अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल के द्वारा करपी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत परियारी में नव निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया। ग्राम पंचायत परियारी में उदघाटन के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि, ग्रामिणों एवं स्वच्छता कर्मियों से संवाद के दौरान ODF Plus के विभिन्न अवयवों पर संवाद किया गया, साथ ही प्रति माह 30 रु० उपयोगिता शुल्क देकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
ग्राम पंचायत परियारी में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई एवं उपयोगिता शुल्क के संबंध में ग्रानिणों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचड़ों का निष्पादन अधिक से अधिक घरेलू स्तर पर किया जाय।
स्वच्छता हम सबों जिम्मेवारी है इसे सिर्फ सफाई कर्मी तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता है। हम सभी लोगो को सफाई कर्मी के साथ मिलकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुदंर बनाने में भूमिका अदा करना है। उनके द्वारा जैविक एवं अजैविक कचड़ा के संबंध एवं इसके निष्पादन के बिन्दूओं पर सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी। खुले में शौच से स्थायित्व बनाये रखने हेतु जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी लोग शौचालय का सतत् उपयोग करें।
किसी कारणवश छुटे शौचालय विहीन परिवार को यथाशीघ्र शौचालय की सुलभता से आच्छादित किया जाना है। इस हेतु गड्ढा खोदो अभियान, Morning Follow up, संध्या चौपाल इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। वैसे परिवार जिनके पास शौचालय बनाने हेतु भूमि की उपलब्धता नहीं है। वैसे चिन्हित परिवारों को सामुदायिक स्वच्छता परिसर से आच्छादित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, निदेशक, डी०आर०डी०ए, जिला समन्वयक, सहायक अभियंता मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, करपी, अंचलाधिकारी, करपी, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि ने भाग लिया।