Bakwas News

जिले के दो अलग-अलग थाना में प्रेम प्रसंग में नाबालिक को भगाने का मामला दर्ज

अरवल । जिले के दो अलग-अलग थाना से प्रेम प्रसंग में नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया हैं ।इस मामले में संबंधित थाने में स्वजन के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के एक गांव से चेचर मामा के साथ एक भांजी की भागने की सूचना प्राप्त हुई है। इस मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।   वहीं परासी थाना क्षेत्र के एक गांव से भागी लड़की को नौबतपुर इलाके से थाना अध्यक्ष पवन कुमार के द्वारा बरामद कर लिया गया है। बरामद प्रेमी जोड़े से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। वह अपने रिश्तेदार के यहां कई दिनों से छुप-छुप कर रह रहा था। तभी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी बरामदगी की है। लड़की बरामद होने के उपरांत मेडिकल जांच कराया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

बीपीएससी से चयनित शिक्षकों को बीआरसीसी भवन में सौंपा जाएगा नियुक्ति पत्र

अरवल। बीपीएससी से चयनित कक्षा 12 वीं तक के शिक्षकों को जिले के गांधी मैदान स्थित बीआरसीसी भवन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। नियुक्ति पत्र देने के बाद दो दिनों के अंदर अपने विद्यालय में जाकर योगदान करने की बात बताई गई। वहीं विभाग की ओर से जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय को खोलने और नए शिक्षकों का योगदान कराने का निर्देश दिया जा चूका है। 19 फरवरी को कक्षा 1 से 5 तक एवं 20 फरवरी को 6 से 8 तक तथा 9 से 10 तक एवं 11 से 12 तक कक्षा के अध्यापकों को सुबह 11बजे से शाम 5 बजे तक पदस्थापन पत्र वितरण किया जायेगा। इसके लिए अलग-अलग काउंटर पर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है ।   काउंटर नंबर एक पर दीपक कुमार सिन्हा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के साथ मनोज कुमार और धनंजय कुमार को नियुक्त किया गया है। वही काउंटर नंबर दो पर नीरज कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान और कौशल तिवारी और दीपक कुमार को नियुक्त किया गया है वही बंसी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रहलाद पंडित को काउंटर नंबर 3 पर पदाधिकारी नियुक्त किया गया है उनके साथ राम रंजन और मोहम्मद शाहिद हुसैन नियुक्त किए गए हैं। वही कुंदन कुमार और विजेंद्र कुमार को परिचारी का आदेश दिया गया है। पदस्थापन पत्र वितरण संबंधित कार्य में सहयोग के लिए निर्देश दिया गया है।

जनता दरबार में 33 फरियादियो ने एसपी से मिलकर अपनी फरियाद सुनाई

अरवल। एसपी कार्यालय में आज सोमवार को जनता दरबार आयोजित की गई। इस दौरान जनता दरबार में तीन दर्जन से अधिक मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे थे। जनता दरबार में दहेज उत्पीड़न, भू विवाद, मारपीट, झूठा मुकदमा, अपहरण, साइबर ठगी और नौकरी के बदले में रुपए ठगने सहित अन्य मामलों को लेकर लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज करायी। जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने लोगों की शिकायतें सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में एसपी ने आए हुए फरियादियों को बारी- बारी से शिकायत सुनकर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया।   साथ हीं मामले को लेकर संबंधित थाना अध्यक्षों को अभिलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 33 फरियादियों ने एसपी से मिलकर अपनी फरियाद सुनाई। बैदराबाद में नौकरी के बदले महिलाओं से रुपए की ठगी मामले की एसपी से शिकायत की गई। एसपी विद्यासागर के द्वारा फरियादियों को बताया कि जल्दी ही मामले को लेकर आर्थिक अपराधिक के द्वारा जांच किया जाएगा और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बेलखारा गांव के रहने वाले एक फरियादी ने अपने बेटे की अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर एसपी ने थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कलेर,अरवल । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मैनपुरा गांव में श्री सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठा सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिन यज्ञ स्थल पर हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही प्रतिदिन संध्या आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में स्वामी 1008 डॉक्टर सुदर्शन आचार्य जी महाराज के अमृत कथा का रसपान श्रोताकथा प्रवचन के द्वितीय दिवस स्वामी जी ने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ-साथ कर्म फल के सिद्धांत को ठुकराया नहीं जा सकता है जिन्होंने धर्म की रक्षा की है उन्हीं को धर्म रक्षा करता है। जो लोग धर्म की रक्षा में रुचि नहीं लेते हैं उन्हें कभी भी धर्म रक्षा नहीं करता है। इस अवसर पर स्वामी जी के करकामलों द्वारा नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन किया गया। यज्ञ के मुख्य जजमान डॉक्टर मारुति नंदन, उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर सीमा रानी, रामायण गोष्टी के मुख्य जजमान उपेंद्र प्रसाद सिंह,अंबुज शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सहित पूजा समिति के कई लोग उपस्थित थे।   कथा प्रवचन के द्वितीय दिवस पूर्व सांसद जगदीश शर्मा कथा मंच पर उपस्थित होकर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। वही महायज्ञ के आयोजन कर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। रात्रि में आयोजित रासलीला मंचन को देखकर श्रोता भाव विभोर हो रहे हैं। वृंदावन से चलकर आए रासलीला मंचन को देखने के लिए दूर दराज से काफी संख्या में लोग यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे हैं। यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को नवनिर्मित मंदिर में श्री सूर्य नारायण भगवान को स्थापित किया जाएगा।

वीर शिवाजी महाराज भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष किया- जितेंद्र पटेल

अरवल । जनता दल यू के जिला उपाध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ टुटु शर्मा की अध्यक्षता में मराठा साम्राज्य के संस्थापक शूरवीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता दल यू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय गणराज्य के महानायक थे इसी प्रकार उन्हें एक अग्र गण्य वीर एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी स्वीकार किया जाता है।     महाराणा प्रताप की तरह वीर शिवाजी राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक एवं परिचायक थे छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के एक महान योद्धा रणनीतिकार और शासक थे मुगलो और अन्य विदेशी शक्तियों के खिलाफ कई युद्ध लड़े और भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष किया उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की जिसने पश्चिम भारत में कई वर्षों तक शासन किया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जदयू नेता गुड्डू पटेल धर्मेंद्र सिंह नीतीश पटेल राजेश कुमार पिंटू कुमार सुधीर कुमार नीतीश कुमार सहित अनेकों लोग शामिल थे।

विज्ञान और कला प्रदर्शनी में द डीपीएस के बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा

द डिवाइन प्राइमरी स्कूल, पानी टंकी बिक्रमगंज के प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरत में डाल दिया।   कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल वन पदाधिकारी रूपम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह, साईं बीएड कॉलेज के निदेशक धनंजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।   इस अवसर पर उनके साथ द डीपीएस के सह निदेशक अखिलेश कुमार के बचपन के शिक्षक अखिलेश्वर झा ने भी मंच साझा किया। अपने संबोधन में मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने कचरा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने विज्ञान की महत्ता बताते हुए विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद दिया।   प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बालकों के अंदर वैज्ञानिकता को बढ़ावा देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। शिक्षा का उद्देश्य मात्र किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि छात्रों के अंदर रचनात्मक प्रतिभा का अन्वेषण भी आवश्यक है।सभी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाया फिर भी कुछ प्रोजेक्ट को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर ग्रुप में सुहानी और खुशी ने तारामंडल बनाया जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।   द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से सिस्मोग्राफ और चंद्रयान को प्राप्त हुआ जिन्हें सुजल, अनीश, उत्कर्ष और अमनदीप इत्यादि के ग्रुप ने बनाया। चंद्रयान और प्रदूषण से संबंधित प्रोजेक्ट को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।जूनियर साइंस प्रोजेक्ट में कक्षा 5 की मानवी और तान्या के प्रोजेक्ट ओवरब्रीज को प्रथम कक्षा 4 के कृष द्वारा बनाये गए ड्रोन को द्वितीय तथा कक्षा 4 के बादल द्वारा बनाये गए फ्लोटिंग हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर आर्ट एंड क्राफ्ट में तेजस्विनी और सलोनी के प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अमित और सर्वदर्शन के राम मंदिर को द्वितीय तथा आलिया आराध्या और अदिति के प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।   जूनियर आर्ट प्रोजेक्ट में अस्मिता, अंशिका इत्यादि के ग्रुप को प्रथम, आंशिक और आयुक्ता इत्यादि के ग्रुप को द्वितीय तथा कक्षा 5 की अनुष्का के क्राफ्ट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।   इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने बताया कि आज का कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। सभी बच्चों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा का अन्वेषण करने और उन्हें कई विधियों में सोचने के लिए प्रेरित करने की दिशा में आज की प्रदर्शनी उपयोगी साबित होगी।

बच्चों के चरित्र निर्माण में माता-पिता का हम योगदान – सांसद

अरवल। जिले के भादसी बाजार में अवस्थित एक निजी विद्यालय के 17 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और मुखिया अभिषेक रंजन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन बच्चों द्वारा किया गया।   मौके पर सांसद ने कहा कि पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ सभी बच्चे अपनी पढ़ाई करते रहें। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि घर पर अपने बच्चों का मूल्यांकन जरूर करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण में माता-पिता का अहम योगदान होता है। इस पर सभी अभिभावक अमल करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

नव पदस्थापित अंचलाधिकारी का किया गया जोरदार स्वागत

अरवल। वंशी सोनभद्र सूर्यपुर प्रखंड में नए अंचल अधिकारी के रूप में प्रेम आनंद प्रकाश के द्वारा विधिवत अपना कार्यभार लिया गया ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा प्रथम कर्तव्य होगा कि अंचल कार्यालय में जितने भी लंबित मामले हैं उसको समाप्त करना है यहां आरटीपीएस मे आय, आवासीय, जाती लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट एवं अन्य तरह के किसी भी कार्य में जनता को सहयोग करना मेरा प्राथमिकता होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उद्योग विभाग के द्वारा ऋण देने को लेकर 75 हजार की आय बनाने की विशेष तौर पर भीड़ देखने को मिल रही है। जिसका सत्यापन के बाद इसे जल्द ही आय निर्गत कर दिया जाएगा।   इस मौके पर कुर्था के कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विनय यादव, वंशी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कैफ अंसारी, किसान रणविजय सरदार एवं कई गणमान्य उपस्थित थे।

यंग इंडिया द्वारा बेरोजगारी समस्या पर जनमत संग्रह कार्यक्रम के तहत किया गया मतदान

अरवल । यंग इंडिया संगठन द्वारा बेरोजगारी की समस्या पर जनमत संग्रह कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय के महावीर चौक के समीप रोजगार के सवालों पर जनमत संग्रह बैलेट पेपर के द्वारा गुप्त मतदान के आधार पर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र नौजवान तथा आम आवाम शामिल हुए।   इस कार्यक्रम का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव रमाकांत कुमार टुना, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अरवल शाह शाद , नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शाह फ़राज़ एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष टुन्नू शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने बेलदारी बीघा से किया जब्त, चालक गिरफ्तार

अरवल। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर वंशी थाने की  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को सोनभद्र बेलदारी विगहा गांव के निकट जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि अवैध बालू का खनन बालू माफियों के द्वारा किया जा रहा है ।   इस सूचना के आधार पर अवैध रूप से बालू चोरी के मामले में तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया । साथ ही तीनों चालक को गिरफ्तार कर थाने लाई गई जहां बयान दर्ज करते हुए उसे रिहा किया गया । इस मामले में वंशी थाना में कांड संख्या 12 / 24 के तहत तीनो ट्रैक्टर मालिक व चालक पर धारा 379 ,411के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पकड़े गए चालक को थाना से ही पीआर पर छोड़ा गया है।