Bakwas News

आगामी लोकसभा चुनाव को ले 03 मार्च को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक का होगा आयोजन – सत्येन्द्र रंजन 

अरवल। ज़िला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर दिनांक 03 मार्च 2024 को अरवल प्रखंड के ग्राम कोनिका में समय 12 .00 बजे पूर्वाहन में एवं कलेर प्रखंड ग्राम मधुश्रवा चौकी में समय 2.00 बजे अपराहन में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड पदाधिकारियों , पंचायत अध्यक्ष एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जायेगी ।     इस महत्वपूर्ण बैठक में जहानाबाद लोकसभा के चुनाव प्रभारी सह प्रदेश महासचिव रामाश्रय शर्मा , ज़िला संगठन प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष रानी कुमारी एवं कुर्था विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर पाठक मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में आप सभी सादर आमंत्रित हैं । आप सभी की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य है । आप सभी बैठक में शामिल होकर बैठक को सफल बनायें और आपका सुझाव बहुत हीं महत्वपूर्ण होगा ।

होटल अशोका में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

अरवल। होटल अशोका में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का 73 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जदयू के जिला उपाध्यक्ष ब्रजभूषण कुशवाहा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि आज बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है।   इस अवसर पर हम सभी लोग उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य रहने की कामना करते हैं ताकि  और लंबे समय तक बिहार की जनता का सेवा करते रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भयमुक्त बिहार एवं विकसित बिहार बनाने का काम किया है ।जबसे बिहार की जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया तबसे लगातार बिहार को सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करने का काम किया है। उन्होंने पंचायती राज एवं सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस कार्यक्रम में  गुड्डू पटेल, सुबोध कुमार भास्कर, नीतीश पटेल, महेंद्र यादव, गोदानी साव, सुजीत पटेल, साकेत कुमार उर्फ टुटु शर्मा, सुजीत रंजन मौर्या, मिथिलेश कुशवाहा, ललन पटेल ,रौशन पटेल समेत अन्य लोग शामिल थे।

समारोह आयोजित कर दी गई प्रशाखा पदाधिकारी की विदाई

अनजबित सिंह कॉलेज बिक्रमगंज के प्रशाखा पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार पांडेय के सेवा निवृत्त होने पर महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। प्रधानाचार्य डा. सुधांशु शेखर भाष्करम की अध्यक्षता में विदाई समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य प्रशाखा पदाधिकारी के कार्यकाल की बहुत सराहना की। कहा कि इनके सेवाकाल में विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो पाई। उन्होंने निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक कार्य किया। 34 साल बहुत ही बेहतरीन कार्यकाल रहा।   विदाई समारोह में डॉ. अखलाक अहमद, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. आर के पांडे, प्रो. अशोक सिंह, प्रो .कमलेश सिंह यादव, प्रो. मुनमुन चौधरी, प्रो. मेघा, प्रो. सुकेश्वर सिंह, प्रो. सरिता, मदन कुमार वैश्य, संतोष पांडेय, विनोद सिंह, अरविंद सिंह, मनोज कुमार, कृष्णा प्रसाद, सुनील कुमार, मोहम्मद कमाल वारसी, सतीश कुमार, सतेश्वर राम इत्यादि लोगों ने इस विदाई समारोह में अपनी-अपनी बातों को रखा। सभी ने इस भावुक क्षणों में प्रशाखा पदाधिकारी सत्येंद्र पांडेय के उज्जवल भविष्य की कामनाएं भी कीं।

बिहार पुलिस दिवस पर 7 पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान

अरवल। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस 2024के तहत जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर, डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 7 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर आयोजन को लेकर पुलिस जवानों में काफी उत्साह देखने को मिला।   इस मौके पर एसपी विद्यासागर ने कहा कि अब तक पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा हथियारों के बल पर करते हैं। लेकिन आज रक्तदान कर ऐसा महसूस हो रहा है कि हम अपना खून देकर दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। मौके पर एसपी के बॉडीगार्ड अखिलेश कुमार, संजीव कुमार, पीयूष कुमार, रघुनंदन पंडित, अनुपम कुमार , अविनाश कुमार, हरिशंकर पंडित ने जन सेवा में रक्तदान किया। इस मौके पर सार्जेंट दरबारी चौधरी सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी महेंद्र शर्मा मेडिकल कर्मी ब्लड बैंक की काउंसलर , लैब टेक्नीशियन मौजूद थे।

अवैध बालू मामले में दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

कलेर,अरवल । अवैध खनन को लेकर परासी थाने की पुलिस एवं खनन विभाग के अधिकारी सख्त हैं इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ने अवैध रूप से बालू लोडेड दो ट्रैक्टर को जप्त किया है|इस संबंध में परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी से दो अवैध रूप से बालू लोडेड ट्रैक्टर की सूचना मिली थी जिसके उपरांत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगह से दो अवैध रूप से बालू लोडेड ट्रैक्टर को जप्त किया गया है| उन्होंने बताया कि परासी सब्जी मार्केट के समीप से एक अवैध लोडेड ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।   वहीं कामता मठिया के समीपअवैध रूप से बालू लोडेड दूसरी ट्रैक्टर को जप्त किया गया है| उन्होंने बताया कि दोनों अवैध रूप से बालू लोडेड ट्रैक्टर को जप्त कर थाना परिसर लाई गई है दोनों अवैध रूप से बालू लोडेड ट्रैक्टर को खनन अधिनियम के तहत पारसी थाना कांड संख्या 20/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

28 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार

किंजल । अरवल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के तहत किंजर थाना क्षेत्र से 28 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है | एलटीफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि किंजर थाना में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है।   जिसके उपरांत कार्रवाई करतेेे हुए एएलटीफ द्वारा छापेमारी की गई जहां 28 लीटर देसी शराब को बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस शराब को जप्त कर थाना परिसर लाई है | पुलिस शराब कारोबारियों को पता लगाने में जुटी गई है |

दुबारा शराब पीने के आरोपी को कोर्ट ने सुनाया 1 वर्ष की सजा, लगाया जुर्माना

अरवल। जहानाबद उत्पाद न्यायालय दो राकेश कुमार की अदालत ने दूसरी बार शराब पीने के आरोपी अरवल जिले के चकिया निवासी अंजीत पासवान को गुरुवार को एक वर्ष की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अंजीत पासवान को पहली बार शराब पीने के आरोप में परासी थाने द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसे अर्थ दंड लेकर छोड़ दिया गया था।   दूसरी बार पकड़े जाने पर न्यायालय द्वारा एक वर्ष की सजा सुनाई गई है। अन्य विशेष उत्पाद लोक अभियोजक प्रमोद कुमार एवं विधि परामर्शी ईशान ब्रह्मभट्ट ने बताया कि अभियुक्त अंजीत पासवान के विरुद्ध अरवल जिले के परासी थाना सन्हा संख्या 79/2023 को दूसरी बार शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विडियो वैन के माध्यम से नमो ऐप के बारे में लोगों को दी जाएगी जानकारी

अरवल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा ने गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन कर केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वमित्र भारत की कल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में से 529 यानी 99.99 प्रतिशत जनाकांक्षाएं को पूरी कर ली गई है। इसी प्रकार 2019 में भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल 234 में से 222 यानी 95 फीसदी वायदें पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नमो ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी वीडियो वैन के माध्यम से दी जाएगी।   उन्होंने कहा कि देश विकास की एक लंबी छलांग लगाए, इसके लिए जनता से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। इसके लिए वीडियो वैन का उपयोग होगा जो जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ, लोगों को पार्टी से भी जोड़ने का कार्य करेगी। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। वीडियो वैन के जरिए इस बार प्रदेश के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी जनता के बीच जाएगी और उनसे संवाद करके उनका सुझाव लेगी। उन्होंने कहा है कि 26 फरवरी को पार्टी अपना संकल्प पत्र सुझाव अभियान लांच कर दिया है। इसके तहत भाजपा की वीडियो वैन लोगों के बीच जाएगी और 15 मार्च तक एक करोड़ से अधिक सुझाव लेकर आएगी जिन्हें भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।इस अभियान के दौरान नमो ऐप से सुझाव देने की प्रक्रिया बताई जाएगी। इसके अलावा मिस्ड कॉल से भी सुझाव प्राप्त किये जाएंगे |

गोलीबारी मामले में दो नामजद समेत दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कार्रवाई शुरू

अरवल। करपी बस स्टैंड में अपराधियों के द्वारा शराब को लेकर उत्पन्न विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के मामले में पीड़ित रोशन कुमार के बयान पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है।   थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज कराया जाने के उपरांत घायल युवक रोशन कुमार ने करपी डीह निवासी चौहान शर्मा, अविनाश कुमार और दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है ।इस मुकदमे में एससी एसटी एक्ट के तहत सभी पर केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बिहार पुलिस दिवस पर किया गया रक्तदान शिविर आयोजित

थाना परिसर बिक्रमगंज में बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान काराकाट थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी सहित अनुमण्डल क्षेत्र कई थाना के थानाध्यक्ष सहित लगभग 50 पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने रक्तदान किया। एसडीपीओ ने बताया कि रक्त दान महादान है। सबको रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।कई बार मरीजों को ब्लड नहीं मिलने से उसकी मौत हो जाती है। इसलिए पुलिस दिवस को लेकर इसका आयोजन किया गया।   उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह चल रहा है। इसमें लोगों से मिल कर पुलिस व पब्लिक के रिश्ते को डेवलप किया जा रहा है। इसके तहत हीं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग रक्त दान से इसलिए डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे शरीर में कमज़ोरी हो जाएगी। जबकि ऐसा नहीं है, ब्लड डोनेट करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वज़न कंट्रोल में रहता है, कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। इस मौके पर थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित थे। सदर अस्पताल सासाराम की टीम ने रक्तदान कराया।