Bakwas News

पुलिस ने थार गाड़ी से 12 ली० वियर किया बरामद

अरवल । पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अरवल थाना क्षेत्र के खानकाह के पास एक थार गाड़ी जिसका रजि० नं0-BR01HK 7587 शराब लेकर कहीं जा रही है। प्राप्त गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अखल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में पु०अ० नि० अली साबरी, थानाध्यक्ष अरवल थाना, पु०अ०नि० धीरज कुमार सिंह, अरवल थाना एवं अरवल थाना सशस्त्र को शामिल किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 04.00 बजे अप० में खानकाह के पास थार गाड़ी का पीछा किया गया।   परन्तु पुलिस के भय से गाड़ी का ड्राईवर गाड़ी को छोड़कर भागने लगा जिसका पीछा सशस्त्र बल द्वारा किया गया परन्तु गली का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। थार गाड़ी का विधिवत तलाशी ली गयी तो उसमें 24 केन बोतल (प्रत्येक 500 एम०एल०) में 12 ली० बीयर पाया गया।इस संबंध में अरवल थाना कांड सं0-92/2024, दिनांक 01.03.2024, थारा-३० (2) बिहार मध्यनिषेध (30ए)एवं उत्पाद संशो० अधि0 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।

अरवल पुलिस ने चेभोरर्लेट कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद, कारोबारी फरार।

अरवल । होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर को देखते हुए जिले में शराब कारोबारीयों पर अरवल पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है| इसी के कड़ी आज में अरवल सदर थाने के पुलिस ने औरंगाबाद की तरफ से चलकर आ रही चेवोर्लेट कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स में बताया कि अरवल पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि औरंगाबाद के तरफ से एक CHEVROLET गाडी जिसका रजि० नं0-JH05S 1314 है ,जो शराब लेकर अरवल के तरफ आ रही है। प्राप्त गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अरवल राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में पुलिस निरीक्षक सह अरवल थानाध्यक्ष अली साबरी पु०अ०नि० धीरज कुमार सिंह एवं थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन का पीछा किया गया, परन्तु पुलिस के भय से गाड़ी का चालक सरवा गांव में जाने वाली रोड़ में करीब 200 मीटर की दुरी पर गाड़ी को छोड़कर भागने लगा जिसका पीछा सशस्त्र बल द्वारा किया गया परन्तु अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा।   जब CHEVROLETगाडी की विधिवत तलाशी ली गयी तो उसमें 19 कार्टून में 472 बोतल यानी कुल मिलाकर 171 लीटरअंग्रेजी शराब पाया गया। इस संबंध में अरवल कांड सं0-95/2024, दिनांक-02.03.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का अरवल पुलिस पता लगाने में जुट गई है।

अरवल पुलिस ने एक स्विफ्ट डीजायर कार से 19 कार्टून विदेशी शराब की बरामद, चालक फरार

अरवल । होली पर्व और लोकसभा चुनाव को लेकर शराब माफियाओं पर अरवल पुलिस की निगाहें टिकी हुई  है| इसी कड़ी में नगर थाने की पुलिस ने मुरादपुर हुजरा, बैदराबाद मेडिकल हॉल के सामने वाली गली में उजले रंग का एक स्विफ्ट डीजियार कार से भारी मात्रा में बिदेशी शराब बरामद की है।इस मामले में अरवल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने प्रेस रिलीज कर बताया कि अरवल नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाना क्षेत्र के मुरादपुर हुजरा, बैदराबाद मेडिकल हॉल के सामने वाली गली में एक स्विफ्ट डिजायर कार से शराब कारोबारी के द्वारा शराब उतारी जा रही है प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु अरवल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।   उक्त टीम में पुलिस निरीक्षक सह अरवल सदर थानाध्यक्ष अली साबरी, पु०अ०नि० धीरज कुमार सिंह एवं थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया। उक्त स्थान पर पुलिस टीम पहुची लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर शराब कारोबारीें भागने में सफल रहा| पुलिस टीम द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त कर थाना परिसर लाई गई | जहां शराब की गिनती कराई गई तो इंपीरियल ब्लू ब्रांड के तेरह कार्टून में 532 बोतल यानी कुल मिलाकर 184 लीटर बिदेशी शराब पाया गया। सभी अवैध बिदेशी शराब को बरामद किया गया है| स्विफ्ट डीजियार कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR01BM 4666 बताया जाता है | इस संबंध में अरवल कांड सं0-95/2024, दिनांक-02.03.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अपराधियों का अरवल पुलिस पता लगाने में जुट गई है। अरवल पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

बिजली की चपेट में आने से शिक्षक के पत्नी की मौत, परिजनों में मचा चीत्कार

अरवल । सदर प्रखंड अंतर्गत रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के आंकोपुर गांव में बिजली की चपेट में आने से एक महिला की बिजली से झुलस कर मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ऑनलाइन इलेक्ट्रिक समान मंगाकर उसे बिजली बोर्ड में लगाकरऑन कर रही थी इसी दरम्यान बिजली के चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई थी। गांव के ही एक ग्रामीण मृतक महिला घर पर उनके देवर को ढूंढने के लिए घर पहुंचे तो देख महिला जमीन पर बेसुध हालत में पड़ी हुई है इसके बाद आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और उसके परिजनों को सूचना दी गई।   जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान आंकोपुर गांव निवासी शिक्षक भूषण राम की पत्नी अनीता देवी (40) के रूप में की गई है। मृतक महिला घर में अकेली थी बच्चे स्कूल चले गए हुए थे। महिला के पति भूषण राम निंसनपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल अरवल में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।

वंशी प्रखंड में 867 लोगों का बना गया आयुष्मान भारत कार्ड

वंशी (अरवल)।  सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के 31 जनवितरण प्रणाली केंद्रों पर 867 लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड धारी को आयुष्मान भारत कार्ड बनाने को लेकर लक्ष्य के अनुरूप कार्य हुई है. इन्होंने बताया कि 986 का पहला दिन का टारगेट था. जिसके अनुसार 867 का लक्ष्य पूरा किया. प्रखंड क्षेत्र के 31जनवितरण प्रणाली केंद्रों पर आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।   वही नए राशन कार्ड धारी केन्द्र से बैरक लौट गए.पूछे जाने पर बताया गया कि दूसरा फेस में लिष्ट में नाम आएगा तो कार्ड बनाया जाएगा .फिलहाल जिनका लिष्ट में नाम है उन्ही लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाएंगे. इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।

डीएम व एसपी ने की लोकसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक

बिक्रमगंज शहर के अजीत ऑडिटोरियम में शुक्रवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 चुनाव के निमित्त रोहतास जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुमंडल प्रशासन सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी लोग शामिल हुए। डीएम ने अनुमंडल प्रशासन सहित अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था, निरोधात्मक कार्रवाई, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन, जब्ती अंतर्गत फ्लाइंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस टीमें, चेक पोस्ट, सेक्टर पदाधिकारी द्वारा वुल्नेरबलिटी मैपिंग एवं क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन का आइडेंटिफिकेशन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।   डीएम ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 चुनाव के मद्देनजर उपरोक्त बिंदुओं पर ससमय आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था से सम्बंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। साथ हीं कहा कि सभी थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में लोक सभा चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे तथा सभी आवश्यक कार्रवाई समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर डीडीसी, एडीएम, जिला के अन्य वरीय अधिकारी, अनुमंडल प्रशासन सहित अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा मैंनपुरा एवं उत्तरी कलेर में नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया गया उदघाटन  

कलेर। अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा कलेर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं उत्तरी कलेर में नव निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उदघाटन किया गया। ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं उत्तरी कलेर में उदघाटन के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं स्वच्छता कर्मियों से संवाद के दौरान ODF Plus के विभिन्न अवयवों पर संवाद किया गया।   जिला पदाधिकारी के द्वारा दोनों पंचायत के ग्रामीणों से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को अपना मत का प्रयोग करना है।   साथ ही महिलाओं को विशेष कर इस चुनाव के महापर्व में मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु लोगों से आह्वान किया गया। प्रखण्ड / पंचायत स्तरीय उपस्थित कर्मियों को स्वीप के तहत लोगों को जागरूक मतदान के लिए जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों यथाः चौपाल का आयोजन, हर घर दस्तक, यूथ चले बुथ इत्यादि का आयोजन करने हेतु निदेशित किया गया।   अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के उद्घाटन के दौरान प्रति माह 30 रु० उपयोगिता शुल्क देकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं उत्तरी कलेर के नव निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के उदघाटन के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई एवं उपयोगिता शुल्क के संबंध में ग्रामिणों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचड़ों का निष्पादन अधिक से अधिक घरेलू स्तर पर किया जाय। स्वच्छता हम सबो जिम्मेवारी है इसे सिर्फ सफाई कर्मी तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता है। हम सभी लोगों को सफाई कर्मी के साथ मिलकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुदर बनाने में भूमिका अदा करना है। उनके द्वारा जैविक एवं अजैविक कचड़ा के संबंध एवं इसके निष्पादन के बिन्दुओं पर सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी।   ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं उत्तरी कलेर के वार्ड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय स्वच्छता कर्मी को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर आगामी 10 दिनों में शत्-प्रतिशत घरों से उपयोगिता शुल्क संग्रहित किया जाय। साथ ही जैविक कचड़ा से नाडेप टैंक के माध्यम से जैविक खाद बनाने का कार्य प्रारंभ किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा महिला स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान निदेशक, डी०आर०डी०ए०, जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जिला समन्वयक सलाहकार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, कार्यक्रम पदाधिकारीमनरेगा कनीय अभियंता, मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया अशोक कुमार शर्मा,  वार्ड सदस्य एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 53 फरियादियों के फरियाद को सुना गया

अरवल। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 53 फरियादियों के फरियाद को सुना। फरियादियों द्वारा भूमि विवाद, आवास योजना, राशन कार्ड जमाबंदी रसीद, अतिक्रमण, अनियमितता, नाली गली, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम बेलसार निवासी चाँदनी कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे पति की मृत्यु फरवरी 2023 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। सरकारी अनुदान की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे है, जीविकोपार्जन का कोई साधन नहीं है। मुआवजा राशि दिलवाने की कृपा की जाय।   इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम कनईयाचक निवासी रंजु देवी द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार से हूँ। मुझे राशन कार्ड एवं आवास योजना की सख्त जरूरत है। मुझे राशन कार्ड एवं आवास योजना प्रदान करवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी करपी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी करपी को नियमानुसार निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम बुधु बिगहा निवासी श्याम बिहारी सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे ही गाँव के गनौरी यादव व अन्य परिवार के लोगों द्वारा आम रास्ते पर नाद रख दिया गया है। नाद हटाने को कहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। नाद हटवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार निष्पादन हेतु निदेश दिया गया।

मैंनपुरा में डब्लूपीयू भवन का डीएम ने किया उद्घाटन

कलेर,अरवल। प्रखंड क्षेत्र के मैनपुरा पंचायत में डब्लुपी भवन  का उद्घाटन डीएम वर्षा सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, मैनपुरा पंचायत मुखिया अशोक शर्मा के द्वारा फीता काटकर किया |डीएम ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के गावों में मुखिया के द्वारा 797000 के लागत से बनाए गए डब्लुपी में जो कचरा इकट्ठा होता है, उस कचरा को अब प्लास्टिक अपशिष्ट में रखा जाएगा। जहां-तहां प्लास्टिक युक्त कचरा नहीं बिखरा रहेगा। इस तरह हमारा पंचायत स्वच्छता की दिशा में अग्रणी रहेगा।   मौके पर डीएम एवं मुखिया द्वारा तीन स्वच्छता अग्रही साड़ी देकरक पुरस्कृत किया गया|इस अवसर पर पंकज पासवान, निलेश सिंह, वेंकटेेेेश कुमार, पंकज सिंह, संजीव कुमार, अभय सिंह, ट्विंकल कुमार, मनोज सिंह, विजय सिंह, संजय यादव, अरुण यादव, राजा बबलू, स्वच्छता पर्यवेक्षक, वार्ड सदस्य एवं स्थानीय लोग भी शामिल थे

थानाध्यक्ष को दी गई भावभीनी विदाई व नव पदस्थापित का हुआ स्वागत

करपी, अरवल। शहर तेलपा ओपी को हाल हीं में थाना का दर्जा दिया गया है ! थाना का दर्जा मिलने के तुरंत बाद ही शहर तेलपा थाना में नये थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने पदभार ग्रहण किया !बिते दिन नये थाना अध्यक्ष के स्वागत में एवं पूर्व में ओपी अध्यक्ष रहे विवेक कुमार की विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया!शहरतेलपा थाना के प्रांगण में स्थानांतरित थाना अध्यक्ष विवेक कुमार को जहां उपस्थित समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी विदाई दी वहीं नव पद स्थापित है थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह का लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया !इस समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मुस्कान ने किया !विदाई सह स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर विदाई एवं स्वागत के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया !कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद अरवल उपाध्यक्ष यादव कुसुम गणेश ने कहा कि पूर्व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार पुरे कार्यकाल के दरमयान एक नेक दिल इंसान के रूप में अपना परिचय दिया एंव पूरे क्षेत्र की हर समस्या को इन्होंने नजदीक से देखने का प्रयास किया और यथासंभव उसका समाधान भी किया !उन्होंने एक उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए कहा कि इनकी कार्य शैली काफी सराहनीय रही है एवं आने वाले थाना अध्यक्ष से भी हम लोग यही उम्मीद करते हैं कि क्षेत्र के लिए इनका भी एक अच्छा योगदान हो !सामाजिक तत्वों का सहयोग इन्हें मिलता रहेगा साथ ही असामाजिक तत्वों के ऊपर कड़ी नजर रखनी होगी।   कार्यक्रम को बेलखरा पंचायत के मुखिया सूरजमल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार जय साहू कुमार शहरतेलपा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर प्रसाद सिंह पंचायत के पूर्व सरपंच रविंद्र यादव पिंटू कुमार रंजीत कुमार सहित कई सामाजिक लोगों ने विवेक कुमार के द्वारा पूर्व मे़ किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला एवं आने वाले थाना अध्यक्ष से एक अच्छे व्यवस्था देने का उम्मीद जताई ! कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए विवेक कुमार ने कहा कि इस थाने में मेरे कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की जनता से जो प्यार एवं सहयोग मिला है उसके लिए में आप सभी को धन्यवाद देता हूं! पूर्व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने नए थाने अध्यक्ष सुबोध कुमार का स्वागत किया एवं सभी से नए थाने अध्यक्ष को सहयोग करने की अपील की।