अरवल। एसपी राजेन्द्र कुमार भील के द्धारा अपने कार्यलय में सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध निवारण गोष्ठी आयोजित किया गया| एसपी ने उपस्थित सभी थानाध्यक्ष , पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना पर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करें ,तथा उनकी परेशानियों को गंभीरता से लेकर उसके तत्क्षण निवारण का प्रयास करें। उनहोंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु रात्रि गश्ती को तेज किया जाए।
चोरी, लुट, डकैती, वाहन चोरी सहित लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाया जाए | इस मौके पर डीसपी कृति कमल, परासी थानाध्यक्ष पवन कुमार, मेहन्दिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक, करपी थानाध्यक्ष उमेश राम सभी थानाध्यक्ष के अलावे इंसपेक्टर मौजूद थे।