Bakwas News

देशरत्न कांक्लेव 2023 का हुआ भव्य आयोजन, पांच हजार से अधिक लोग हुये शामिल, बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बने – मनीष सिन्हा 

पटना। राजधानी पटना के बापू सभागार में मनीष सिन्हा, बिहार भाजपा एनआरआई सेल के कन्वेनर और इंडिया पॉजिटिव संगठन के सचिव द्वारा देशरत्न कांक्लेव 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे बिहार से 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिसमें सिवान, छपरा, वैशाली एवं अन्य जिलों से हजारों लोगों ने बसों के जरिये कार्यक्रम में पहुँचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।   देशरत्न कांक्लेव 2023 के कार्यक्रम की शुरुआत में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की प्रस्तुति की गई, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर पूरे जीवन की उपलब्धियों को बताया गया। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए देश के लिए किए गए उनके महत्वपूर्ण कार्यों को दिखाया गया। वहीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से इण्डिया पॉजिटिव संगठन द्वारा उनकी उपलब्धियों और उनके योगदान को याद रखने के लिए बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम बनाने की मांग की गई और स्टैचू ऑफ विज्डम बनाने का ब्लू प्रिंट पेश किया गया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा एनआरआई सेल के को- कन्वीनर व इंडिया पॉजिटिव संगठन के सचिव मनीष सिन्हा ने कहा कि हम कई सालों से गगनचुंबी मूर्ति बनाने की मांग कर रहे हैं। सरदार पटेल की मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी जिस प्रकार से गुजरात में बनी है, उसी तर्ज पर बिहार में राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति स्टैचू ऑफ विज्डम हमारे राज्य में बने, ये हमारी मांग है।   उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार हमारी मांग को पूरा करने में अक्षम है तो हम बिहार की जनता के साथ मिलकर स्टैचू ऑफ विज्डम बनाएंगे। साथ ही उन्होंने इंडिया पॉजिटिव के इस मुहिम को समर्थन के कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार जताया। मनीष सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जानबूझकर देश से डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को मिटाने का काम किया है लेकिन हम कांग्रेस की सोच को अपने संकल्प से पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने (स्टैचू ऑफ विज्डम ) का नारा लगाकर कहा कि हम बिहारी मिलकर इसका निर्माण करेंगे।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी, रमा देवी सांसद (लोकसभा), अध्यक्ष (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) लोकसभा प्रोटोकॉल स्पीकर, गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री भीखूसिंह जी चतुर सिंह जी परमार, पटना मेयर सीता साहू, बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधान परिषद रणवीर नंदन ने भी जनता को संबोधित किया।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बिहार का गौरव बढ़ाया है, जितना बड़ा योगदान संविधान और देश निर्माण में राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्होंने किया वो अविस्मरणीय और अद्भुत है।उन्होंने कहा कि मनीष सिन्हा की माँग का पूर्ण समर्थन करते हैं और वादा करता हैं कि जब भाजपा सरकार बिहार में बनेगी हम बिहार में राजेन्द्र बाबू की 243 फीट ऊंची मूर्ति बनाएंगे।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री भीखूसिंह जी चतुर सिंह जी परमार और रमा देवी संसद सदस्य (लोकसभा), अध्यक्ष (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) लोकसभा प्रोटोकॉल स्पीकर ने इंडिया पॉजिटिव की मुहिम का समर्थन किया।   कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार अभिनेता पंकज केसरी, अभिनेत्री व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संचिता बासु, मिस इंडिया उपविजेता मान्या सिंह, मॉडल नेहा फड़के ने भी अपनी बात रखी और डॉ राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए कहा कि राज्य के इतने बड़े-बड़े नेताओं का नाम सुनकर खुशी होती है, लेकिन प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का नाम लोगों ने क्यों इस तरह भुला दिया यह सोचकर अचंभित है, लेकिन मनीष सिन्हा ने जो बीड़ा उठाया है जिसका हम लोग समर्थन करते हैं।   वहीं मंच पर बिहार के लाल और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता पंकज केसरी ने युवाओं का भरपूर मनोरंजन किया और अपनी बॉलीवुड की संघर्ष की यात्रा को साझा किया। कार्यक्रम में लोक गायिका देवी ने अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। बाल गायक आर्यन बाबू ने गायकी से लोगों की मंत्रमुग्ध किया।   मौके पर अवनीश सिन्हा, ब्रजेश बिहारी वर्मा, सुजय सौरभ, संजीव कर्ण, विशाल गप्पू, सुनील कुमार सिंह (जेनिथ), कुमार संभव, प्रेम कुमार, विजय सेनी, नीलोफर शबनम, प्रवीण कुमार बादल, चंदन सिंह, सुनील सिंह, रत्नेश, पुरूषोत्म सिंह, मास्टर उज्जवल, मुकेश नंदन, शशांक, अनीस कुमार, त्रिपुरारी सिंह, मीनाक्षी, डा. विमल मुकेश, मधु जायसवाल (दुबई)समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के साथ महिला लाभार्थियों की भागीदारी को लक्ष्य के अनुकूल करें सुनिश्चित – उपविकास आयुक्त

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल के निदेशानुसार आज उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा से जुड़े विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी योजनाओं का बारी-बारी से जायजा लिया गया एवं जरूरी निदेश दिये गये। इस दौरान आधार सीडिंग के बारे में निदेशित किया गया कि विभागीय निदेश के आलोक में 31 दिसम्बर 2023 तक सभी मजदूरों का ए बी पी एस खाता शत प्रतिशत सक्षम करना सुनिश्चित किया जाय। मानव दिवस सृजन के बारे में बताया गया कि विभागीय लक्ष्य के अनुरूप कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।   अनुसुचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थियों की भागीदारी 25 प्रतिशत तथा महिला भागीदारी को 60 प्रतिशत सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के मजदूरी को अविलम्ब भुगतान करने का निदेश दिया गया। सलत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक पंचायत में चयनित लाभार्थियों का बकरी एवं मुर्गी शेड 15 दिसम्बर 23 तक बनाने का निदेश दिया गया।   कार्य पूर्णता के विषय में बताया गया कि वैसी योजना जो वितीय वर्ष 18-19 एवं उससे पूर्व की है, उन सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया। जल जीवन हरियाली के अंतर्गत विभागीय लक्ष्य 69 के अनुरूप सोख्ता का निर्माण पूर्ण करने का निदेश दिया गया।   बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, कनिय अभियंता, पंचायत अभियंता के साथ अन्य उपस्थित रहे।

समकालीन अभियान के तहत अरवल पुलिस ने नौ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अरवल। जिले की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर बारह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक, अखल मो० कासिम के निर्देशानुसार दिनांक 2 दिसंबर को वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।   निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन, अरवल, के नेतृत्व में प्रहार टीम अखल एवं सभी थाना ओ०पी० अध्यक्ष के द्वारा संयुक्तरूप रूप से विशेष रूप से चयनित किये गाँव में जाकर छापेमारी अभियान चलाया गया इस दौरान भिन्न-भिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें वारंटी-तीन, हत्या के प्रयास में- एक और मद्यनिषेध के मामले में-पांच कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

छात्र राजद जिला अध्यक्ष रवि रंजन के द्वारा किया गया सम्मानित

कलेर,अरवल। लोक सेवा आयोग के इंजीनियरिंग सर्विस सेवा में 67वाँ रैंक लाकर कामता गाँव निवासी यशवंत कुमार ने अपने गांव सहित जिला का नाम रौशन किया है। उनके गांव कामता पहुंचकर यशवंत कुमार को छात्र राजद जिलाध्यक्ष रवि रंजन कुमार के द्वारा बुके एवम् अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यशवंत कुमार ने प्रारंभिक पढ़ाई कामता मध्य विद्यालय से करके पटना NIT से सिविल ब्रांच से इंजीनियरिंग करके लगातार IES की तैयारी कर रहे थे इस बार उन्होंने 67वाँ रैंक लाकर सफलता अपने नाम किया।   इस मौके पर उनके पिता अवधेश यादव ने बेटा के सफलता से काफी खुश और भावुक नज़र आये।इस मौके पर छात्र राजद जिलाध्यक्ष रवि रंजन कुमार, छात्र राजद प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण कुमार,समाजसेवी रौशन कुमार,छात्र राजद नेता प्रभात कुमार,राहुल कुमार,संजय सिंह, अनिस कुमार समेत अनेकों लोग उपस्थित थे|

बंद घरों में दिनदहाड़े लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी

कलेर,अरवल। स्थानीय प्रखंड अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के कोयल भूपत गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने कुछ समय के लिए बंद हुए घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है? चोर घर से नगदी, जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ले भागे ! गृहस्वामी हरेराम शर्मा जब सुबह करीब 6:00 बजे अपने घर में ताला बंद कर अपने निजी कार्य बस पटना गए हुए थे इसी बीच घात लगाए हुए अज्ञात चोरों के द्वारा घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।   शाम में जब घर में संध्या बंदन करने आए उनकेे पुरोहि संतोष पाठक के द्वारा फोन के माध्यम से गृह स्वामी हरेराम शर्मा को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई की घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है गृह स्वामी को जानकारी मिलते हैं उन्होंने ग्रामीणों को इस बात की सूचना दे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब घर में प्रवेश किया तो देखा की घर के अंदर रखे अलमीरा, ट्रंक, अटैची, बक्सा खुला एवं समान बिखरा हुआ है।

नरेंद्र मोदी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

कुर्था अरवल। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिले ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी अरवल के जिला मंत्री राहुल वत्स ने भाजपा की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दिया है उन्होंने कहा कि राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का चुनाव परिणाम तो झांकी है 2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आना बाकी है 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी एवं 2025 में बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।   बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा जिला महामंत्री रामाशीष दास जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता लाल शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराजुद्दीन अंसारी वरिष्ठ भाजपा नेता खलीक अंसारी उमेश यादव आशुतोष मिश्रा संजय सिंह रंजन कुमार राम भवन शर्मा शिवपूजन चंद्रवंशी ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को साथ ही मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के जनता जनार्दन को बधाई दिया।

धार्मिक अनुष्ठानों का उद्देश्य हो राष्ट्र की रक्षा-साध्वी लक्ष्मी माता

बिक्रमगंज शहर के आरा रोड स्थित साईं उत्सव हॉल में आयोजित रुद्राक्ष महायज्ञ की तैयारी हेतु बैठक में देर शाम पहुंची साध्वी लक्ष्मी माता ने धार्मिक अनुष्ठानों का उद्देश्य राष्ट्र की रक्षा बताया।   उपस्थित धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र की संपन्नता एवं संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से सनातन के विरुद्ध माहौल बनाया जा रहा है। उनके प्रति दृष्टिगत जागरण के लिए राष्ट्र रक्षा रुद्राक्ष महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के माध्यम से संपूर्ण वर्ग को एक साथ जोड़ते हुए सनातन विरोधी बिंदुओं से अवगत कराया जाएगा और उनसे बचने तथा हिंदू समाज को बचाने के उपाय सुझाए जाएंगे।   साध्वी लक्ष्मी माता के साथ पहुंचे अरुण ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक महाराणा प्रताप महाविद्यालय मोहनिया, कैमूर के प्रांगण में राष्ट्रीय रक्षा रुद्राक्ष महायज्ञ आयोजित होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें सभी हिंदू भाई स्वतंत्र रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।   यज्ञ के दौरान चित्रकूट की धरती से आए युवा महंत श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम शरण जी महाराज के श्रीमुख से श्री राम कथा का आयोजन होगा। वहीं बैठक के आयोजक पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने काराकाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए यज्ञ कमिटी के प्रारूप को बताया। साथ ही यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की आग्रह लोगों से किया।   बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह संतोष भंडारी, सह जिला कार्यवाह दुर्गेश एवं जिला प्रचारक विभाष ने भी बैठक को संबोधित करते हुए हिंदुत्व के प्रति समसामयिक वातावरण को रखा।

लक्ष्मणपुर बाथे के शहीदों की कुर्बानी अधिकारों की लड़ाई का परिणाम-विधायक महानंद सिंह

अरवल ।लक्ष्मणपुर बाथे में शहीदों को याद की गई और श्रद्धांजलि दी गई । विदित हो कि 1997 में 58 लोगों की सामूहिक जनसंहार भाजपा संरक्षित रणवीर सेना के द्वारा कर दिया था । भाकपा माले हर साल शहीदों को याद करते हुए गरीबों की लड़ाई को आगे बढाने का संकल्प लेता है । बाथे जनसंहार के बरसी के अवसर पर भाकपा माले के सैकड़ो लोग वहां पहुंचे और श्रद्धांजलि दिया।   आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य एवं अरवल के विधायक महानंद सिंह ने कहा कि लक्ष्मणपुर बाथे के गरीबों ने जो कुर्बानी दी है वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के कारण ही दी है। उस समय रणवीर सेना को भाजपा के द्वारा संरक्षण दिया जाता था और हर तरह से कानूनी, गैर-कानूनी, आर्थिक व अन्य तरह के सहायता मुहैया करवाए जाते थे।   यह सब सरकार द्वारा गठित अमीर दास आयोग की रिपोर्ट से खुलासा हुए हैं। आज जब भाजपा सत्ता में पहुंच गई तो संविधान को ही समाप्त करने पर तुली हुई है ताकि गरीबों को अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने का मौका ही नहीं मिले । यह सब साजिश चल रही है। इन साजिशों को खासकर दलित, गरीब, अति पिछड़ा समाज के लोगों को अवश्य ही सोचना होगा।   उन्होंने कहा कि कई तरह के लोग अपने वेश बदलकर गरीबों के बीच आते हैं और उनसे वोट लेकर सत्ता में चले जाने के बाद गरीबों के अधिकार पर ही हमला बोल देते हैं। महादलित की बात करने वाले भाजपा आज कहां पर खड़ा है। भाजपा हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठाकर गरीबी, महंगाई, बेकारी के बारे में कुछ करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मंदिर-मस्जिद पर ताला लग गए थे । लेकिन आम जनता के लिए अस्पताल ही जीवन बचाने का काम करता है।   इसलिए आज जरूरत है कि अस्पताल, स्कूल, लाइब्रेरी बनवाया जाए और उसे दुरुस्त किया जाए । लेकिन बीजेपी इन चीजों को खारिज करते हुए मंदिर की बात करते हैं। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी की दर आजाद हिंदुस्तान में सबसे बढ़ा हुआ है। नौकरियां मिल नहीं रही है। कुछ खास लोगों को ही फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार दिन-रात परेशान रहती है।   व्यापक किसान मजदूर को राहत मिले इसके लिए सरकार कुछ नहीं सोचती। जब लोकतंत्र और संविधान खतरा में है तो बाथे के शहीदों को याद करते हुए हमें संकल्प लेना होगा कि उनकी कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें और आगे बढ़ाने की जरूरत है।   आज कोई राजवंशी, रविदास, पासवान, मांझी की बात करने वाले बहुत लोग आ जाएंगे। लेकिन गरीबों को घर ढाहने वाले भाजपा की सरकार को इसी रूप में देखना होगा। बड़े बड़े कारपोरेट को किसी न किसी रूप में यह सरकार सहयोग करते ही रहते हैं। उनसे होशियार रहने की जरूरत है। हमें हर हालत में संविधान की रक्षा करनी है।   उन्होंने कहा कि गरीबों के विकास के मामले में सरकार ने जो अभी जातीय जनगणना की है, उसे स्पष्ट हो गया कि भाकपा माले जो आवाज उठाते रही है, सरकार आज सर्वे कर उसे सही साबित कर दी। भाजपा की केंद्र सरकार ने सभी पदाधिकारी को गांव में उनकी योजना के प्रचार प्रसार करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता बना दिया गया है। आजादी के 75 साल के बाद पहली बार ऐसी घटना घट रही है जो लोकतांत्रिक सरकार के लिए कहीं से उचित नहीं है। बिहार सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।   भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा की जिलाधिकारी गांव-गांव फीता काटते चल रहे हैं। ऑफिस में आम जनता के काम बाधित हो रहे हैं। अभी तक चापाकल नहीं गाड़े गए। बहुत सारे स्वास्थ्य से संबंधित काम बाधित हो रहे हैं । लैब टेक्नीशियन के लिए फाइल कई महीनों से पड़ा हुआ है लेकिन अभी तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला कमेटी के सदस्य और अरवल, कलेर के सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव उमेश पासवान ने की। जबकि संचालन सुरेंद्र प्रसाद ने की। कार्यक्रम को महेंद्र प्रसाद, त्रिभुवन शर्मा, प्रमोद कुमार, लीला वर्मा, चंद्रप्रभा देवी, उमेश कुमार समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

लोकसभा के चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता कस ले कमर- रामनरेश यादव

अरवल ।राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय अरवल में जिला अध्यक्ष जगजीवन राम के नेतृत्व में जिला कमिटी तथा सभी प्रखण्ड अध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष के साथ बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया जिसमे लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बुथ लेवल कमिटी को और मजबूत बनने पर चर्चा क्रिया गया वरीय नेता राम नरेश यादव ने कहा कि पिछले लोक सभा का चुनाव हमलोग बहुत कम वोटो से जीत से पीछे रह गए थे जिसका मलाल आज भी है।   अबर बार पुरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पार्टी के हित मे काम करना होगा तभी विजय प्राप्त होगी बैठक में घनश्याम प्रसाद वर्मा अर्जुन यादव अभय यादव शंभू यादव महाराणा यादव धनजय कुमार उमेश यादव डोमन दास रामबाबू यादव जय राम सिंह राम नरेश यादव राम बाबू चौधरी कृष्णा यादव मनोज कुमार संजय यादव उमेश्वर यादव इत्यादि लोगों ने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र में पार्टी के जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना अपना पक्ष रखा। और सभी लोगों ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर विश्वास जताते हुए कहा कि देश का अगला नेतृत्व हमारे नेता के हाथों में होगा।

वरिष्ठ नेता रामाशीष सिंह की आकस्मिक निधन पर राजद कार्यालय में शोकसभा का आयोजन

अरवल। राष्ट्रीय जनता दल का जिला कार्यालय अरवल में जिला अध्यक्ष जगजीवन राम की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ नेता राम आशीष सिंह के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया ।   इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव घनश्याम प्रसाद वर्मा अर्जुन यादव अभय यादव श्याम शंभू यादव महाराणा यादव धनंजय कुमार उमेश यादव डोमन दास रामबाबू यादव जय राम सिंह रामनरेश यादव रामबाबू चौधरी कृष्ण यादव मनोज कुमार संजय यादव उमेश्वर यादव इत्यादि लोगों ने प्रखर व राष्ट्रवादी तथा समाजवादी नेता देवमुनि यादव एवम अरवल के जाने माने नेता रामाशीष सिंह यादव को संयुक्त रूप से पार्टी की ओर से श्रृद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों तथा कृत्यों एवम आदर्शो को याद किया गया।