अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिह के द्वारा अरवल जिले के सभी पाँच प्रखंडों में सार्वजनिक स्थानों पर बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती करने से संबंधित मरम्मत वाहन (सह कारीगर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन प्रचार के साथ-साथ वाहन में मौजुद कारीगरों द्वारा बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती का कार्य भी करेगा। बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती हेतु सूचना अरवल जिला के पी०एच०ई०डी० कंट्रॉल रूम के फोन नं० 06337229306 पर एवं सहायक अभियंता, लोक स्वा० अवर प्रमंडल, अरवल एवं कलेर के मोबाईल न०- 970937585 एवं करपी के मोबाईल न० 9651974605 पर दिया जा सकता है।
इसके साथ ही कनीय अभियंताओं, लोक स्वास्थ्य प्रशाखा से संपर्क हेतुः प्रखंड अरवल के मोबाईल न० 8210468852, कलेर एवं कुर्था के मोबाईल न० 8789424164, 8340029705 क्रमशः, करपी मोबाईल न० 9234974764 एवं वंशी मोबाईल न० -8340629705 पर चापाकल मरम्मती हेतु सूचना दिया जा सकता है।इस मौके पर कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अरवल, कलेर एवं करपी के साथ सभी कनीय अभियंता उपस्थित रहे।