम करने के मामले में सड़क निर्माण कंपनी पर भी पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए जेसीबी मशीन को जब्त किया है ।

सद्भावना सरोवर तालाब जीर्णाेद्वारा निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

अरवल। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रोजापर वार्ड नंबर 11 में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में सद्भावना सरोवर तालाब का जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास किया गया। सद्भावना सरोवर तालाब का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।   सद्भावना तालाब का जीर्णोद्वार हो जाने पर वार्ड नंबर 11 की जनता को छठ पूजा करने मोथा या जनकपुर धाम जाना पड़ता था। वार्ड नंबर 11 की जनता को छठ पूजा करने दूर नहीं जाना पड़ेगा । 14 लाख 90हजार की लगत से  बन रहे सद्भावना सरोवर तालाब की उद्घाटन जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना कुमारी, उपाध्यक्ष जमीला खातून, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरवल श्री दिनेश पूरी , नगर परिषद अध्यक्ष रमाकांत शर्मा एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष शाह फराज के अन्यलोग भी उपस्थित थे।

विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

अरवल। जिले के अरोमा होटल में सामाजिक कार्यकर्ताओं, एवं विभिन्न पार्टी के नेताओं और पत्रकारों के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान एसपी विद्यासागर और निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के स्थानांतरण के बाद उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अलख पासवान और मंच संचालन दिव्या भारती ने की। बड़ी संख्या में लोगों ने दोनों पुलिस पदाधिकारी को अंग वस्त्र और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया।इस सम्मान से प्रफुल्लित होकर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लोगों का आभार प्रकट किया।   कार्यक्रम के दौरान जदयू, भाजपा, राजद, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, लोजपा के नेताओं के साथ-साथ पंचायत जनप्रतिनिधि समाजसेवी और पत्रकारों ने अपने संबोधन में कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कानून का राज स्थापित किया। इस कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष अभिषेक रंजन, समाजसेवी विक्रम सिंह, रामेश्वर चौधरी, अलख पासवान दिव्या भारती शंभू यादव, प्रवीण यादव, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे |

महाशिवरात्रि को लेकर मधुश्रवां शिव मंदिर में श्रद्धालुओ भक्तों ने किया पूजा अर्चना

कलेर,अरवल | जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां शिव मंदिर में भारी संख्या में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं भक्त पहुंचकर पूजा अर्चना किया| सुबह से शिवालय में पवित्र जल लेकर लोग हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए शिवालय पहुंचे। शिव मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओ भक्तों ने पूजा अर्चना किया है |मंदिर प्रबंधक एवं समाजसेवी के द्वारा शिवालय को भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर के चारों तरफ लाइट से सजाया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है|   महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकली। वही इस बारात में गाजे बाजे के साथ रथ इंतजाम किया गया था जिस पर भोलेनाथ, पार्वती, हनुमान बने थे जहाँ गाजे बाजे के साथ रथ पर बैठाकर मधुश्रवां शिव मंदिर से मेहंदिया बाजार भ्रमण करवाया गया| जिनको देखने के लिए सैकड़ो पुरुष,महिला व युवक शामिल थे। इधर शिवालय परिसर में भव्य मेला लगा हुआ था | मेला का आनंद लोग खूब उठा रहे थे।खासकर बच्चों ने मेला में चाट समोशा खाकर खूब लुफ्त उठाया। मंदिर प्रबंधक अखिलेश्वर भारती, पुजारी पिंकू उर्फ अरूण ओझा, स्थानीय पंडित अंकुश गिरी, सुधीर पांडे सहित कई लोग शिव भक्तों के सहयोग के लिए लगे हुए थे।स्थानीय पंडित अंकुश गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने का विशेष शुभ महत्त्व है। शिव महाशिवरात्रि व्रत रखने से हमें कई पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने चताया कि भगवान शिव पर जल,दुध , बेलपत्र, धतूरा भांग, कमलगट्टा, रोड़ी ,सेदूर फूल समेत अनेकों प्रकार की पूजा की सामग्री चढ़ाने से लोगों को सारी मनोकामना पूरी होती है| मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेर अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंन्हा , मेहंदिया थाने के पुलिस पदाधिकारी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के अलावे होमगार्ड के जवान तैनात दिखे| इधर रात्रि में मधुश्रवां शिव मंदिर में भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया था| इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अरवल समाजसेवी विक्रम सिंह पहुंच कर पूजा अर्चना किया | जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं भक्त के अलावे स्थानीय लोग मौजूद थे।

नालंदा जिले के पुलिस एवं मेहंदिया पुलिस की संयुक्त छापेमारी से तीन भैंस बरामद |

कलेर,(अरवल) भैंस तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है |इसी कड़ी में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन भैंस चोरी हो गया था | इस मामले में मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन भैंस की चोरी कर ली गई थी।     गुप्त सूचना की आधार पर नालंदा जिले के चंडी पुलिस अलावे विभिन्न थाने पुलिस के साथ मेहंदिया थाने के पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नटबीघा में छापेमारी की गई जहां तीन भैंस बरामद किया गया है |साथ ही शक के आधार पर एक युवक को भी गिरफ्तार कर नालंदा जिले के पुलिस अपने साथ ले गई है जहां कड़ाई से पूछताछ कर रही है|

पुलिस ने महिला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

अरवल। पुलिस लगातार अभियान चलाकर शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। यहां तक की पुलिस तस्करों को पकड़ने के लिए हर रोज नये तरीके इजाद कर रही है। ऐसा ही मामला उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने मेहंदिया थाना क्षेत्र के इमामगंज , टेरी गांव में ग्राहक बनकर छापेमारी के दौरान 115 लीटर देसी शराब एवं दो बोतल बिदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।   इस संबंध में उत्पाद के दरोगा मो० इरशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब का अवैध धंधा पर अंकुश लगाया जाने को लेकर छापेमारी की गई। जिसमें शंभू यादव की पत्नी सुनीता देवी के घर ग्राहक बनाकर पहुंची और उनके घर से115 लीटर देसी शराब और दो बोतल बिदेशी शराब को बरामद किया। गिरफ्तार महिला की पत्नी शंभू यादव शराब बेचने के आरोप में पूर्व में भी उत्पाद विभाग की पुलिस जेल भेज चुकी है‌। पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि सोन तटीय इलाके से प्रत्येक दिन शराब तस्करों के साथ मिलकर यह धंधा किया करते हैं।