Bakwas News

पर्यटक स्थल के सौंदर्यीकरण का विधायक ने 2 करोड़ रूपए के योजना का किया शिलान्यास

अरवल जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां धाम को पर्यटक स्थल का दर्जा मिलने के बाद अरवल विधायक महानंद सिंह के द्वारा ऐतिहासिक मधुश्रवां धाम का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आजादी के बाद यह जगह अभी तक उपेक्षित थी। काफी प्रयत्न के बाद इसे पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने में सफलता मिली है। अरवल जिले का ऐतिहासिक धरोहर है। पर्यटक स्थल का दर्जा मिलते ही अब इसका नाम देश के मानचित्र पटल पर आ गया है |     मधुश्रवां धाम के लिए लगभग 2 करोड रूपये का आवंटन मिला है| जिससे दो सिमेंटिक गेट, घाट के चारों तरफ पार्थवे, घाट पर बेंच,घाट के चारों ओर 52 सोलर लाइट, पार्किंग, 20 मीटर ऊंचा हाई मास्क, घाट पर रेलिंग एवं तालाब के चारों कोने पर चार ट्यूबवेल पंप लगाए जाएंगे। बैठक कि अध्यक्षता इस्माइलपुर कोयल पंचायत के मुखिया आनंद सिन्हा ने की। इस मौके पर माले के जिला जितेंद्र यादव, इस्माइलपुर कोयल पंचायत के सरपंच रवि रंजन शर्मा, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव रंजीत मालाकार, अरुण कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

समारोह का आयोजन कर वितरण किया गया आयुष्मान कार्ड

अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत नगर परिषद अरवल के स्वच्छता कर्मियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। साथ ही स्वच्छता कर्मियों को सलाह दी गई कि अपने परिवार के बाकी सदस्यों का भी आयुष्मान कार्ड अतिशीघ्र बनवा लें। चूँकि स्वच्छता कर्मी सफाई का कार्य करते है और उनके बीमार पड़ने की आशंका ज्यादा रहती है, अतः आयुष्मान कार्ड बनवाकर वे स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले आर्थिक बोझ से मुक्त रह सकते है। इसके साथ ही वे जल्द बीमार ना पड़े इसके लिए पीपीई किट भी प्रदान किया गया। इस दौरान उनको पीएम स्वनिधि योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस योजना के तहत दस हजार, बीस हजार, पच्चास हजार की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इस योजना का लाभ उठाकर वे कोई अपना रोजगार चालू कर सकते है और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है।   इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा हिट एण्ड रन केस में अपने स्वजन को खोने वाले कुल 05 लोगों मनिषा देवी दूर्गन बिगहा करपी, मनोरमा देवी बाजितपुर करपी, चाँदनी कुमारी बेलाबिगहा अरवल, सोनफी कुमारी सतपुरा बारा कोरियम अरवल, कमख्या नारायण चौधरी ओझा बिगहा अरवल प्रत्येक को दो लाख रूपये का डमी चेक प्रदान किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं सिविल सर्जन के साथ अन्य उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी ने दलबल के साथ पालनघर का किया निरीक्षण

अरवल जिला पदाधिकारी श्री मती वर्षा सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर अन्तर्गत वन स्टॉप सेन्टर, भवन के भू-तल पर तैयार हो रहे पालनाघर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा कई आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ हीं यह भी बताया गया कि जल्द हीं विभागीय निदेशानुसार पालनाघर का शुभारंभ किया जायेगा, जिसमें समाहरणालय, परिसर अन्तर्गत कार्यरत महिला पदाधिकारी / कर्मी अपने 06 वर्ष तक के बच्चों को कार्य अवधि में पालनाघर में रख सकते है।   जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निदेशित किया या कि जल्द से जल्द समाहरणालय परिसर अर्न्तगत कार्यरत पदाधिकारी / कर्मियों के बच्चों की सूची तैयार कर ली जाय |निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, अरवल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद्, अरवल, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, अरवल, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों सहित महाविद्यालय कर्मियों ने शहर के सभी क्षेत्रों में घूमकर नारे लगाते हुए लोगों जागरूक किया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से होते हुए मुख्य शहर के तेंदुनी चौक तक पहुंची। अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा सीनेट सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि समाज से जुड़े सभी मतदाताओं में जागरूकता लाना ही इस रैली का उद्देश्य है। जिस लोकतंत्र के पर्व में मतदाता को अपने मत का विशेषाधिकार जरुर करनी चाहिए।   वही मतदाता जागरुकता रैली तहत छात्रों ने जन जन का यहीं अधिकार – अपना करें पहले मतदान के नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, विजय सिंह, बलवंत सिंह, रमेश कुमार, अजय सिंह, अनिल सिंह, कुमार विवेक, दिनेश कुमार, प्रियतम कुमार व अभय कुमार सिंह, रमेश सिंह, मंटू चौधरी, रोहित तिवारी, नरेंद्र सिंह, रमाशंकर मिश्र, परवेज खां, राहुल सिंह सहित समस्त महाविद्यालय कर्मियों ने भाग लिया।

बख्तर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर कठोर कानूनी कारवाई की जाय: सत्येन्द्र रंजन

अरवल। जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत बख्तर प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा कुमारी एवं उनके पुत्र हरिओम उर्फ मानस के द्वारा छात्रों को पिटाई , जाति सूचक शब्दों का उच्चारण एवं छुआछूत व्यवहार किये जाने की घटना को प्रकाश में आने के उपरांत ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि बख्तर प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका के द्वारा किये जाने की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।   इसकी जितनी भी निंदा किया जाय वह कम होगा । उन्होंने ज़िलापदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील से मांग करते हुए कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराकर दोषी प्रभारी प्रधानाध्यपिका अन्नपूर्णा कुमारी एवं उनके पुत्र हरिओम पर कठोर कानूनी कारवाई करते हुये अविलम्ब बर्खास्त किया जाये l

जिला पदधिकारी के द्वारा चापाकल मरम्मती दस्तादल को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिह के द्वारा अरवल जिले के सभी पाँच प्रखंडों में सार्वजनिक स्थानों पर बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती करने से संबंधित मरम्मत वाहन (सह कारीगर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन प्रचार के साथ-साथ वाहन में मौजुद कारीगरों द्वारा बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती का कार्य भी करेगा। बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती हेतु सूचना अरवल जिला के पी०एच०ई०डी० कंट्रॉल रूम के फोन नं० 06337229306 पर एवं सहायक अभियंता, लोक स्वा० अवर प्रमंडल, अरवल एवं कलेर के मोबाईल न०- 970937585 एवं करपी के मोबाईल न० 9651974605 पर दिया जा सकता है।   इसके साथ ही कनीय अभियंताओं, लोक स्वास्थ्य प्रशाखा से संपर्क हेतुः प्रखंड अरवल के मोबाईल न० 8210468852, कलेर एवं कुर्था के मोबाईल न० 8789424164, 8340029705 क्रमशः, करपी मोबाईल न० 9234974764 एवं वंशी मोबाईल न० -8340629705 पर चापाकल मरम्मती हेतु सूचना दिया जा सकता है।इस मौके पर कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अरवल, कलेर एवं करपी के साथ सभी कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी के द्वारा चयनित विकास मित्रों को नियुक्ति पत्र दिया गया

अरवल। जिला पदाधिकारी वर्षा सिह की अध्यक्षता में अरवल प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत, करपी प्रखंड के पुरैनिया शेखा पंचायत एवं कुर्था प्रखंड के अहमदपुर हरना पंचायत के रिक्त विकास मित्रों के पदों के विरूद्ध चयनित विकास मित्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।   इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

अरवल । उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिला मुख्यालय के 9 नंबर पुल के समीप से रिकेश कुमार को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि रिकेश कुमार मोटरसाइकिल पर 30 लीटर देसी शराब लेकर अपने डांगरा आहर गांव की ओर जा रहा था, तभी उसे जांच के दौरान पकड़ा गया है। उसके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। दूसरी ओर रूपसागर बीघा गांव के समीप से 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई है।   हालांकि उत्पाद विभाग की पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भाग गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली के त्योहार को लेकर शराब की तस्करी पर विशेष नजर रखी जा रही है। जांच पड़ताल का दायरा भी बढ़ाया गया है। जिसके कारण लगातार सफलता मिल रही है।

हटाए गए प्राथमिक विद्यालय बख्तर के प्रधानाध्यापिका

कलेर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बख्तर का जिला साधन सेवी मध्याह्न भोजन मिथिलेश शर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया। कुछ दिन पहले यहां मध्याह्न भोजन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसके कारण प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा देवी और उनके बेटे हरिओम उर्फ मनसके  द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को बेरहमी तरह पिटा गया था। इसके चलते विद्यालय में विवाद काफी बढ़ गया था। दलित छात्रों से साथ जाति सुचक का उच्चारण एवं छुआ-छूत व्यवहार किया जाता था।   आज मिथिलेश शर्मा के द्वारा जांच किया गया और जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा देवी को पद से हटाते हुए शिक्षिका माधुरी कुमारी को 24 घंटे के अन्दर विद्यालय का सम्पूर्ण प्रभार दिए जाने का आदेश जारी किया।

फतेहपुर संडा महाविद्यालय में दो प्रिंसिपल के तकरार में अधर में फंसा छात्रों का भविष्य

अरवल । फतेहपुर संडा महाविद्यालय में दो प्रिंसिपल और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। मामला अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर संडा महाविद्यालय का है। जहां विद्यालय में तैनात दो प्रिंसिपल अपने-अपने लोगों के जरिए छात्रों को स्नातक पार्ट वन की परीक्षा का फॉर्म भरवाया था। एक प्रिंसिपल शिशु प्रियदर्शिनी गुट के 1217 बच्चों को स्नातक परीक्षा का एडमिट कार्ड मिल गया। वहीं दूसरे प्रिंसिपल महेंद्र प्रसाद सिंह के गुट के 150 से अधिक बच्चों को एडमिट कार्ड नहीं मिला। जिसके बाद गुस्साए छात्रों ने पटना औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।   मौके पर सदर थाने की पुलिस पहुंची और छात्रों को समझने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नरबाजी की और सड़क से हटने का नाम नहीं लिया। छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से एडमिट कार्ड की मांग को लेकर काफी देर तक अड़े रहे। इधर छात्रों का कहना है कि 12 मार्च से उनकी परीक्षा शुरू हो गई है। लेकिन एडमिट कार्ड उन्हें नहीं मिला है। इस मामले की जानकारी लेने जिला शिक्षा पदाधिकारी बिंदु कुमारी विद्यालय पहुंची तो यह जानकर हैरान हो गई की एक ही विद्यालय में दो प्रिंसिपल हैं। दो प्रिंसिपल होने की वजह से बच्चों का एडमिट कार्ड नहीं आ पाया है।