Bakwas News

हटाए गए प्राथमिक विद्यालय बख्तर के प्रधानाध्यापिका

कलेर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बख्तर का जिला साधन सेवी मध्याह्न भोजन मिथिलेश शर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया। कुछ दिन पहले यहां मध्याह्न भोजन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसके कारण प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा देवी और उनके बेटे हरिओम उर्फ मनसके  द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को बेरहमी तरह पिटा गया था। इसके चलते विद्यालय में विवाद काफी बढ़ गया था। दलित छात्रों से साथ जाति सुचक का उच्चारण एवं छुआ-छूत व्यवहार किया जाता था।

 

आज मिथिलेश शर्मा के द्वारा जांच किया गया और जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा देवी को पद से हटाते हुए शिक्षिका माधुरी कुमारी को 24 घंटे के अन्दर विद्यालय का सम्पूर्ण प्रभार दिए जाने का आदेश जारी किया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment