Bakwas News

कुर्था पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार

कुर्था,अरवल। अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देश पर शराब कारोबारी एवं शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत कुर्था थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोंदिल गांव से एक व मुसाढ़ी गांव से एक शराबी को गिरफ्तार किया है।   इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पोंदिल गांव से एसआई पवन कुमार एवं रिंकू कुमारी के द्वारा गश्ती के दौरान राजेश दास एवं मुसाढ़ी गांव से महेशी मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। जिसे थाने लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि की गई।

बल, धन, विद्या एवं पद का उपयोग विवेक से करें- जीयर स्वामी

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के वरना में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को प्रवचन के दौरान जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को बल, धन, विद्या एवं पद का उपयोग विवेक से करना चाहिए। विवेक से उपयोग नहीं करने वाले व्यक्ति का नस सुनिश्चित होता है। इसके लिए उन्होंने रामायण के पत्र लंकेश का वर्णन किया। सर्वगुण संपन्न होने के पश्चात भी दुर्गुण के कारण लंकेश को सब कुछ खोना पड़ा। उसके वैभव और पराक्रम धराशाई हो गया। लक्ष्मी एवं पुरुष के संदर्भ में चर्चा करते हुए स्वामी जी ने कहा कि लक्ष्मी का दूसरा नाम चंचल है। धन संपत्ति प्राप्त होने पर सदुपयोग नहीं होने की स्थिति में समाप्त होते देर नहीं लगती।   वही बिगड़ी हुई बुद्धि के पांच दुर्गुण बताते हुए कहा कि शराब, वेश्यावृत्ति, जुआ, अनीति एवं दुराचार मनुष्य के शत्रु हैं। इससे बचना चाहिए। बचने के लिए धर्म के आठ खम्भो का सहारा लेना चाहिए। धर्म के आठ खम्भो में यज्ञ, अध्ययन, दान, तप, क्षमा, धृति एवं संतोष का स्वामी जी ने जिक्र किया। मानव को अपने जीवन में इन्हें उतरकर आनंदपूर्वक जीवन जीने की कला विकसित करने का निवेदन करते हुए कथा को विश्राम दिया।

2047 तक विकसित बनाने का दिलाया गया शपथ

कुर्था,अरवल। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत  माली एवं खड़ासीन पंचायत में शिविर का आयोजन कर आमजन को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ का ग्राम पंचायत माली और खड़ासीन पहुंचने पर मुखिया रविशंकर चौधरी एवं ललन पासवान के साथ साथ ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को दिए जा रहे योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बीपीआरओ मनीष रंजन ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने ग्रामीणों को देश को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने नए साल 2024 के कैलेन्डर का विमोचन भी किया। तथा लोगों में कैलेंडर वितरित की।

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

अरवल । राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रसादी इंग्लिश के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है मिली जानकारी के अनुसार मृतक औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना के अमझर शरीफ के रहने वाले हैं जिनका नाम ताज मोहम्मद बताया गया है।सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक महानंद सिंह मृतक के परिजनों से मिलकर हर संभव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया।

लाइन होटल से उत्पाद विभाग ने किया अंग्रेजी शराब बरामद

अरवल । जिला पदाधिकारी के निदेश पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एन०एच० 110 पर अवस्थित लाईन होटल ,ढाबा पर लगातार शराब सेवन , बिक्री के विरूद्ध अभियान के क्रम में किजर थाना स्थित लक्ष्मी रेस्टुरेन्ट एवं लाईन होटल से विदेशी शराब बरामद किया गया इस दौरान 14.25 लीटर इम्पेरियर ब्लू ब्राण्ड का पकड़ा गया। होटल संचालक-नन्दन कुमार, पिता-कविन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा बताया गया कि सीमा चौरसिया, उत्पाद अधीक्षक, मद्य निषेध, अरवल एवं उनकी टीम द्वारा इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

धावा दल ने पांच बाल श्रमिकों को करवाया विमुक्त

अरवल । जिला पदाधिकारी के निर्देश पर श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया इस दौरान बैदराबाद बाजार के दो प्रतिष्ठानों से पांच बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया एवं नियोजक पर प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बाल श्रम निषेध एवं विनिमयन अधिनियम के अंतर्गत दोषी नियोजक को 6 माह से 2 वर्ष तक के कारावास एवं बीस से पचास हजार रुपया तक जुर्माने की सजा हो सकती है।   साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के आलोक में दोषी नियोजक से बीस हजार की राशि जिला बाल कल्याण एवं पुनर्वास कोष में जमा कराया जाएगा। विमुक्त बाल श्रमिक को पुनर्वास हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचीस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। धावा दल में प्रियंका श्रम अधीक्षक अरवल, धीरज कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अरवल सदर, प्रवीण कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुर्था, एवं पुलिस बल के सदस्य शामिल थेl

मेजर मनोज कुमार की पत्नी शगुन पाल को जिला पदाधिकारी ने सौंपीं चेक

अरवल । अरवल मेजर मनोज कुमार प्रभाकर के पैतृक गांव जाकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने उनके परिजनों को ग्यारह लाख रुपए का चेक प्रदान किया मालूम हो की 19 दिसंबर 23 को मेजर मनोज कुमार चीन स्थित सीमा पर शहीद हो गये थे एवं उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास ग्राम लोदीपुर, थाना-करपी, जिला-अरवल लाया गया था।   जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा उनके पैतृक निवास पहुँच कर मेजर शहीद मनोज कुमार की पत्नी शगुन पाल से मिलकर सांत्वना दिया गया एवं अनुग्रह अनुदान के रूप में ग्यारह लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा चेक देते हुए मेजर शहीद की पत्नी को आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन से किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो एक बार संपर्क अवश्य करें। जिला प्रशासन, अरवल आपकी हर संभव मदद के लिये तत्पर रहेगा।   साथ ही मेजर शहीद मनोज कुमार के पिता द्वारा बताया गया कि मेजर शहीद की माता काफी बीमार रह रही हैं एवं शोक की वजह से कहीं भी आने-जाने में सक्षम नहीं है। जिला पदाधिकारी द्वारा तुरंत विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा को निर्देशित किया गया कि सिविल सर्जन से संपर्क स्थापित कर चिकित्सक को यहाँ भेजना सुनिश्चित करें।   साथ ही संबंधित चिकित्सक का संपर्क संख्या इस परिवार के सदस्य को भी उपलब्ध कराये ताकि आवश्यकतानुसार बुलाकर इलाज कराई जा सके।

जलपुरा फूड प्राइवेट लिमिटेड का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

अरवल । खरीफ विपणन मौसम 23-24 अन्तर्गत उसना सी०एम०आर० की आपूर्ति हेतु संबद्ध जलपुरा फूड प्राईवेट लिमिटेड का जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निदेशित किया गया कि संबद्ध पैक्सों का उसना सी०एम०आर० की आपूर्ति यथाशीघ्र राज्य खाद्य निगम, अरवल को करना सुनिश्चित करेंगे।   जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, अरवल को उसना राईस मिलों को बढ़ावा देने निमित सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी, अरवल, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, अरवल एवं विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, अरवल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की किया गया बैठक

अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेशित किया गया कि सभी चयनित मिलरों को निर्धारित मात्रा के अनुसार एफ०आर०के० उपलब्ध करायें ताकि मिलरों को अनावश्यक रूप से सी०एम०आर० तैयार करने में विलंब न हो।   धान अधिप्राप्ति की धीमी गति को लेकर क्षोभ व्यक्त किया गया एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी को कड़ा निदेश दिया गया कि भ्रमणशील रहते हुए किसानों को पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की जानकारी देंगे एवं धान अधिप्राप्ति में गति लायेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार के माध्यम से किसानों के बीच धान अधिप्राप्ति से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करायेंगे।

अनियमितता वरतने वाले भू सर्वेक्षण अमीन पर प्राथमिकी

अरवल । रैयतों का खाना पूरी पर्चा गलत और पैसा लेकर सुधारने के आरोप में सर्वेक्षण अमीन पर प्राथमिक किया गया है मिली जानकारी के अनुसार राजेश्वर प्रसाद मलिक को अंचल कुर्था के राजस्व ग्राम वर्तमान में सिकरिया थाना नंबर 130 आवंटित किया गया था।   भू सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम में आवंटित राजस्व ग्राम का प्रपत्र सात की एंट्री के बाद प्रपत्र सात खाना पूरी पर्चा का वितरण किया गया प्रपत्र सात के वितरण के बाद अधिकतर रैयतों का खानापूर्ति पर्चा गलत पाया गया।रैयतों द्वारा लगाए गए आरोप के विरुद्ध में राजस्व अधिकारी सह कानूनगो मोनिका आनन्द व शिविर प्रभारी दीपू गुप्ता शिविर संख्या दो और तीन से कराया गया जिनके द्वारा जांच में काफी गड़बड़ी पाई गई।   संबंधित राजस्व गांव में जाकर पैसे लेने की सत्यता की जांच की गई तो रैयतों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज किया गया कि पैसा लेकर विशेष सर्वेक्षण का कार्य किया गया है और पैसा नही देने के कारण खानापूर्ति पर्चा गलत निर्माण किया गया है सत्य पाया गया हालांकि इस आरोप की पुस्टि के लिए दुबारा भी जांच कराया गया जिसकी जांच सतेंद्र प्रसाद सिन्हा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह अंचल नोडल एवं संजीव कुमार सिन्हा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय द्वारा जांच किया गया तो उनके कार्यो में काफी गड़बड़ी पाई गई।   अपार समर्थ संजय कुमार के द्वारा किसने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया जिसके परिणाम स्वरूप जांच पड़ताल की गई और दोषी राजस्व अमीन पर कुर्था थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई इस प्रकार के कदम उठाए जाने से किसानों में वरीय पदाधिकारी के प्रति विश्वास के साथ उम्मीदें जगी है हालांकि पूर्व में भी किसानो की शिकायत पर भू सर्वेक्षण में अनियमितता बरतने वाले पर कार्रवाई की जा चुकी है जिसके कारण भू सर्वेक्षण में लगे कर्मी के कान खड़े हो गए हैं।