Bakwas News

परासी थाने की पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोडेड एक ट्रैक्टर किया जब्त

कलेर (अरवल)। परासी थाने की पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोडेड एक ट्रैक्टर को किया जप्त |इस मामले में परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मणपुर बालू घाट से एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड करके जा रहा था।   सूचना के उपरांत एसआई सिकंदर प्रसाद सिंह सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अवैध रूप से बालू लोडेड एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाना परिसर लाई गई जहां अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत काड सं-16/24 केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है|

भूमि संरक्षण विभाग के मामले की जांच करने अरवल पहुंचे संयुक्त सचिव, मचा हड़कंप

अरवल। भूमि संरक्षण विभाग में हो रही व्यापक कमीशन खोरी की शिकायत के बाद संयुक्त सचिव सुधीर कुमार राय के द्वारा कार्यालय पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच कि गई। जिले के कई जनप्रतिनिधि के द्वारा लेखापाल अश्विनी कुमार पर कई योजनाओं में काम करने के ऐवज में 40% कमिशन की मांग की शिकायत की गई थी। ऐसा नहीं करने पर लेखपाल के द्वारा उन्हें योजनाओं का राशि का भुगतान करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में सामाजिक कार्यकर्ता नौलेश कुमार पंचायत के मुखिया ललन कुमार, पप्पू मिश्रा, रेखा देवी, विजय वर्मा रमेश पासवान, मनोज कुशवाहा तथा आलोक पटेल के द्वारा सचिव कृषि विभाग बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को लिखित आवेदन देकर लेखपाल पर कार्रवाई के जाने की मांग की गई थी।   इसी के आलोक में संयुक्त निदेशक ने भूमि संरक्षण विभाग कार्यालय में पहुंचकर लेखापाल अश्विनी कुमार के द्वारा की गई कई योजनाओं में कमीशन खोरी की जांच कर कई बिंदुओं पर पूछताछ किया। इस संबंध में पदाधिकारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की गई है। जिसमें कई लोगों से रिश्वतखोरी की मांग को लेकर साक्ष्य उपलब्ध कराया जाने को कहा गया है। जांच के उपरांत रिपोर्ट निदेशक को सौप जाएगा।

बिजली चोरी के मामले में तीन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज, लगाया गया जुर्माना

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के मानिकपुर कोठिया गांव में विद्युत विभाग द्वारा किए गए छापेमारी में तीन उपभोक्ताओं को गलत तरीके से विद्युत का उपयोग करते पकड़ा गया। जिसमें तीनों विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जुर्माना भी किया गया है।   अवैध तरीके से विधुत चोरी करने वाले लीला देवी पर 55249 रुपया, अखिलेश कुमार पर 55490 रुपया तथा अनवर अंसारी पर 92477 रुपया बिभाग द्वारा जुर्माना लगाए जाने के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कनिय अभियंता सूरज कुमार के बयान पर प्राथमिक दर्ज की गई है।

पेट्रोल पंप के समीप से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के एसएच 69 स्थित किंजर पाली पथ के सोहसा पेट्रोल पंप के समीप से वुधवार की दोपहर, एक हीरो होंडा बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।चोरी की गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR25 C 7665 है।   बाइक मलिक किंजर निवासी रमेश सिंह ने, बताया कि उक्त स्थान के समीप एसएच 69 से सटे सड़क किनारे अपना बाइक लगाकर सड़क महज सौ मीटर की दूरी पर खेत में चले गए और जब लौटा बाइक उक्त स्थान से गायब था। काफी खोजबीन के बाद बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद किंजर थाना में आवेदन देकर ,बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

होम ट्यूटर ठगी के मामले में इओयू ने लिया संज्ञान, आर्थिक अपराध इकाई टीम करेगी जांच

अरवल। जिले के बैदरबाद में जीविका दीदी समेत अन्य महिलाओं व पुरुषों को होम ट्यूटर बनाने के नाम पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का मामले में अब आर्थिक अपराध इकाई जांच करेगी और ठगी करने वालों पर कार्रवाई करेगी।   दरअसल दो वर्ष पूर्व जेएसयू इंडिया एजुकेसनल एंड सोशल सर्विसेज नाम की चिट फंड कंपनी के द्वारा 5 हजार से ज्यादा महिला और पुरुषों को चूना लगाया है। महिला हो या पुरुष हर व्यक्ति से 4 हजार रुपये संस्थान में रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूला गया। लालच दिया गया कि होम टयूटर बनने के लिए कम से कम 25 लोगों को संस्थान से जोड़ना हैं। तब पर घर जाकर या खुद के दो बच्चों को पढ़ाने के एवज में सात सौ रुपये महीना हर पुरुष और महिला को दिया जाएगा। एक माह तक बच्चों को पढ़ाने और उसकर स्क्रीन शाट भेजने पर अगले महीने राशि का भुगतान किया जाएगा।   लालच में हर ग्रुप में एक-एक महिला और पुरुषों ने 25 से लेकर 100 लोगो का ग्रुप तैयार कर लिया। ग्रुप में जुड़ीं अधिकांश महिलाएं जीविका से जुड़ी थी। इसलिये ग्रुप बनते देर नहीं लगी। 5000 से ज्यादा लोगों की फौज तैयार हो गई। सभी से रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपये वसूल लिए गए।लोगों के बीच विश्वास जमाने के लिए कुछ महिलाओं व पुरुषों को महोने के सात सौ रुपये भी दिये गाए।कुछ महीनों के बाद मोटी रकम वसूल कर जालसाज कार्यालय में ताला जड़कर फरार हो गया था। कार्यालय में कई दिनों तक ताला लटका देख लोगों को शक हुई। इसके बाद कार्यालय में तैनात लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया तब जाकर लोगों ने समझा की ठगी का शिकार हो गए इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई।   जिसके बाद सदर थाने में राकेश कुमार के बयान पर हैदराबाद के शत्रुघ्न प्रसाद समिति अन्य लोगों पर षड्यंत्र के तहत प्रलोभन दिए जाने के मामले में कंपनी ने प्राथमिक की दर्ज किया था परंतु वर्ष 2022 17 जून को ही अचानक शत्रुघ्न सिंह समेत अन्य लोग रातों-रात कार्यालय बंद कर फरार हो गए थे हालांकि इस मामले को लेकर महिलाओं के द्वारा बैदराबाद में शत्रुघ्न प्रसाद के घर पर भी जमकर हंगामा भी मचाया था।मामला दर्ज किया गया था । अब मामले में आर्थिक अपराध इकाई की दखल हुई है और मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को पकड़ा जाएगा।

बीडीओ ने कई विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर में मंगलवार को बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी डा राकेश गुप्ता अचानक पहुंच गए। बीडीओ प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर,अनुआ एवं चमंडी पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं के निरीक्षण में निकले थे।इस दौरान बीडीओ ने उक्त प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर शैक्षणिक कार्यों एवं मध्याह्न भोजन का जाएजा लिया। महादलित बस्ती के बीच स्थित उक्त विद्यालय में गुड गवर्नेंस एवं समाज में सरकारी तंत्र का बेहतर संदेश देने के उद्देश्य से बीडीओ ने बच्चो के साथ जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन चखा।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता एवं समय से संचालन के लिए विद्यालय प्रधान को हिदायत दी।बीडीओ ने अभिभावकों से बात करते हुए कहा की आप प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजे।   उन्होंने कहा की मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति कोई भी व्यक्ति किसी विद्यालय का वेबसाइट से चेक कर सकता है,अगर गड़बड़ी दिखे तो मेरे पास तुरंत शिकायत करें।इधर बीडीओ ने करवा बलराम में मनरेगा के तहत पइन जीर्णोदार कार्य सहित मखमिलपुर,दाउदपुर,एवं धरनई गांव में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हो रहे आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा की।बीडीओ ने वैसे लाभुको पर कड़ी करवाई की चेतावनी दी जो प्रथम द्वितीय किश्त प्राप्त कर आवास निर्माण नही करा रहे है।

100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कलेर,अरवल । पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर अवैध शराब के विरुध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत परासी थाने की पुलिस के द्वारा पुलिस गश्ती के दौरान एक काले रंग का मोटरसाइकिल पर 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस गस्ती थाना क्षेत्र के इलाके में संचालित की जा रही थी। तभी देर रात्रि को बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति कामता आहार मोड़ के पास मुख्य सड़क पर आ रहा था। गाड़ी पर लगभग 100 लीटर देसी शराब भी लदा हुआ था। इस मामले में निरंजनपुर गांव निवासी अरविंद पासवान को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 100 लीटर देसी महुआ शराब,स्प्लेंडर गाड़ी और मोबाइल भी बरामद किया गया है।   पूछताछ के क्रम में कई लोगों को इस धंधा में संलिप्त होने का खुलासा किया है। जिसके निशानदेही पर पुलिस शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। इस संबंध में परासी थाना में बिहार मध्यनिषेध संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज करते हुए फिलहाल गिरफ्तार अरविंद पासवान को जेल भेजने की करवाई किया जा रहा है।

राजद शीर्ष नेतृत्व ने एक बार पुनः रवि रंजन यादव पर जताया भरोसा।

कलेर,अरवल। रवि रंजन कुमार को अरवल छात्र राजद का प्रभारी एवं कलेर एसडीएस कॉलेज के प्रभारी विश्वकर्मा राम को मनोनित किए जाने पर यहां के लोगो में हर्ष व्याप्त हो गया है।   इसे लेकर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव,पूर्व मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के प्रति अरवल के राजद नेताओं ने आभार जताया है।   बधाई देने वालो में छात्र राजद प्रदेश महासचिव चन्द्र भूषण कुमार कुमार,श्लोक कुमार,युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार,अंकू कुमार,सोनू लाल,नीरज कुमार,प्रभात रंजन,विक्की कुमार,बादल,बिरेंद्र कुमार,अमरेश कुमार,बबलू कुमार,नीतीश यादव,कलेंद्र कुमार,चितरंजन कुमार,बिरेंद्र यादव,रवि कुमार,आदित्य राज आदि लोगो ने कहा की रवि रंजन कुमार एक कुशल संगठनकर्ता हैं।उनके नेतृत्व में जिले में छात्र हित के लिए कई बार सफल आंदोलन किया जा चुका हैं।   रवि रंजन ने कहा की आगामी लोक सभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भी हमलोगो ने कमर कस ली है। हमलोग सभी कॉलेज ,स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं से राजद की नीतियों के बारे में बताने का काम करेंगे, किसी भी चुनाव में छात्रों और युवाओं की भूमिका को देश की दिशा और दशा तय करने वाला होता है।   उन्होंने छात्र संघ के आगामी चुनाव में राजद की आशातीत सफलता की कामना की।

एमडीएम संचालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई, चार रसोईया के वेतन पर लगा रोक

अरवल । जिला शिक्षा पदाधिकारी इंदु कुमारी ने कुर्था प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय धमौल सहित सात विद्यालय में एमडीएम बंद होने की सूचना पर मध्य विद्यालय धमौल में कार्यरत रसोइया आयशा खातुन, जाहदा खातुन, प्रमीला देवी एवं रसोईया-सह-सहायक सरीता देवी पर कार्रवाई की है। डीईओ ने सभी का तत्काल वेतन बंद करते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है।   निर्देश देते हुए उन्होंने उल्लेख किया है कि उपर्युक्त विषयक कहना है कि प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय धमौल के द्वारा सूचित किया गया है कि रसोईया के द्वारा हड़ताल में जाने के कारण मध्याह्न भोजन योजना बन्द है। साथ ही प्रखण्ड साधन सेवी कुर्था के द्वारा भी सूचित किया गया है कि धमौल स्कूल के सभी रसोईया के द्वारा लगभग कुर्था प्रखण्ड क्षेत्र के सात विद्यालय में हड़ताल के नाम पर मध्याह्न भोजन योजना बन्द करवा दिया गया है। उक्त स्थिति को देखते हुए सभी रसोईया को निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन योजना बन्द नहीं करें और अविलंब मध्याह्न भोजन योजना संचालित करना सुनिश्चित करें।

इंजोंर में जदयु के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई गई जयंती

कलेर । प्रखंड क्षेत्र के इंजोंर में जदयू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ टुटु शर्मा की अध्यक्षता में मराठा साम्राज्य के संस्थापक शूरवीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू पार्टी के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय गणराज्य के महानायक थे। उन्हें एक अग्रगण्य वीर एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी के रूप में माने जाते है। महाराणा प्रताप की तरह ही वीर शिवाजी राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक एवं परिचायक थे।   उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना कर पश्चिम भारत में कई वर्षों तक शासन किया। कार्यक्रम में इस इस मौके पर जदयू नेता गुड्डू पटेल, धर्मेंद्र सिंह, नीतीश पटेल, राजेश कुमार, पिंटू कुमार, सुधीर कुमार, नीतीश कुमार के अलावा कई गण्यमान लोग भी शामिल थे।