अरवल। जिला पदाधिकारी वर्षा सिह की अध्यक्षता में अरवल प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत, करपी प्रखंड के पुरैनिया शेखा पंचायत एवं कुर्था प्रखंड के अहमदपुर हरना पंचायत के रिक्त विकास मित्रों के पदों के विरूद्ध चयनित विकास मित्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे।