Bakwas News

डीएम-एसपी ने नगर में पेयजल आपूर्ति का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

नवादा । आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी व अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से नगरवासियों को पेयजल आदि की सुविधा प्रदान करने के लिए कई स्थलों का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र नवादा के भीड़ वाले ईलाकों में पेयजल की सुविधा आदि उपलब्ध कराने के लिए कारगर कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत समाहरणालय गेट के पास रैन बसेरा, सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के पास, भगत सिंह चौक के पास और सदर प्रखंड परिसर में लोगों की सुविधा के लिए 06-06 टाॅप वाला नल लगाया जा रहा है।   दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी कम उॅचाई का नल लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया। जिलाधिकारी ने अपने अधिकारियों के साथ पेयजल उपलब्ध कराने वाले स्थलों का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्ताा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस प्याउ योजना के बन जाने से नगरवासी एवं बाहर से आने वाले नागरिकों को पेयजल के लिए काफी सुविधा मिलेगी। सभी पेयजल स्थलों पर कार्य चल रहा है जिसको यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत बनाये जा रहे सभी सम्प हाउसों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड परिसर नवादा सदर, नगर थाना परिसर और पुरानी जेल परिसर आदि स्थलों पर निर्माणाधीन सम्प हाउसों का औचक निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को मानक के अनुसार कार्य करने का सख्त निर्देश दिया।   उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर के साथ विद्युत की सुविधा सभी सम्प हाउसों में उपलब्ध करायें। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ समाहरणालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक किया। उन्होंने अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे कार्याें के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया।   उन्होंने बुडको के अधिकारियों को कहा कि सुबह 05ः00 बजे से 12ः00 बजे और शाम 03ः00 – 08ः00 बजे तक नागरिकों को पेयजल की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों को गंगाजल परियोजना के तहत दिये गए कार्याें को ससमय पूर्ण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया। सभी प्याउं स्थलों पर आकर्षक फ्लैक्स आदि लगाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया गया।   निरीक्षण के समय दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, डा.राम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, विकास पाण्डेय वरीय उपसमाहर्ता, प्रशांत रमनियां एसडीसी, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी, आरडब्लूडी, एलईओ, आरसीडी आदि उपस्थित थे।

जन संवाद कार्यक्रम की सफलता को ले पूर्व सांसद ने कार्यकर्त्ताओं के साथ की बैठक

नवादा । बिहार आज घोर संकट के दौर से गुजर रहा है। घोर संकट से निजात दिलाने का एक मात्र विकल्प लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान है। बिहारी फस्ट, बिहार फस्ट का नारा देकर हमारे नेता चिराग पासवान बिहार की दयनीय स्थिति को बदलने के लिए कमर कसकर तैयार है, सिर्फ बिहार वासियों के सहयोग की जरूरत है।   उक्त बातें आईटीआई के मैदान में 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे जहानाबाद के पूर्व सांसद सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरूण कुमार ने शनिवार को जिला अतिथि गृह में कही। उन्होंने कहा कि नवादा का जन संवाद एतिहासिक और भव्य होगा। श्री कुमार ने कहा कि जिस अविश्वास के दौर से बिहार गुजर रहा था, जैसे जहरीली शराब पीने से मौत हो या फिर दुर्घटना का शिकार हो सभी मृतकों के परिवार से चिराग पासवान मिलने जरूर जाते है, लेकिन इस तरह की घटना का शिकार होने वाले लोगों का घर सुबे के मुखिया नीतीश कुमार नहीं पहुंचते हैं, वे मरने का इंतजार करते हैं, उन्हें जनता से कोई मतलब ही नहीं रह गया है।   पूर्व सांसद श्री कुमार ने कहा कि कुछ ब्यूरोक्रेट और राजनीतिक पार्टी के कुछ नेता नीतीश कुमार को दवा खिलाकर अपने कब्जे में कर लिया है, उनका मानसिक संतलन खराब हो गया है, अगर दवा नहीं खिला रहे तो उनके इर्द गिर्द रहने वाले लोग उनका इलाज क्यों नहीं करा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहीं जाते नहीं और चिराग पासवान कहीं छोड़ते नहीं। चिराग हर शोकाकुल परिवार का आंशु पोछने जरूर जाते है।   उन्होंने कहा कि हमलोग कब तक आंशु पोछते रहेंगे, इसके लिए बिहार की दशा और दिशा बदलने के उद्देश्य से लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास तथा लोक सेवक रामविलास जागृती मंच के संयुक्त तत्वाधन में पूरे बिहार में जन संवाद कार्यक्रम कर लोगों को बिहार फस्ट और बिहारी फस्ट के उद्देश्यों को बताने का काम किया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिलों में जन संवाद कार्यक्रम हो चुका है तथा नवादा के आईटीआई के मैदान में 10 दिसम्बर को कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें हर तबके के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील उन्होंने किया। मौके पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय पासवान ने कहा कि नवादा में विकास नहीं हो रहा है, इस बात को नवादा के सांसद चंदन सिंह से नवादा के जनता को पुछना चाहिए न कि लोक जन शक्ति पार्टी के नेताओं से।   उन्होंने कहा कि विकास देखना है तो जमुई जाकर देखिए, जहां के सांसद चिराग पासवान है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकास पर जमुई का चौथा स्थान है। मौके पर चंद्रमौली सिंह, कोचगांव मुखिया पति कुमुद सिंह, प्रह्लाद सिंह, चंदन भारद्वाज, दिनेश प्रसाद, राजबल्लभ पासवान, गोपाल कुमार, दिलीप पासवान, माटो सिंह, जितेन्द्र पासवान तथा गौतम कुमार सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।  

बिजली पोल में आग लगने से मची अफरातफरी

नवादा । जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार के आजाद मुहल्ले के बिजली पोल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी। आग लगने का कारण अत्यधिक लोड रहना बताया गया है‌।   स्थानीय लोगों ने सूचना बिजली अधिकारियों को दी। आग लगने से करीब एक घंटे तक बाजार में आवागमन ठप रहा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा विद्युत संबंध विच्छेद किये जाने के साथ आवागमन चालू हो सका। बता दें अकबरपुर बाजार में इस प्रकार की घटना आम होती जा रही है। बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा इस दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

नवादा। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेतरिया बेलदारी गांव निवासी सिपाही चौहान के पुत्र ललन चौहान के रूप में किया गया है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।   बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल से परिवार को पहुंचाकर वापस अपने घर बाइक पर सवार होकर आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा है l

विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत, परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल

नवादा ।जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मननपुर गांव निवासी शिवनंदन मिस्त्री के पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।   मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शौच के लिए खेत में जा रहा था। पूर्व से बिजली का तार खेत में गिरा हुआ था। विद्युत तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मोदी सरकार के कार्यकाल में आर्थिक संकट किसानों के समर्थन मूल्य के लिए संघर्ष रहेगा जारी- जितेंद्र यादव

अरवल । भाकपा माले प्रखंड कमिटी कलेर के तत्वाधान में बेलसार चौकी पर भाकपा माले कार्यकर्ता कन्वेंशन किया गया। कार्यकर्ता कन्वेंशन की अध्यक्षता कलेर प्रखंड सचिव उमेश पासवान ने किए। इस अवसर पर रामविनेश यादव उर्फ त्यागी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के रिपोर्ट रखते हुए बताया गया कि इस बार हम लोग त्योहार में हर बार की तुलना में इस बार पैसा नहीं रहने के कारण बच्चों की कपड़े नहीं खरीद पाए और मेला में भी पैसे के अभाव में लोगों का उत्साह नहीं दिखा है।   डीपी दास बोले की ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी अब मिल नहीं पा रहा है ताकि हम लोग अपना परिवार को जीवन यापन कर सके। महंगाई के कारण पौष्टिक आहार भी बच्चों एवं परिवार को नहीं मिल पा रहा है।   जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र में बैठे मोदी सरकार ने बेतहसा महंगाई वृद्धि कर दी है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अब भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूर को मजदूरी सबसे न्यूनतम स्तर पर मिलता है। किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र सरकार अगर लागू कर देता है तो गांव के किसान मजदूर खुशहाल होंगे और देश की अर्थव्यवस्था बेहतर होगा, स्वास्थ्य सुविधा भी गरीबों एवं किसानों को नहीं मिल पा रहा है बीमार होने पर दवा भी महंगे हो गए मोदी सरकार के राज्य में 10 गुना दवा का दाम बढ़ा दिया गया जिससे किसान मजदूर परेशान है। मोदी सरकार की 9 साल में नफरत संप्रदाय- उन्माद फैलाया है।अब जनता को आंख की पट्टी खुल चुकी है।   2024 में मोदी सरकार को सत्ता से किसान मजदूर बाहर कर देंगे डीजल पेट्रोल गैस एवं बिजली की दर दोगुनी कर दी गई है जिससे मजदूर किसान परेशान है। 7 दिसंबर 2023 को पटना के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में चलने के लिए भी योजना बनाई गई। 18 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में कामरेड विनोद मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा में चलने के लिए पार्टी नेताओं को भाग लेने के लिए आह्वान किया गया।   बैठक में हर हालत में 18 दिसंबर तक सभी पार्टी मेंबर से नवीकरण कर लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र वर्मा, चंद्र प्रभा देवी,उमेश कुमार, सिद्धनाथ वर्मा के अलावे अन्य लोग शामिल थे।

दिवंगत समाजवादी नेता रामाशीष यादव की शोकसभा का आयोजन

अरवल । समाजवादी नेता राम आशीष यादव की आकस्मिक निधन पर कलेर में सामाजिक न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले सुख सभा का आयोजन किया गया इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।   इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिवंगत राम आशीष यादव मूल रूप से नोनिया बिगहा गांव का रहने वाले थे तथा अमर शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों के प्रशंसक और समर्थक थे। उनकी कर्मठता से अरवल के लोग पूरी तरह वाकिफ है ।वह हमेशा दबे कुचले लोगों के लिए हाजिर रहते थे।   उन्होंने अरवल विधानसभा क्षेत्र से शोषित समाज दल के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। हालांकि राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर उन्होंने इसी पार्टी में आकर अरवल की सेवा किया और राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले उनकी लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई जो बहुत ही पीड़ा दायक है।   इस मौके पर सामाजिक न्याय संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक संजीव कुमार सिंह, उप संयोजक वशिष्ठ पासवानमुलायम यादव दिल्ली स्थित टाइम्स आफ इंडिया के पत्रकार अनवर हुसैन, गुड्डू खान, डिंपल यादव,संजय यादव की अतिरिक्त दो दर्जन सदस्यों ने कहा कि उनके निधन हो जाने से राजनीतिक जीवन में बहुत बड़ी क्षति हुई है।

सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने लोदीपुर गांव में किया जन-संवाद, कार्यक्रम में मैनपुर पंचायत के मुखिया ने बिहार सरकार पर मनमानी करने का लगाए गंभीर आरोप

अरवल । बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किसान मजदूर के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया जिसकी अध्यक्षता जय नाथ यादव ने किया जनसंवाद के दौरान कहा कि एक पार्टी एवं एक ही क्षेत्र से 35 वर्षों से चुनाव जीत रहा हूं। इतने दिनों के राजनीतिक जीवन में गरीब दलित अकलियत को मान सम्मान एवं उनके हक की लड़ाई के लिए लोकसभा से लेकर विधानसभा तक आवाज को बुलंद किया है। हालांकि इस मौके पर उन्होंने स्वीकार किया कि हमारे लिए सभी वर्ग के लोग समान हैं और उनके सम्मान का ख्याल रखता हूं।   इस मौके पर उन्होंने अरवल के विकास के लिए भी बात कही खास करके अरवल को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए प्रयत्नशील बताया। वहीं उन्होंने कहा कि अरवल से जहानाबाद तक जाने वाली सड़क को चौड़ीकरण करना अनिवार्य है। सहकारिता मंत्री कलेर प्रखंड के लोदीपुर गांव में केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि आखिरकार सरकार को महिला बिल भारी पड़ गया। डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने लोकसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सदन में गलत महिला बिल को हमने हाथों से फाड़ दिया था।   उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी के बारे में बताया कि वह बहुत ही जीनियस व्यक्ति थे। सहकारिता मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि वर्तमान नीतीश सरकार गरीबों का मसीहा है। वहीं लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के द्वारा गरीबों के लिए उठाया गया कदम बहुत ही सराहनीय है।उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री रहते हुए धान की क्रय विक्रय पर किसी तरह का अड़चन नहीं उत्पन्न होने दिया जाएगा। इससे पहले सभा की अध्यक्षता जय नाथ यादव के द्वारा किया गया। इस दौरान मैंनपुरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के ऊपर कई योजनाओं को बंद करने सहित मनमानी करने का गंभीर आरोप भी लगाया मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव से मुखातिब होते हुए मौके पर उन्होंने कहा कि आज बिहार सरकार हम लोगों के साथ भेदभाव एवं दुर्व्यवहार कर रही है एवं मुखिया के अधिकारों का हनन किया गया है जिससे मुखिया मजबूर हो गए हैं मुखिया ना तो अपने राशन कार्ड में अपने अधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं एवं किसी भी व्यक्ति का राशन कार्ड में नाम जुड़वा नहीं सकते हैं इस दौरान मुखिया ने यह भी कहा कि पंचायत का मुखिया बने 2 वर्ष बीत गए हैं अभी तक एक भी गरीब के लिए कानून नहीं बना है और तो और लोगों को मरणोपरांत कबीर अंत्येष्टि का मिलने वाला लाभ को भी बंद कर दिया गया है एवं कन्या विवाह योजना की राशि अब लाभ को को प्राप्त नहीं हो रही है उन्होंने यह भी बताया कि मुखिया प्रदेश का सबसे छोटा जनप्रतिनिधि है इस ख्याल से मुखिया को पंचायत के हर घर में जाना होता है लेकिन इन सब योजनाओं का फायदा नहीं मिलने से हम लोगों को सर छुपकर पंचायत से निकालना पड़ता हैं! मौके पर उपस्थित सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव से मुखिया अशोक कुमार शर्मा ने इन तमाम समस्याओं को ध्यान देने एवं इसका निराकरण करवाने का अपील भी किया।   वहीं मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम, समाजसेवी संजीव कुमार सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, समाजसेवी वशिष्ठ पासवान, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन, कलेर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह यादव ने भी लोगों को संबोधित किया। सहकारिता मंत्री की आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई थी वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह -जगह उन्हें अंग वस्त्र एवं फूल माला से भाव स्वागत किया गया।

रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ किया गया प्रारंभ

अरवल । मुख्यालय शहर के गरीबा स्थान मंदिर में आयोजित रूद्र महा यज्ञ को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु भक्तों ने नूतन वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुए कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुआ जो मुख्य बाजार अरवल उमैंराबाद होते हुए अरवल शहर पल के समीप सोन नदी से कलश में जल स्थापित किया गया यज्ञ को लेकर दर्जनों स्थानों पर तोरण द्वार बनाया गया है कलश में जल स्थापित कर पुरानी अरवल बाजार होते हुए यज्ञ स्थल गरीब स्थान मंदिर श्रद्धालु भक्त पहुंचे यहां कलश को विधि विधान पूर्वक स्थापित किया गया।   इस दौरान जय कारे की गूंज से आसपास का इलाका गूंजयमान होता रहा यज्ञ के समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार चौरसिया मनीष कुमार सोनू ने बताया कि यज्ञशाला का निर्माण मुजफ्फरपुर के कारीगरों के द्वारा कराया गया है जो काफी ही आकर्षक एवं भव्य है रुद्र महायज्ञ के दौरान कथावाचक के रूप में देवकीनंदन भारद्वाज के द्वारा संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। उसके बाद रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रासलीला का आयोजन यज्ञ स्थल परिसर में ही किया जाएगा 10 दिनों तक आयोजित यज्ञ को सफल बनाने को लेकर संरक्षक सिद्धनाथ प्रसाद अध्यक्ष शैलेश चौरसिया सचिन अंकेश कुमार उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी अंगद कुमार उपाध्यक्ष भवन पासवान उप सचिव सोनू कुमार चंदन कुमार उप कोषाध्यक्ष युगल चौधरी व्यवस्थापक सुधीर कुमार चौधरी जीतू कुमार सुधीर कुमार के अलावा यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा भरपूर प्रयास जारी है यज्ञ में शामिल होने के लिए जिले क्षेत्र के विभिन्न गांव से लोग शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, बांटी मिठाइयां

भाजपा के तीन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर रविवार को बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय सहित अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने अपने खुशी का इजहार किया।   शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डा. मनीष रंजन के नेतृत्व में बिक्रमगंज में हर-हर मोदी घर-घर मोदी, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद इत्यादि नारे भी लगाए गए।   लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी भी की। अपने देश के तीन विधानसभा मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल करने पर जीत का जश्न मनाया।   इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता डॉ बलिराम मिश्रा, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, डॉ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमरेंद्र मिश्रा, राजेश्वर सिंह, सिकंदर सिंह, काराकाट मुखिया योगेंद्र सिंह, मदन वैश्य, अजित सिंह, भारतीय जनता पार्टी काराकाट लोक सभा के संयोजक नवीन चंद्र शाह, बिक्रमगंज नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, मोहम्मद अयूब खान, मुन्ना पांडेय, संजय चौरसिया, मोर्चा अध्यक्ष सनी कुमार, राजबली सिंह, सोनिया कुंवर, कमला, नारायण चौधरी, बबन महतो, अरविंद कुमार सिंह, मनोज शाह, राजेंद्र शर्मा, श्रीभगवान शाह सभी ने अपने प्रिय नेता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।