Bakwas News

प्रशासन ने मुस्तैदी से सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

बिक्रमगंज। प्रशासन ने मुस्तैदी से प्रखंड के जरलाही मठिया में आहर के सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। गौरतलब हो कि जरलाही मठिया में आहर के सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मकान और नाद चरण बना लिए गए थे। ग्रामीण अनंत कुमार गुप्ता ने इस संबंध में जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था। उनके शिकायत पर सुनवाई करते हुए। जिला लोक शिकायत पदाधिकारी ने बिक्रमगंज सीओ को आहर के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था।   जिला लोक शिकायत पदाधिकारी के निर्देश का अनुपालन करते हुए प्रभारी सीओ सह बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से अभियान चला कर जेसीबी मशीन से पक्का, कच्चा मकान और झोपड़ी को तोड़वा कर अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रभारी सीओ ने बताया कि आहर पर बने तीस मकान तोड़े गए। जिसमें 15 पक्का, 8 कच्चा मकान तथा 7 झोपड़ी शामिल थे। इस अभियान में कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और जवान शामिल थे।

STF और अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 14 अपराधी गिरफ्तार

अरवल । जिला पुलिस के द्वारा मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि अरवल जिले के शहरतेलपा ओ०पी० क्षेत्रान्तर्गत राधेबिगहा गांव के नागेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुकेश पटेल के घर में उनके बेटा सुमित कुमार एवं भांजा रौशन कुमार उर्फ लड्डू द्वारा संयुक्त रूप से कई प्रकार के लेथ मशीन के द्वारा अवैध निर्मित गन फैक्ट्री का संचालन जोरों शोरों से किया जा रहा है, जिसमें लेथ मशीन एवं कई छोटे बड़े औजारो के द्वारा हथियार फिनिसिंग का कार्य मुंगेर जिला के अवैध हथियार निर्माण करने वाले कारीगरो के द्वारा किया जा रहा है।   प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अरवल पुलिस अधीक्षक विद्या सागर के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम अरवल जिला के कई पुलिस पदाधिकारी/कर्मी समेत STF बिहार एवं STF कोलकता की टीम को भी शामिल किया गया।   उक्त टीम द्वारा राधे बिगहा गांव में जा कर छापेमारी कर 14 अवैध हथियार निर्माण करने वाले कारीगरो के साथ हथियार निर्माण करने वाले कई मशीन एवं कई निर्मित / अवैध निर्मित पिस्टल एवं कारतूस बरामद कर लिया गया। सुनील कुमार दास (फिनिसिंग कारिगर), पिता-दामोदर दास, ग्राम-हसनगंज,दशरथ साह (फिनिशिंग कारीगर), पिता-राधे साह, ग्राम-चुआबाग, पंकज कुमार (लेथ कारीगर), पिता रामचन्द्र मंडल, ग्राम-कासिम बाजार, नन्दु चौधरी (फिटिंग कारीगर), पिता-मोहन चौधरी, ग्राम-छोटी मिर्जापुर,राहुल कुमार (ड्रील कारीगर), पिता-स्व० फन्दूस महतो, ग्राम-मुखबीय,विशाल कुमार (हल्पर), पिता-स्व० दिलीप विश्वकर्मा, ग्राम-छोटी मिर्जापुर, संजय कुमार साह (ड्रील कारीगर), पिता-राजकिशोर साह, ग्राम-मुखबीरा, प्रवीण कुमार (ड्रील कारीगर), पिता-स्व० योगेन्द्र प्रसाद, ग्राम-हेरू दियरा,अशीष कुमार शर्मा (ग्राइन्डर कारीगर), पिता-स्व० नन्द लाल शर्मा, ग्राम-छोटी मिर्जापुर,रौशन कुमार उर्फ लड्डु, पिता-स्व० अखिलेश सिंह, सा०-सेम्मुभा, थाना-मेहन्दिया, मुकेश पटेल उर्फ ​​नागेन्द्र कुमार सिंह, पिता स्व.शिवनारायण साही, सा0-राधे विगहा, थाना-करपी (शहरतेलपा ओपी),आरती कुमारी, पति-रौशन कुमार, सा०-सेम्भुआ, थाना-मेहन्दिया, दुर्शी देवी, पति-मुकेश पटेल उर्फ नागेन्द्र कुमार सिंह सा०-राधे विगहा, थाना-करपी(शहरतेलपाओ0पी0),सुमित कुमार, पिता-मुकेश पटेल, पिता-राघो विगहा, थाना-करपी (शाहतेलपा ओपी)इन सभी 14 लोगो को गिरफ्तार किया गया है|बरामदगी में सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल-06, अर्थ निर्मित सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल-06, पिस्टल बॉडी-06,पिस्टल स्लाइडर-07, बैरल-06, 7.65 एम०एम० की जिंदा गोली -07, 7.65 एम०एम० की गोली का खोखा-01, बडा लेथ मशीन-01, बडा ड्रिल मशीन-02, बड़ा मिलींग मशीन-03, बड़ा इलेक्ट्रीक ग्राईडर मशीन-01,वॉईश मशीन-11,हेड वॉईश मशीन-03,इलेक्ट्रीक वेल्डिंग मशीन-01,जैक-01, ग्रांईडर कटर-03, हैंड ड्रिल मशीन-01, छोटा-बड़ा रेती-275,हेक्सा सेट-06, हेक्सा ब्लेड-75,हथौडी-05 सहित छोटा-बड़ा छेनी-18 एवं अन्य हथियार बनाने के बड़े पैमाने पर कच्चा सामग्री एवं कारतुस भी बरामद हुआ है।

डीएम के जनता दरबार में 31 फरियादियों के फरियाद को सुना गया

अरवल । जिला पदाधिकारी श्री मती वर्षा सिंह के द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में तकरीबन 31 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, आवास योजना, जमाबंदी रसीद, अतिक्रमण, अनियमितता, टोला सेवक, पंचायत सरकार भवन, वन विभाग, नाली गली, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।   अरवल प्रखण्ड स्थित ग्रान भोपत बिगहा निवासी संगीता देवी द्वारा बताया गया कि मुझे अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है तथा नगर परिषद को जीयोटैग फोटो भी भेज दिया गया है। मुझे आवास योजना की सख्त जरूरत है। मुझे आवास योजना से मिलने वाली राशि उपलब्ध करवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरवल को नियमानुसार निष्पादन हेतु निदेश दिया। कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम मोहर बिगहा निवासी रमिन्ता देवी द्वारा बताया गया कि मेरी निजी जमीन पर मुखिया पति द्वारा पक्का नाली का निर्माण किया जा रहा है। मना करने पर बल पूर्वक नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली का निर्माण कार्य पर रोक लगवाने की कृपा की जाय।   इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी कुर्था को नियमानुसार निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम टेकारी निवासी हुलास कुमार द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी द्वारा अतिक्रमणकारियों से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निदेश दिया गया था।   अतिक्रमित सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी करपी से इस संबंध में जबाब माँगा गया तथा निष्पादन हेतु निदेश दिया गया।

पंजाब नैशनल बैंक की बिक्रमगंज शाखा के नवीकृत परिसर का उद्घाटन

पंजाब नैशनल बैंक के औरंगाबाद मंडल की बिक्रमगंज शाखा के परिसर को नवीकृत किया गया है जिसका उद्घाटन पटना अंचल के प्रमुख सुधांशु शेखर दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ माननीय मंडल प्रमुख, औरंगाबाद मंडल विश्वजीत विश्वाल, मुख्य प्रबंधक, राकेश कुमार सिन्हा, शाखा प्रमुख सह वरिष्ठ प्रबंधक, सौरभ कुमार सिंह, अन्य अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य तथा शाखा के अन्य ग्राहकों के साथ-साथ मूल्यवान एवं वरिष्ठ ग्राहक भी उपस्थित थे।   माननीय अंचल प्रमुख ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राहक बैंकिंग व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उन्हें सबसे उन्नत सेवा प्रदान करना हमारी जिम्मेवारी है। इसी क्रम में मंडल प्रमुख ने ग्राहकों से कहा कि हमनें आपकी शाखा में एयर कंडिशन, अन्य सुविधाएं तथा एक डिजिटल कॉर्नर उपलब्ध कराया है ताकि आप बैंक के सभी डिजिटल उत्पादों को बस एक क्यूआर कोड को स्कैन करके प्राप्त कर सकें। शाखा के नवीकरण के साथ हम एक नई शुरुआत करेंगे और अपने हर ग्राहक को पूरी निष्ठा के साथ अपनी सबसे बेहतरीन सेवा भी प्रदान करेंगे ।

अरवल : STF को मिली बड़ी सफलता, 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

अरवल जिले के शहर तेलपा स्थित राधेनगर गांव में तीन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक राधेनगर गांव में तीन मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है| गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब छापेमारी की तो एक घर के अंदर अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ।   पुलिस ने अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा व अवैध हथियार तैयार कर वाले उपकरणों को जब्त किया है।एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है। एसपी विद्यासागर एवं डीएसपी राजीव रंजन छापेमारी में मौजूद रहे।   शहर तेलपा स्थित राधेनगर गांव में पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा छापेमारी की गयी। उक्त घर में अवैध हथियार बन का काम चोरी-छिपे चल रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए. जबकि हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया गया। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे से सनसनी फैली हुई है। भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है।   3 मिनी गन फैक्ट्री में कार्य कर रहें 13 मैकेनिक को भी गिरफ्तार किया है | जिसमें पूर्व में बैंक डकैती का एक मुख्य आरोपी भी बताया जा रहा है सभी को गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया गया है जहां पुलिस संघनता पूर्वक पूछताछ कर रही है।

नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड की तैयारी पर अधिकारियों का समीक्षा दौरा

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर घुसियां कला में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वास स्टैंडर्ड्स एनक्यूएएस की तैयारी के संदर्भ में पीयूष रंजन आरपीएम पटना प्रमंडल स्वास्थ्य विभाग का समीक्षा दौरा हुआ । इस महत्वपूर्ण समीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी डॉ माधवी कुमारी ने आलाधिकारियों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर घुसियां कला में एनक्यूएएस की तैयारी ,स्वास्थ्य सेवा संस्थान की गुणवत्ता कार्यशैली और उनकी गुणवत्ता मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।   इस अवसर पर पीयूष रंजन ने बताया कि एनक्यूएएस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए स्थानीय स्तर के स्वास्थ्यकर्मी , चिकित्सा अधिकारी सभी का पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है । इस समीक्षा के माध्यम से नए एवं सुधारित स्वास्थ्य सेवा मानको के साथ आज की तैयारी में हुई प्रगति का मूल्यांकन किया गया । चेक लिस्ट में सारे बिंदुओं पर विस्तार से विचार किया गया ।   समीक्षा के दौरान ब्लॉक हेल्थ मैनेजर अशोक कुमार ने बताया घुसियां कला में काफी हद तक कार्य किया गया है और कुछ कार्य रह गए हैं । जिनको मिशन मोड पर पूरा कर लिया जाएगा । इस अवसर पर सेंटर प्रभारी डॉ० माधवी कुमारी ने कार्य को पूर्ण करने की विश्वास दिलाया हैं । श्री रंजन ने यह भी कहा कि समीक्षा के नतीजे को ध्यान से देखकर आवश्यक कदम उठाए जाने है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के लिए और अधिक सुलभ और साफ स्तर पर पहुंचाया जा सके ।   समीक्षा दौरे के अंत में अधिकारी ने घुसियां कला के नागरिकों से स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता में सुधार के लिए सहयोग की अपील की । स्थानीय नागरिकों ने इस कदम को स्वागत किया है । मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ माधवी कुमारी, एएनएम दीपमाला कुमारी के साथ बड़ी संख्या में आमजनों की उपस्थिति रही ।

पूर्व प्राचार्य के पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों के बीच बांटे गए फल, कंबल व अंगवस्त्र

अंजबीत सिंह महाविद्यालय बिक्रमगंज के पूर्व प्राचार्य प्रो० सत्य नारायण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आस्कामिनी नगर बिक्रमगंज में स्थित आवास पर शहर के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों व शुभचिंतकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान, उनके व्यक्तित्व, कृतित्व व संघर्ष की यादों को साझा किया गया।   श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि प्रो० सत्यनारायण बाबू इस क्षेत्र के शिक्षा जगत के ताज थे। अपने 40 साल के सेवाकाल में उन्होंने शिक्षा, समाजसेवा एवं महाविद्यालय की बेहतरी के लिए कई माइल स्टोन स्थापित किए। ए०एस० कॉलेज में वोकेशनल कोर्सेस की शुरुआत उसका उदाहरण है। शिक्षा जगत के इस महान पुरोधा ने अपना समस्त जीवन शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित कर दिया था।   उन्होंने कहा कि सत्यनारायण बाबू अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे लेकिन उनकी राजनीतिक सूझबूझ के सभी कायल थे। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय की बेहतरी के लिए उनके किए गए कार्यों को कतई भुलाया नहीं जा सकता। उनका सपना था कि अंजबीत सिंह महाविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय के अग्रणी कॉलेजों में शुमार हो। वे अंतिम सांस तक इस महाविद्यालय की बेहतरी के प्रति समर्पित रहें। उनके द्वारा जलाई हुई शिक्षा की मशाल को उनके पदचिह्नों पर चलकर सदैव जागृत रखना ही श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उनके पुत्रों द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल, अंगवस्त्र व फल वितरित किया गया।   श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेश्वर राज, प्रो० रमाशंकर सिंह, प्रो० संतोष कुमार, बिंदेश्वरी सिंह सत्यनारायण सिंह, अजीत कुमार सिंह, नपा० पूर्व उपाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ सरसठ सिंह, रोहतास जिला ह्यूमन राइट के प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ बबन सिंह, समाजसेवी संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह , मुन्ना सिंह, श्याम सिंह, कुंदन सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुपुत्र बिनय कुमार सिंह व् सुनील सिंह उपस्थित रहें।

लोकसभा क्षेत्रीय दौरे पर सांसद महाबली का हुआ भव्य स्वागत, सांसद के विकास कार्य की बयार से विपक्षी दल सहमे : डॉ. मनीष

 काराकाट संसदीय क्षेत्र सांसद महाबली सिंह का सैकड़ों समर्थकों ने जिंदाबाद नारों के साथ बुधवार को शहर के तेंदुनी चौक पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शहर स्थित रिशु राज होटल के सभागार में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता डॉ. मनीष के साथ उन्हें फूल-माला पहना अंगवस्त्र से सम्मानित किया।   बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर वह काराकाट संसदीय क्षेत्रों का दौरा करते हुए क्षेत्र में लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहें है। जो बुधवार को बिक्रमगंज का दौरा करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह को जीत की बधाई दी। साथ ही काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज के गृह प्रवेश में भी शामिल होते हुए भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन के पैतृक गांव धारूपुर पहुंच चुनाव की तैयारी पर विशेष चर्चा की। वहीं सांसद ने सामाजिक कार्यकर्ता पहाड़ सिंह के आवास पहुंच एकादशी पूजन का प्रसाद भी ग्रहण किया। दूसरी तरफ क्षेत्र भ्रमण करते हुए सांसद ने बिक्रमगंज नगर परिषद के धनगाई गांव पहुंच नारियल तोड़ शिलापट खोल ग्रामीणों के समक्ष पीसीसी ढलाई सड़क का उद्घाटन किया।   जहां मौके पर लोगों का अभिनंदन करते हुए बताया हमारे लोकसभा क्षेत्र में जनहित में विकास कार्य की रफ्तार निरंतर जारी रहेंगी। जो किसी भी क्षेत्र के विकास कार्य में भेदभाव नही होगी। साथ ही कोई भी लोकसभा क्षेत्र की जनता मुझे अपनी समस्या मुझे व्यक्तिगत मिल या मोबाइल के जरिय कभी भी मुझे अवगत कराएं। दूसरी तरफ भाजपा नेता डॉ. मनीष ने उनसे काराकाट लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श करते एक बार पुनः सांसद महाबली सिंह को जीत का सरताज पहनने की मंगलमय शुभकानाएं दी। साथ ही बताया कि सांसद के नेतृत्व में काराकाट लोकसभा क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है। जहां हर मतदाता की पहली पंसद सांसद महाबली सिंह है। जिनके लोकसभा क्षेत्रो में विकास कार्य की चर्चा से विक्षपी दल अभी से भी दहशत में है।   मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि सूर्यवंश सिंह, प्रो. बलवंत सिंह, मुखिया विनय चौधरी, पूर्व मुखिया विनोद सिंह, अरविंद उपाध्याय, पूर्व उप सभापति विकास सिंह, सरोज सिंह, बब सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, बबलू पंडित, पिंटू तिवारी, मुन्ना भारती, अशोक सिंह, प्रियतम कुमार, जसीम कुरैशी, मनोज सिंह, हरेंद्र हरियाली, परवेज खां, अयूब खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

पूर्व सांसद तपेश्वर सिंह के 33वें पुण्यतिथि की तैयारी को लेकर हुई बैठक

तपेश्वर सिंह स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आरा में आयोजित होने वाले पूर्व सांसद तपेश्वर सिंह के 33वें पुण्यतिथि की तैयारी को लेकर इन्दु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के प्रधानाचार्य कक्ष में तैयारी समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार सिंह और संचालन डॉ उमेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।   डॉ बिनोद कुमार सिंह ने सहकारिता सम्राट सह पूर्व सांसद स्व तपेश्वर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तपेश्वर बाबू ने अपने संसदीय अवधि में अनेक कार्य किए। सहकारिता एवं नारी शिक्षा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। वे अनेक महिला महाविद्यालय, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के साथ ही बिस्कोमान, निरीक्षण भवन, मदरसा का निर्माण कराया।   साथ ही सहकारिता का परचम देश विदेश तक लहराया। आज यदि होते तो बिक्रमगंज जिला बनने से कोई नहीं रोक सकता था। बैठक में हर साल की भांति इस वर्ष भी 27 फरवरी को 33 वीं पुण्यतिथि तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कायमनगर आरा में मनाई जाएगी। जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं स्थानीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, कुलपति, कुलसचिव वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा एवं कांग्रेस के वरीय नेताओंको आमन्त्रित करने हेतु डॉ अजय कुमार सिंह सचिव सह पूर्व सदस्य बिहार विधानपरिषद को अधिकृत किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि आगत अतिथियों, प्रधानाचार्य गण, प्रधानाध्यापक बुद्धिजीवियों, पत्रकारगण को सम्मानित किया जाएगा तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा ।   कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारी समिति की गठन किया गया। जिसके डॉ बिनोद कुमार सिंह, डॉ उमेश्वर प्रसाद सिंह, शशि रंजन कुमार, डॉ उदय प्रताप सिंह, डॉ उपेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ पुष्पा सिंह, डॉ पुष्पा रसिक, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ नीरजा सिंह, डॉ अरविन्द पाण्डेय, प्रो दिवाकर पांडेय, प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो विजय राय, प्रो निजामुद्दीन, असगर आलम होंगे ।

परासी थाने के पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

कलेर।  पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परासी थाने के पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार इस मामले में परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सब्जी मार्केट स्थित परासी में एक शराब कारोबारी द्वारा शराब बिक्री किया जा रहा है जिसके उपरांत परासी थाने के पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर 60 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।   गिरफ्तार शराब तस्कर कुंदन कुमार उर्फ राजकुमार ,पिता रामजीवन चौधरी जो परासी का रहने वाला बताया जाता है| जिसके खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है| उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर इससे पहले एक बार पहले भी शराब मामले में भी जेल जा चुका है| उन्होंने बताया कि जो भी शराब अधिनियम का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कानून कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा| पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।