Bakwas News

मेनू Close
Close

अरवल : STF को मिली बड़ी सफलता, 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

अरवल जिले के शहर तेलपा स्थित राधेनगर गांव में तीन मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक राधेनगर गांव में तीन मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है| गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब छापेमारी की तो एक घर के अंदर अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

 

पुलिस ने अर्धनिर्मित हथियारों का जखीरा व अवैध हथियार तैयार कर वाले उपकरणों को जब्त किया है।एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है। एसपी विद्यासागर एवं डीएसपी राजीव रंजन छापेमारी में मौजूद रहे।

 

शहर तेलपा स्थित राधेनगर गांव में पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा छापेमारी की गयी। उक्त घर में अवैध हथियार बन का काम चोरी-छिपे चल रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए. जबकि हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया गया। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे से सनसनी फैली हुई है। भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है।

 

3 मिनी गन फैक्ट्री में कार्य कर रहें 13 मैकेनिक को भी गिरफ्तार किया है | जिसमें पूर्व में बैंक डकैती का एक मुख्य आरोपी भी बताया जा रहा है सभी को गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया गया है जहां पुलिस संघनता पूर्वक पूछताछ कर रही है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment