Bakwas News

भाजपा की जीत पर करपी में मनाया गया जश्न

अरवल ।भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जस्न मनाई। भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता के साथ न्याय किया है। गरीबों का उत्थान किया है ।इनके नेतृत्व में राज्यों के मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना जनता के द्वारा करते हुए भाजपा की सरकार बनाई है।   इन्होंने बयान जारी कर कहा कि इंडिया गठबंधन और भारत गठबंधन के बीच मुकाबला था। जिसमें इंडिया गठबंधन की बुरी तरीके से हार हो गई ।प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले लोगों का सपना चपनाचूर हो गया। तेलंगाना का हश्र सामने है। जहां के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते थे। इसी प्रकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी प्रधानमंत्री बनने का सपना आगामी लोकसभा चुनाव में चकनाचूर हो जाएगा।   इंडिया गठबंधन के द्वारा जातीय गणना को मुख्य आधार बनाया गया था। जिसको जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। जनता आज सजग हो गई है। जात के नाम पर समाज का बंटवारा कर वोट लेने का इंडिया गठबंधन के नेताओं का मंसूबा इस चुनाव परिणाम ने चकनाचूर कर दिया है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जात नहीं जमात की बात करते हैं। जिसके चलते यह प्रचंड जीत मिली है और आने वाले सभी चुनाव में इसी प्रकार का निर्णय होने वाला है। भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद, मुकुल पटेल, आनंद चंद्रवंशी, अखिलेश पासवान ,रमेश पांडे समेत कई नेताओं ने हर्ष प्रकट किया है।

ग्रामीण बैंक ने चलाया ऋण वसूली अभियान

करपी,अरवल । दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा ऋण लेकर जमा नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ ऋण वसूली अभियान चलाया गया। डीसीओ सुमंत कुमार ने बताया कि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अरवल, बैदराबाद, वालिदाद एवं परासी के द्वारा अरवाल सिपाह, कोनी, ओझा बीघा, बैदराबाद बाजार, अरवल बाजार तथा पारसी बाजार में सघन ऋण वसूली अभियान एवं गिरफ्तारी अभियान चलाया गया।इसके तहत पीडीआर के तहत निर्गत वारंट का क्रियान्वयन कराया गया।     बैदराबाद से एक, अरवल से एक, कोनी से एक कुल तीन ऋणियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चलाए गए अभियान के तहत कुल 12 ऋणियों के द्वारा अपने खाता में पूर्ण राशि जमा कर अपना ऋण खाता बंद करवा लिया ।दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा यह अभियान इरादतन चुककर्ता एवं जिद्दी ऋणियों के खिलाफ चलाया गया ।जिले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कुल 256 ऐसे ऋणी है जिनका वारंट जिला नीलाम शाखा के द्वारा निर्गत किया गया है।   उक्त अभियान के तहत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक वैसे ऋणियों को पुनः चेतावनी दे रही है कि आगामी 9 दिसंबर को लगने वाले लोक अदालत में अपना खाता हर हाल में समझौता करवा ले अन्यथा बैंक लोक अदालत के बाद कड़ी कार्रवाई करेगी। बैंक के द्वारा यह अभियान प्रत्येक महीने में दो बार चलेगा।   इस अभियान में पीआरडी ऑफिसर चंदन कुमार, बैदराबाद के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता, वलिदाद के शाखा प्रबंधक रवि कुमार एवं पारसी के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार उपस्थित थे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में जीत के बाद खुशी मनाई

कुर्था,अरवल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिले ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी अरवल के जिला मंत्री राहुल वत्स ने कहा कि राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का चुनाव परिणाम तो झांकी है 2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आना बाकी है 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी एवं 2025 में बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।   बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा जिला महामंत्री रामाशीष दास जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता लाला शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराजुद्दीन अंसारी वरिष्ठ भाजपा नेता खलीक अंसारी उमेश यादव आशुतोष मिश्रा संजय सिंह रंजन कुमार राम भवन शर्मा शिवपूजन चंद्रवंशी ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को साथ ही मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के जनता जनार्दन को बधाई दिया।

मोबाइल से धमकी देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करपी, अरवल । जिले के सीमा के अंदर स्थित पटना जिले के इमामगंज बाजार में व्यवसाईयों को मोबाइल फोन के द्वारा धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को इमामगंज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष दीपू मंडल ने बताया कि इस मामले में पटना जिले के नौबतपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा शंकरपुर इमामगंज से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।   कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिस मोबाइल से धमकी देने का काम किया जा रहा था उस मोबाइल सेट को भी बरामद किया गया है तथा धमकी देने वाले आरोपियों की आवाज को भी मिला लिया गया है।   गिरफ्तार आरोपियों ने ईस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में इमामगंज निवासी सुजीत महतो की बड़ी भूमिका सामने आई है। इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।   बताते चलें कि इमामगंज बाजार में व्यवसायी सहदेव प्रसाद, युगल किशोर समेत अन्य लोगों से हाल के दिनों में लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। इस संबंध में अलग-अलग तीन प्राथमिकियां भी दर्ज है। इस मामले में संलिप्प्ट अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

दिव्यांगजन अपने अस्तित्व की रक्षा और विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे- डॉक्टर ज्योति कुमार

अरवल । जिला प्रशासन की ओर से इंडोर स्टेडियम अरवल में जिलाधिकारी समेत जिले के तमाम आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों पत्रकारों, शिक्षक-शिक्षिकाएं, दिब्यांगजनों एवं आम नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय दिब्यांगजन दिवस पर बोलते हुए दिव्यांग शिक्षक डाॅ०ज्योति कुमार ने कहा कि दिव्यांग सख्सियत स्टीफन हॉकिंन्स, फ्रैंकलिन रूजवेल्ट, सुश्री ईरा सिंघल, लुई ब्रेल, अनुरेमा सिन्हा, विमला रूडोल्फ आदि दिब्यांगजनों के अदम्य साहस की दुनिया में प्रचलित नाम है।   जिनसे प्रेरणा लेकर अन्य दिब्यांगजन जो अपने अस्तित्व की रक्षा एवं विकास के लिए संघर्षरत हैं, जीवन में और उंचाई प्राप्त करने के लिए साहस के साथ प्रयत्न करते रहेंगे, तभी इस दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी।

पति ने पत्नी के गले में रस्सी बांधकर उतारा मौत के घाट, शव छोड़कर हुआ फरार

नवादा । जिले में एक सनकी पति ने पत्नी की बेरहमी से गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दिया । घटना को अंजाम देने के बाद पति अपने घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया । घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा पंचायत के डुमरी गांव की है।   शनिवार की सुबह जैसे ही गांव के लोग जागे तो अवधेश कुमार के घर के बगल की गली में अवधेश की 40 वर्षीय पत्नी रजनी कुमारी के गले में रस्सी का फंदा लगे शव को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा कर आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया और हिसुआ पुलिस सहित मृतक रजनी के मायके को सुचना दिया। मृतका का मायके नालंदा जिला अंतर्गत सिपाह गांव में है। सुचना पाते हीं मृतक के मायके से परिजन आये और रजनी के शव से लिपटकर रोने लगे।   घटना के संबंध में मृतक रजनी कुमारी के पिता अनिल प्रसाद ने बताया कि मुझे हत्यारोपित अवधेश की पहली पत्नी के पुत्र ने फोन कर बताया कि मां को मार कर पिताजी फरार हो गए हैं।   मृतक के पिता ने बताया कि मेरा दामाद अवधेश कुमार सनकी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। अवधेश की पहली पत्नी की मृत्यु बीमारी के कारण हुई थी। उसके साथ भी अवधेश मारपीट किया करता था। मेरी पुत्री रजनी अवधेश की दूसरी पत्नी थी। इसके साथ भी वह लगातार बात-बात पर मारपीट किया करता था।अवधेश को दूसरी पत्नि से कोई संतान नहीं था।   घटनास्थल पर उपस्थित एसआई हिमांशु पप्पू ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या करनें का मामला प्रतित होता है। आरोपी पति घर छोड़कर फरार है। इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विशेष जानकारी दी जाएगी मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कि जाएगी।

आयुक्त पर कार्रवाई की मांग, लोक शिकायत कानून की उड़ा रहे धज्जियां

नवादा । मगध प्रमंडल आयुक्त लोक शिकायत कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव व सामान्य प्रशासन विभाग से की गयी है। संबंधित आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग आरटीआई कार्यकर्ता ने की है। मामले का उद्भेदन सूचना के अधिकार के तहत हुआ है। इससे संबंधित आवेदन संबंधित को भेजा है।   आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चील का आरोप है कि लोक शिकायत कानून अधिकार के तहत समीक्षा का अधिकार आयुक्त को है। सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगने पर अधिकांश मामले में दस्तावेज उपलब्ध नहीं है की सूचना भेजकर नियम का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि लोक शिकायत की समीक्षा करने के बजाय सरकार की आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। ऐसे में लोक शिकायत अधिनियम की धज्जियां उड़ रही है।   लोक शिकायत अधिकार मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री बड़े गर्व के साथ इसका उल्लेख करते हुये इसे अपनाने का अनुरोध आम लोगों से करते हैं।   दूसरी ओर इन्हीं के अधिकारियों द्वारा इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है। आश्चर्य यह कि आयुक्त ने गया व नवादा में इसकी समीक्षा तक नहीं कर सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इंजीनियर साहब जुआ में लाखों हार गए तो खुद के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

नवादा । इंजीनियर साहब जब जुआ में लाखों रूपया हार गये तो अपने परिवार से पैसे ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच दी लेकिन पुलिस की जांच मे उनकी साजिश पकड़ी गयी और इस साजिश में शामिल उनके दोस्त भी गिरफ्तार हो गये।   मामला जिला से जुड़ा हुआ है। पिछले दिनों हुए इंजीनियर के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खुलासे के बाद अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में साजिशकर्ता मैकेनिकल इंजीनियर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस के मुताबिक इंजीनियर ने ही अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपियों में मैकेनिकल इंजीनियर जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के मो० इफ्तेखार आलम उर्फ सोनू, भलुआही गांव के सुरेश यादव का पुत्र बिपिन कुमार, पनसगवा गांव के रमन यादव का पुत्र विजय कुमार और नवादा नगर का मणिकांत शामिल है। एसपी अम्बरीष राहुल द्वारा गठित विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर इस झूठी अपहरणकांड का खुलासा किया है । शिकायतकर्ता सह साजिशकर्ता के साथ ही उनके दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की है।   ड्रीम इलेवन में हार गया था ढाई लाख रुपए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर अराफात समेत सभी आरोपियों ने पूछ ताछ में पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार लिया है।इंजीनियर के मुताबिक उसे ड्रीम इलेवन पर टीम बनाने (ऑनलाइन जुआ) की लत लग गई और वह इसमें करीब ढाई लाख रुपए हार गया। ये रूपये उसने गांव में ही कुछ लोगों से ले रखा था। गांव वाले लगातार रूपये वापस करने का दबाव बना रहे थे इसके लिए उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पिता से 5 लाख रुपए लेने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रची और उसकी साजिश नाकाम हो गयी

विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने की सरकार की पहल

नवादा । विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा है। भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के विस्तृत ढ़ंग से प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत पूर्णतः प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित प्रचार वाहन, प्रचार-प्रसार सामग्री आदि की व्यवस्था की गई है। प्रचार वाहन की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए रोस्टर चार्ट का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के प्रचार वाहनों की स्थानीय कार्यक्रमों के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासनिक भागीदारी से जनता को बताना है।   सदर प्रखंड के भदोखरा पंचायत के मध्य विद्यालय भदोखरा और समाय पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समाय में विकसित भारत का संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। दोनों स्थलों पर प्रचार वाहन से भारत सरकार की विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का आडियो/विडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। इसके अलावे विभिन्न विभागों का स्टाॅल लगाया गया था, जिसके माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। दोनों स्थलों पर काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, जीविका दीदी आदि उपस्थित थे।विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।   03 दिसम्बर को नवादा सदर प्रखंड के झुनाठी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुनाठी एवं भगवानपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन, भगवानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सभी स्थलों पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रचार स्थल पर स्थानीय नागरिकों को अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें 18 से 40 वर्ष का भारतीय नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं। 60 वर्ष के बाद पेंशन मिलेगी।   स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दिया गया। यहां पर एक शिविर का भी आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश और भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने के लिए और पात्र व्यक्तियों को उसका फायदा दिलाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी को तैनात किया गया। कार्यक्रम की निगरानी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी निर्धारित रोस्टर तिथि से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार संबंधित पंचायतों में कराने का निर्देश दिया गया है।

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय – डीएम

नवादा । जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मेगा लिगल जागरूकता कैम्प और मेगा लिगल सर्विस कैम्प का माध्यमिक विद्यालय कहुआरा नारदीगंज में आयोजित किया गया। कैम्प का शुभारम्भ जिला सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कैम्प का शुभारम्भ किया।   विधिक जागरूकता एवं विधिक सेवा के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी, जिला सत्र न्यायाधीश , पुलिस अधीक्षक आदि को बुके और जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधे देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने कर्तव्य और अधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के द्वारा अपने देश और प्रदेश को कल्याणकारी घोषित किया।   उन्होंने कहा कि ’’सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’’ यानि सभी का हित हो और सभी लोग सुखी हों। संविधान के द्वारा मौलिक अधिकार प्रदान किये गए हैं। विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लाचार और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को अदालत में निःशुल्क सुनवाई की व्यवस्था की जाती है। विधिक अधिकार और कर्तव्य के बारे में जिला सत्र न्यायाधीश ने विस्तार से नागरिकों को अवगत कराया। कहुआरा में सभी विभागों द्वारा आकर्षक एवं उपयोगी स्टाॅल का निर्माण किया गया था जिससे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।   इस अवसर पर जाॅब कार्ड, राशन कार्ड, मोटर चालित ट्राय साईकिल आदि का लाभुकों के बीच वितरण किया गया। अर्पणा झा सहायक निदेशक ने बताया कि बैट्री चालित ट्राय साईकिल सदर प्रखंड के मुकेश कुमार, महेन्द्र पासवान एवं गौरव राज को जिलाधिकारी और सत्र न्यायाधीश ने प्रदान किया। इस अवसर पर कुमारी सरोज कृति सचिव, विधिक सेवा प्राधिकार, डा. राम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारदीगंज, राजस्व अधिकारी नारदीगंज आदि उपस्थित थे।