Bakwas News

नालंदा जिले के पुलिस एवं मेहंदिया पुलिस की संयुक्त छापेमारी से तीन भैंस बरामद |

कलेर,(अरवल) भैंस तस्करी को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है |इसी कड़ी में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन भैंस चोरी हो गया था | इस मामले में मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन भैंस की चोरी कर ली गई थी।

 

  गुप्त सूचना की आधार पर नालंदा जिले के चंडी पुलिस अलावे विभिन्न थाने पुलिस के साथ मेहंदिया थाने के पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नटबीघा में छापेमारी की गई जहां तीन भैंस बरामद किया गया है |साथ ही शक के आधार पर एक युवक को भी गिरफ्तार कर नालंदा जिले के पुलिस अपने साथ ले गई है जहां कड़ाई से पूछताछ कर रही है|

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment