Bakwas News

पुलिस ने छापेमारी कर 900 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

अरवल। सदर थाना क्षेत्र के अरवल बाजार महावीर चौक के पास एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 900 ग्राम गांजा बरामद की गई है।   पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार युवक रसीदपुर गांव का रहने वाला है। सिपाह मोहल्ले से बरामद गांजा का मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में उसके तौल की गई जो लगभग 900 ग्राम बताया गया है।

गोली लगने से चाय दुकानदार जख्मी, मामले को अंजाम देकर आरोपी फरार, नामजद मामला दर्ज

बिक्रमगंज शहर के नटवार रोड में स्थित मंगलम रेस्टोरेंट के सामने बीती रात गोली लगने से चाय दुकानदार हुआ जख्मी, मामले को अंजाम देकर आरोपी फरार, नामजद मामला दर्ज ।   थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शहर के नटवार रोड में स्थित मंगलम रेस्टोरेंट के सामने एक चाय दुकान पर ऑल्टो कार से पांच की संख्या में लोग आए। साथ ही दुकानदार से पीने के लिए चाय मांगे। उक्त दौरान दुकानदार ने सभी को पीने के लिए चाय दी। उसके उपरांत जब चाय दुकानदार ने लोगों से चाय का पैसा मांगा तो उन लोगों के द्वारा चाय दुकानदार से बहस हो गई। जिसको लेकर मामला गोली चलने तक पहुंच गई। जिसमें चाय दुकानदार गोली लगने से जख्मी हो गया।   उक्त दौरान घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जैसे ही स्थानीय पुलिस पहुंची तो घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने जख्मी चाय दुकानदार को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।   थानाध्यक्ष ने कहा कि जख्मी दुकानदार बिक्रमगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 11 का रहने वाला आमिर खान बताया जाता है। उन्होंने कहा कि जख्मी दुकानदार के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि वादी के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के पास पूर्व का चाय का पैसा बकाया था। जब दुकानदार ने बकाया पैसा की मांग की तो गोली चला दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। मामले में दोषियों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी नामजद आरोपियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जायेगा।

ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में एक की दर्दनाक मौत, दो घायल

अरवल । राष्ट्रीय राजमार्ग 110 पर ट्रैक्टर और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर एक की मौत एवं दो लोग घायल| घटना अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पुल के पास की है जहां ट्रैक्टर और टेंपो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिस कारण ऑटो खेत में पलट गई बताया जा रहा है कि अकबरपुर निवासी विजय मांझी पिता रामपति मांझी जो अपने ससुराल सरता गांव के रास्ते से चावल लेकर ऑटो पर सवार होकर अकबरपुर जा रहे थे इसी बीच मिर्जापुर पुल के समीप अरवल की ओर से जा रही एक ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें विजय मांझी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।   जख्मी लोगों में ऑटो ड्राइवर करपी थाना क्षेत्र के परहा गांव निवासी सुमित कुमार भी शामिल है। सूचना के बाद किंजर थाने के पुलिस ने ऑटो और ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाई है। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किंजर भर्ती कराया है। जहां से उन लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर का ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था।

जीविका भवन का डीएम ने फिता काटकर किया उद्घाटन

अरवल। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किंजर पंचायत क्षेत्र के नगला ग्राम में नवनिर्मित जीविका भवन का उद्घाटन फिता काटकर किया। इस जीविका भवन का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कराया गया है, जिसका प्राक्कलन 15 लाख 18 हजार 126 रूपया का है। इस दौरान जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया।   मौके पर स्थानीय मुखिया रामदुलारी देवी, करपी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, पंचायत रोजगार सेवक अनील पासवान, वार्ड सदस्य उप मुखिया, जेई अप्पू चौधरी, एई मनोज कुमार, पीओ सुधांशु शेखर सहित बड़ी संख्या में जीविका दिदी उपस्थित थे।

पटना से रोहतास जाने के क्रम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

अरवल। पटना से रोहतास जाने के क्रम में अरवल में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पहले से ही कार्यकर्ता फूल माला के साथ इंतजार कर रहे थे। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला होटल अशोका के पास पहुंचा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।   अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। सभी मिलजुलकर संगठन को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार और तेज हुई है। इस दौरान जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, संजीव कुमार,जदयू नेता टुटु शर्मा, भूषण कुशवाहा, जेपी वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे ।

अजय यादव हत्याकांड के नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

अरवल। बीते शनिवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए अजय यादव की गोली मारकर निर्ममतरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनकी पत्नी प्रभा देवी के द्वारा परासी थाने में पांच लोगों को नामजादा अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें मुख्य आरोपी अनिल चंद्रवंशी की पत्नी गीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी अन्य चार आरोपियों सहित अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।   गौरतलब हो कि अजय यादव की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है |सभी आरोपी आपने घर छोड़कर फरार हैं।

ट्रेन के चपेट में आने से ट्रैकमैन की हुई दर्दनाक मौत

अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के बढै़या गांव निवासी राहुल कुमार की बोकारो में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राहुल बोकारो में ट्रैकमैन के रूप में कार्यरत था। घटना बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो व गोमो रेलवे स्टेशन के बीच दांदुडीह के समीप हुई।   रात्रि में स्टेशन मास्टर के पास रेलवे स्टेशन से रेलवे ट्रैक की जांच करते हुए लगभग सवा किलोमीटर दूर पहुंचे थे। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। रविवार को शव को उनके पैतृक गांव लाया जायेगा।

जमोढ़ी पंचायत में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज रोहतास के द्वारा जमुरी पंचायत के बिसेनिया बाल गांव में कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए हुए चिकित्सक व कर्मियों ने आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय के उपस्थित बच्चों एवं माता के लंबाई वजन एवं खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा का जांच किया गया ।   कार्यक्रम के आयोजक वरीय वैज्ञानिक और प्रधान डॉक्टर शोभा रानी ने बताया कि जांच शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं माता में व्याप्त कुपोषण के स्तर का आकलन करना है। जिसके तहत करीब 6 महीना पहले प्रथम चरण में इन्हीं बच्चों एवं माता की स्वास्थ्य स्तर की जांच की गई थी। उनकी लंबाई, वजन एवं हीमोग्लोबिन के स्तर का विवरण लिया गया था।   उसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा इसी गांव में विशेष रूप से विभिन्न पोषण कार्यक्रमों को चलाया गया। जिसके तहत पोषण वाटिका का निर्माण, मशरूम उत्पादन, पोषण शिक्षा पर प्रशिक्षण, विभिन्न सब्जियों और फलों के पौध सामग्री का वितरण, विभिन्न फसलों जैसे गेहूं और मसूर के बायो फोर्टीफाइड प्रभेदो का प्रत्यक्षण, वर्मी कंपोस्ट और जैविक खाद का पोषण वाटिका में उपयोग, अच्छे पोषण के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री और बकरी पालन का प्रत्यक्षण एवं प्रशिक्षण इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों को चलाया गया।   इस तरह से पोषण अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कई कार्यक्रम किए गए और अब दूसरे चरण में उनका प्रभाव जानने के लिए यह दूसरी बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। डॉक्टर शोभा रानी ने बताया कि स्वास्थ्य मानव की अमूल्य निधि है। बच्चे और माताएं अगर स्वस्थ रहेंगे, तभी उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे तरीके से हो सकेगा और एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।   अतः इस कुपोषण के प्रति समाज में जागरूकता अति आवश्यक है, और ग्रामीण परिवार सालों भर अपने घर के चारों ओर उपलब्ध जमीन में जैविक रूप से वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग कर पोषण बगिया का निर्माण कर उत्पादित ताजे फल, सब्जियों को अपने खाने में उपयोग करें। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर रतन कुमार ने भी विभिन्न सब्जियों के पौध सामग्री के उत्पादन एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए विभिन्न सागसब्जियों के पोषण मान और उपयोग के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही डुमराव कॉलेज के रावे प्रोग्राम के तहत आए हुए कृषि छात्राओं ने भी स्वास्थ्य एवं साफ सफाई के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। कृषि शिक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया। डॉक्टर एम डी आलम ने स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत जानकारी का वर्णन किया।   शिविर में डॉ एम डी आलम, लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार, सहायिका प्रतिमा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका इंदु देवी, वार्ड सदस्य सुनीता देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे।

मॉर्निंग वॉक करने जाने के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अरवल । जिले के परासी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मॉर्निंग वॉक के दौरान बैखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह अजय यादव मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकले थे | इसी दौरान बीच रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी |गोली लगने के बाद अजय यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया | वारदात के अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगलोग मौके पर जमा हो गए |घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |मृतक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी अजय यादव के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक अपने घर से अजय यादव सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।तभी अपराधियो ने गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मृृतक केे गांव तैनात कर दी गई हैं|पुलिस केे द्वाराा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा गया है |   मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही अनिल चंद्रवंशी नामक व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। मृतक की बेटी नेहा कुमारी ने बताया कि घायल होने के बाद उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अनिल चंद्रवंशी गोली मार दिया है अस्पताल में भी उन्होंने अनिल चंद्रवंशी का नाम लिया। हत्या के बाद गांव में आक्रोश कायम है लेकिन पुलिस कई बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है ।अभी तक युवक की हत्या के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो हो पाई है, वही इस घटना की पुष्टि करते हुए अरलव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।

रैली को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक

अरवल। भाकपा माले अरवल प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड सचिव महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करना आज जरूरी है । मोदी सरकार धर्म के आड़ में, जनता के असली मुद्दे को सामने नहीं आने दे रही है। इसलिए जनता के महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी जन समस्याओं को लेकर एकजुट होना होगा।इसके लिए किसान-मजदूर को एकजुट होना होगा ।   बैठक में लोकल सम्मेलन को फरवरी के तक पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बताया गया कि 21से 27 फरवरी तक जनसंबाद अभियान के तहत पूरे जिले में रथयात्रा निकलेगी। जिसका नेतृत्व पार्टी के नेता रविंद्र यादव तथा नीतीश कुमार करेंगे।सभी प्रखंड के साथी अपने – अपने क्षेत्र में सहयोग करेंगे। इस दौरान मार्च के प्रथम सप्ताह में होने वाली महागठबंधन की संभावित रैली को सफल करने के लिए योजना बनाई गई।