Bakwas News

मेनू Close
Close

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा मैंनपुरा एवं उत्तरी कलेर में नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया गया उदघाटन  

कलेर। अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा कलेर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं उत्तरी कलेर में नव निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उदघाटन किया गया। ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं उत्तरी कलेर में उदघाटन के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं स्वच्छता कर्मियों से संवाद के दौरान ODF Plus के विभिन्न अवयवों पर संवाद किया गया।

 

जिला पदाधिकारी के द्वारा दोनों पंचायत के ग्रामीणों से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को अपना मत का प्रयोग करना है।

 

साथ ही महिलाओं को विशेष कर इस चुनाव के महापर्व में मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु लोगों से आह्वान किया गया। प्रखण्ड / पंचायत स्तरीय उपस्थित कर्मियों को स्वीप के तहत लोगों को जागरूक मतदान के लिए जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों यथाः चौपाल का आयोजन, हर घर दस्तक, यूथ चले बुथ इत्यादि का आयोजन करने हेतु निदेशित किया गया।

 

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के उद्घाटन के दौरान प्रति माह 30 रु० उपयोगिता शुल्क देकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं उत्तरी कलेर के नव निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के उदघाटन के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई एवं उपयोगिता शुल्क के संबंध में ग्रामिणों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचड़ों का निष्पादन अधिक से अधिक घरेलू स्तर पर किया जाय। स्वच्छता हम सबो जिम्मेवारी है इसे सिर्फ सफाई कर्मी तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता है। हम सभी लोगों को सफाई कर्मी के साथ मिलकर अपने गाँव को स्वच्छ एवं सुदर बनाने में भूमिका अदा करना है। उनके द्वारा जैविक एवं अजैविक कचड़ा के संबंध एवं इसके निष्पादन के बिन्दुओं पर सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी।

 

ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं उत्तरी कलेर के वार्ड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय स्वच्छता कर्मी को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर आगामी 10 दिनों में शत्-प्रतिशत घरों से उपयोगिता शुल्क संग्रहित किया जाय। साथ ही जैविक कचड़ा से नाडेप टैंक के माध्यम से जैविक खाद बनाने का कार्य प्रारंभ किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा महिला स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान निदेशक, डी०आर०डी०ए०, जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जिला समन्वयक सलाहकार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, कार्यक्रम पदाधिकारीमनरेगा कनीय अभियंता, मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया अशोक कुमार शर्मा,  वार्ड सदस्य एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment