Bakwas News

रामनगर गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के रामनगर गांव में नव वर्ष के शुभ अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्सक संघ के सेक्रेटरी सह समाजसेवी डॉक्टर ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघ्न प्रसाद ने किया। शिविर का उद्घाटन गांव के गरीब निर्धन महिला रामकली देवी उषा देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रामकली देवी एवं उषा देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सारी बुराइयों को त्याग कर नए साल की शुरुआत समाज में अच्छे काम गरीब दीन दुखियों की सेवा से करनी चाहिए समाज में अच्छे काम करने से सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।     डॉ ज्योति गरीब दीन दुखियों की सेवा कर पुण्य का कार्य कर रहे हैं समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी ऐसे कार्य के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर अनूप पंडित मिथिलेश पासवान विनय पंडित जनक नंदन सिंह मेघा राम चंद्रवंशी रामसागर पंडित अभिमन्यु पंडित तरुणिका कुमारी मालती देवी कंचन देवी सोनी देवी वंदना कुमारी सुशीला देवी सुमित्रा देवी पूनम देवी मंजू देवी अमरेंद्र कुमार अंजनी शर्मा राजेश्वरी पास लाल पड़ी देवी आदि उपस्थित थे।

गांव का बगीचा बना पिकनिक स्पॉट

करपी,अरवल । नए वर्ष का उत्साह चरम पर है। संपन्न लोग जहां नया वर्ष मनाने दूसरे राज्यों में एवं तीर्थ स्थलों पर गए हुए हैं वहीं गांव के गरीब ग्रामीण नौजवान गांव के बगीचों को पिकनिक स्पॉट बना दिए हैं। बगीचा में मांसाहारी भोजन का दौर चल रहा है। वहीं म्यूजिक सिस्टम पर नौजवानों की टोलियां नाचते गाते नजर आ रही है। नया वर्ष अपने-अपने अंदाज में लोगों के द्वारा मनाया जा रहा है।   सुबह होते ही लोगों के द्वारा गांव में स्थित मंदिरों में जाकर आने वाले भविष्य सुखमय हो इसके लिए प्रार्थना करते देखे गए वही नए साल की बधाइयां देने में लोग व्यस्त रहे। मोबाइल फोन के सहारे सभी लोगों के द्वारा अपने सगे संबंधी एवं ईस्ट मित्रों को आने वाले नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। बाजार में स्थित मांसाहारी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गईं।

ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला के लिए करें आवेदन-सहायक निदेशक

अरवल । राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना अंतर्गत विभागीय स्वीकृति के आलोक में अरवल जिले के किसी एक ग्राम में ग्राम स्तरीय मिट्टी जाँच प्रयोगशाला की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं किसानों को उनके द्वार पर उपलब्ध कराना है।   अरवल जिला क्षेत्र अंतर्गत इच्छुक आवेदकों से आवेदन एक जनवरी से 20 जनवरी 24 तक आमंत्रित किया गया है। इसके लिए न्यूनतम अर्हतआयु सीमा : 18 से 27 वर्ष तक। एवं शैक्षणिक योग्यता विज्ञान संकाय के साथ 10 वीं पास तथा कम्प्यूटर का ज्ञान के साथ आवेदक को अरवल जिले का निवासी होना अनिवार्य किया गया है।   ग्राम स्तरीय मिट्टी जाँच प्रयोगशाला की स्थापना के लिए न्युनतम अर्हता ,आवेदन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला मिट्टी जाँच प्रयोगशाला, अरवल ,जिला कृषि कार्यालय, अरवल, संयुक्त कृषि भवन, अरवल के सूचना पट्ट पर प्रकाशित किया गया हैं। साथ ही इस बिन्दु पर किसी तरह की जानकारी के लिए कार्यालय सहायक निदेशक (रसायन), जिला मिट्टी जाँच प्रयोगशाला, अरवल तथा जिला कृषि कार्यालय, अरवल में किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से संध्या-5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता हैं।

भूू सर्वेक्षण के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – अपर समाहर्ता

अरवल । जिले के मधुश्रंवा अवस्थित बाबा मधेश्वर नाथ और बालाजी वेंकटेश मंदिर में देर शाम अपर समाहर्ता अरवल संजय कुमार ने जाकर नव वर्ष के अवसर पर पूजा अर्चना किया इस अवसर पर स्थानीय विद्वान पंडितों ने भगवान की विधिपूर्वक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना करवाए।   इस दौरान इस स्थल को और विकसित करने के लिए स्थानीय लोगों को भरपूर सहयोग करने की अपील भी की गई पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उत्तर देते हुए इन्होंने कहा कि अपारसम्हर्ता के के पद पर 10 अगस्त को अरवल जिले में योगदान दिया है। अपर समाहर्ता ही भू सर्वेक्षण का भी कार्य देखते हैं।   जिसके कारण क्षेत्र भ्रमण के दौरान रैयतों द्वारा सर्वेक्षण कर्मियों के द्वारा गड़बड़ी करने और सुधार के बदले में राशि की मांग करने की शिकायत की जिसके आलोक में क्षेत्र में घूम-घूम कर रैयतो से जानकारी ली गई इस दौरान किसानों ने एक स्वर से गड़बड़ी करने का आरोप लगाया जांच के क्रम में यह पाया गया कि कई शिविर के सर्वेक्षण बगैर जांच पड़ताल के रैयती जमीन को सरकारी जमीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं इसका मुख्य कारण सुधार के नाम पर रैयतो से राशि वसूलने की मंशा साफ हो रही थी जिसकी जांच टीम गठित कर कराई गई इस दौरान जांच टीम को भी बरगलाने की कोशिश की गई लेकिन सर्वेक्षण कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों में कमियां पाई गई |   जिसके विरुद्ध में सर्व कार्यालय पटना को कार्रवाई के लिए लिखा गया सर्व कार्यालय को विभागीय कार्रवाई वेतन बंद करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करने के लिए भेजा गया हालांकि व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले तीन कर्मियों पर स्थानीय थाना में प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई है जिसके कारण वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण सर्वे का कार्य चलाया जा रहा है खासकर किसानों के द्वारा शिकायत की जगह अब हर जगह प्रशंसा हो रही है इस कार्रवाई से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं।   वही सर्वे कमी भी कानून के भय से सही कार्य करेंगे तो हमारा खतियान फूल प्रूफ बनेगा इन्होंने बताया कि भू सर्वेक्षण का कार्य हर हाल में गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा ताकि रैयतों को किसी प्रकार का सामना न करना पड़े अगर किसी प्रकार की परेशानी किसानों को होती है तो इसकी जानकारी दे सकते हैं।

स्काउट गाईड के जिला संगठन आयुक्त बने राजेश

अरवल। जी. ए. इंटर विद्यालय में भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार के सम्मान में एक दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसको मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत स्काउट और गाइड राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि अरवल में भारत स्काउट एंड गाइड का क्रियाकलाप राजेश जी के नेतृत्व में बेहतर कार्य करेगी।   जिससे यहां के छात्र-छात्रा प्रशिक्षण लेकर स्वयं के प्रति कर्तव्य, दूसरों के प्रति कर्तव्य एवं देश के प्रति कर्तव्य की शिक्षा ग्रहण कर देश के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार होंगे. इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त शशिरंजन राय, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार, शिक्षक मुकेश कुमार, राकेश कुमार, प्रधानाध्यापक भिखर रविदास ने एक स्वर से स्काउट एंड गाइड के क्रियाकलाप में सहयोग करने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन प्लस टू भागवत उच्च विद्यालय शहर तेलपा के अमरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में अभिषेक कुमार वर्मा, भूपेंद्र कुमार, शकील कुमार, सूरज कुमार, सतीश कुमार, मुस्कान कुमारी, सलोनी कुमारी, आराध्या कुमारी सहित सैकड़ो स्काउट गाइड उपस्थित थे।

मजदूर का बेटा बना प्रशाखा पदाधिकारी

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के कुसरे गांव निवासी मजदूर रामाधार रजक का पुत्र रंजित कुमार बना प्रशाखा पदाधिकारी। पहले तो रंजित घर घर जा ट्यूशन पढ़ा टीटी बना अब बन गया प्रशाखा पदाधिकारी। इसने प्राथमिक शिक्षा गांव के मध्य विद्यालय से ग्रहण किया। इसके पश्चात नवम एवम दशम वर्ग की पढ़ाई उच्च विद्यालय करपी,से किया। इसके पश्चात इंटर एवम ग्रेजुएशन की पढ़ाई दरहेटा लारी से किया। घर की माली स्थिति खराब रहने के कारण अपने बहन के घर जहानाबाद रहने लगा। इनके बहनोई संजय रजक अपने परंपरागत कार्य कपड़ो पर स्त्री करने का काम करते थे।   भोजन एवम रहने की व्यवस्था तो हो गई थी लेकिन आगे की पढ़ाई के लिय पैसे की आवश्यकता पड़ती थी। जिसको देखते हुए इसने घर घर जा कर बच्चो को ट्यूशन पढ़ाने का करते करते प्रतियोगिता की तैयारी में लगा था। तैयारी रंग लाई और रंजित को पटना में अप्रैल 2023 में रेलवे में सीनियर टीटी के पद नौकरी लग गई। इसके बाद भी इनका तैयारी जारी रहा और प्रशाखा पदाधिकारी बन गए। इनके प्रशाखा पदाधिकारी बनने से माता पिता तो भाई बहन की खुशी का ठिकाना नही है वही इनके दोस्त पाठक बीघा निवासी भी संतोष कुमार भी बहुत ही खुश है।

पुलिस ने पांच शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

करपी,अरवल । इमामगंज एवं करपी पुलिस के द्वारा शराबियों के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पांच शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अरवल एवं पटना जिले की सीमा पर स्थित इमामगंज बाजार से इमामगंज पुलिस ने चार युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया।   इमामगंज पुलिस के द्वारा गश्त के क्रम में संदिग्ध स्थिति में पकड़े जाने के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के क्रम में चारों में शराब पीने की पुष्टि हुई। इनमें सौरव रंजन, संतोष कुमार तथा उज्जवल कुमार तीनों इमामगंज निवासी हैं जबकि सुजीत कुमार करपी थाना क्षेत्र के सरमसपुर गांव के निवासी बताए जाते हैं। वही करपी पुलिस के द्वारा भी बाजार से गुलजारबाग निवासी रंजीत कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।

माली कोचहसा इमामगंज रजवाहा के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने पर किसानों ने जताई चिंता

करपी,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के बासाटाड गांव में सोन नहर आधुनिकीकरण संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राम इकबाल सिंह ने किया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता पुण्यदेव सिंह ने कहा कि विगत 40 वर्षों से माली एवं कोचहासा तथा इमामगंज रजवाहा के निचले स्तर पर पानी नहीं पहुंचने के कारण हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचाई से वंचित है।   सरकार के उदासीन रवैया के कारण आज किसान संकट में है। ब्रिटिश काल में माली रजवाहा एवं कोचहासा रजवाहा की खुदाई की गई थी ।उस वक्त अंतिम छोर तक पानी पहुंचता था। लेकिन वर्तमान समय में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। हालांकि उड़ाही के नाम पर राशि की बंदरबांट समय-समय पर होती रही है।अब किसान चुप नहीं बैठेंगे।अंतिम सीमा तक पानी पहुंचाने के लिए संघर्ष की शुरुआत शीघ्र ही की जाएगी।   राकेश राही ने कहा कि हमीद नगर डैम से माली रजवाहा एवं कोचहसा रजवाहा में लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से अगर पानी दिया जाए तोअंतिम सीमा तक सिंचाई हो सकती है।इस प्रकार का प्रस्ताव आया भी था तथा इसके लिए सर्वे भी किया गया। लेकिन उसके बाद कार्य में शिथिलता आ गई ।अगर हमीद नगर डैम से दोनों रजवाहे को जोड़ दिया जाए तो निकले छोर तक पानी पहुंच सकता है। लेकिन, सरकार और अधिकारी किसानों को आंदोलन करने पर विवस कर रहे हैं।बैठक में सर्वसम्मति से 8 जनवरी को शहर तेलपा में 12 बजे दिन में बैठक करने का निर्णय लिया जाएगा।12 जनवरी को किसान प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।   बैठक में गोपाल मिश्रा, रामचंद्र यादव, जय कृपाल सिंह तथा रामाधार सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

अरवल । भारतीय जनता पार्टी कलेर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर 122 पर प्रधानमंत्री के 108 वीं मन की बात सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि नरेंद्र मोदी के मन की बात की लोकप्रियता काफी बढ़ी हुई है। आज प्रधानमंत्री के मन की बात को देश ही नहीं विदेशों में भी सुना जा रहा है। हम सब गौरवान्वित है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज के नेतृत्व में देश प्रगति के मार्ग पर चल रहा है और विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।   इस अवसर पर भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना से किसान काफी लाभान्वित हैं। ग्रामीण इलाकों में किसानों के लिए सिंचाई की प्रबंध से लेकर उनके आय को दुगना करने और विकसित भारत बनाने का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी का है। हम सब एकजुट होकर तीसरी बार लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को गद्दी पर बैठाएंगे। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमन सिंह, इंदल सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

नदौरा गांव में किसान के खेत मे रखे धान की पुंज में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नदौरा गांव निवासी सहेज साव के खेत मे रखे धान के पुंज में बीती रात्रि अचानक आग लग गई जिससे उनका छह बीघे की धान की फसल जलकर राख हो गई।   मिली जानकारी के अनुसार नदौरा गांव निवासी किसान सहेज साव पिता केदार साव के पास के ही खेत मे दो धान की पुंज लगाया गया था कि रविवार को रात्रि में अचानक आग लग गई जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह निजी पम्पसेट से आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान तबतक धान का पुंज जलकर नष्ट हो गया था। जिससे उन्हें करीब दो लाख रुपये की क्षति पहुंची है, हालांकि आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पाया है बताया जा रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना का अंजाम दिया गया है।