Bakwas News

उत्पाद विभाग ने अभियान चला कर किया शराब जब्त

अरवल जिले क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब निर्माण बिक्री भंडारण एवं सेवन के विरुद्ध में छापेमारी अभियान चलाई गई इस दौरान कुर्था डीह वाजिदपुर आजाद नगर और जनकपुर धाम मैं चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की गई इसके तहत 4875 किलो जावा महुआ को विनिस्ट किया गया साथ तीन भट्टी को ध्वस्त किया गया वही शराब बेचने के आरोप में यमुना चौधरी राजनंदन चौधरी उपेंद्र कुमार और रविंद्र राठौर को गिरफ्तार किया गया करीब 9 लीटर देसी चुलाई शराब जप्त किया गया जबकि 10 लोगों के विरुद्ध में सन्हा दर्ज किया गया है।

राजनीति में अपनी भागीदारी को लेकर कुम्हार प्रजापति संघ ने रखी मांग

कलेर,अरवल । कलेर एवं करपी कुम्हार प्रजापति संघ के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकाला गया। इस दौरान जयपुर गांव से होते हुए क्षेत्र के अनेक गांवों में भ्रमण करते हुए कुम्हार प्रजापति संघ के सदस्यों ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को राजनीति में हिस्सेदारी चाहिए।   इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष शैलेश पंडित ने मुखर होते हुए कहा कि बिहार में अच्छी खासी आबादी होने के बावजूद वर्तमान समय में हम लोग हासिये पर है। जिसका मुख्य वजह अशिक्षा एवं एकता की कमी है। यही कारण है कि तमाम तरह के राजनीतिक दल हमारे समाज के लोगों से वोट हासिल करते हैं और चुनाव जीतने के बाद हमारे समाज के लोगों को हासिये पर ढकेल देते हैं। इसलिए हमारे समाज के लोगों को एकताबद्ध होकर उचित मांगों को लेकर समन्वय स्थापित करते हुए आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। इस मौके पर सर्वसम्मति से कुम्हार प्रजापति संघ के बैनर तले करपी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता जयनंदन पंडित को नियुक्त किया गया।   वही प्रखंड सचिव श्री विष्णु कांत पंडित तथा कोषाध्यक्ष श्री विश्वेश्वर पंडित को सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस मौके पर संघ के जिला सचिव सत्येंद्र पंडित,जहानाबाद के जिला अध्यक्ष तथा भावी प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार चंचल, पंडित रामनाथ पंडित, डॉ अंबुज कुमार, महेश पंडित, राजेंद्र पंडित, अनिरुद्ध पंडित,रणविजय पंडित, रंजन पंडित, सुरेंद्र पंडित, रामानुज पंडित, नवल पंडित के अतिरिक्त सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।   इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर जिले के प्रत्येक गांव में घूम कर अपने समाज के लोगों को संगठित किया जाएगा।वहीं राजनैतिक पार्टियों से चुनाव में भागीदारी को लेकर पुरजोर मांग उठायी जाएगी।जो पार्टी हमें भागीदारी देगी वोट उसी दल को दिया जाएगा।

महागठबंधन की जन विश्वास रैली हुआ फ्लॉप – धर्मेंद्र तिवारी

अरवल । महागठबंधन की पटना आयोजित रैली को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने फ्लॉप रैली करार दिया।इन्होंने कहा कि यह जनविश्वास नहीं बल्कि बकवास रैली है, जिसमें कांग्रेस समेत महा गठबंधन के नेताओं को बुलाया गया है । यह रैली जनता को विश्वास दिलाने के लिए नहीं असामाजिक अपराधिक तत्वों को का भरोसा जितने के लिए बुलाई गई है । महागठबंधन के नेताओं की करतूत को बिहार में कौन नहीं जानता है । परिवारवाद को बढ़ावा देने के अलावा महागठबंधन के नेताओं ने और कुछ नहीं किया है।   इस रैली में जनता कहीं नहीं है बल्कि कांग्रेस, राजद, और वामपंथी दलों के कार्यकर्ता आ रहे हैं। काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती। महागठबंधन को जन विश्वास रैली के बजाय इस बात का एनालिसिस करना चाहिए कि उनके विधायकों का विश्वास पार्टी के साथ है या नहीं। लगातार राजद और कांग्रेस में टूट हो रही है उनके विधायक उनका दामन छोड़कर एनडीए में शामिल हो रहे हैं। रैली के नाम पर महज ढोंग रचाई जा रही है। भ्रष्टाचार का सिम्बल बनी कांग्रेस और राजद अपने आंतरिक गंदगी को कैसे दूर करेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ना तेजस्वी को बिहारी पर भरोसा है और ना बिहार को तेजस्वी पर। आरजेडी का नेतृत्व पूरी तरह से संकट में गुजर रहा है। पीएम मोदी के आत्मविश्वास और उनके किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर विपक्ष में बैठे नेताओं को डर सा बन गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद सुशील कुमार का बिक्रमगंज में किया स्वागत

बिक्रमगंज नगर के धारूपुर में औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह का रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।   भाजपा नेता डॉ. मनीष ने बताया औरंगाबाद जिला लोकसभा सांसद सुशील कुमार बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दावथ प्रखंड में कुलदेवी पूजन समारोह में शरीक होने जा रहें थे। जिनके आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह उपस्थित में उनके धारूपुर आवास पर फूल माला, बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।   इस मौके पर सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा भारत मोदी की गारंटी योजना अंतर्गत निरंतर विकास कार्य से विश्व के शिखर पर पहुंच रहा है।   जिनकी विकास कार्य की लोहा आज पूरा विश्व भी मान रहा। साथ ही एनडीए के नेतृत्व में ये मोदी की गारंटी हैं तहत बिहार को विकास कार्य की 3 गारंटी का घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार का विकास, शांति और कानून व्यवस्था का राज, बहन-बेटियों को अधिकार को पूरा करते हुए नया विकसित बिहार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति संकल्पबद्ध हुए।   इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, बलवंत सिंह, राकेश कुमार, भाजपा सुनिल सिंह, सरोज सिंह, विकास सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, बब सिंह, हरेंद्र हरियाली, विकेक कुमार, शशि कुमार, उत्तम कुमार, सुदर्शन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, परवेज खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

अरवल। परासी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत में एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललन पासवान के पुत्र अमरेश पासवान अपने मोटरसाइकिल से गांव से बाजार जा रहा था तभी गांव के समीप सामने से आ रही दुसरी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल से रेफर होने के उपरांत रास्ते में ही अमरेश पासवान की दर्दनाक मौत हो गई।   इस घटना को उपरांत परिवार में शोक का माहौल कायम हो गया है। मौके पर परासी थाने की पुलिस ने पहुंचकर लापरवाह चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुटी है। हालांकि बाइक चालक घटनास्थल से भागने में सफल हो गया।

परासी से ALTF ने 35 लीटर देसी शराब किया बरामद

अरवल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश केअनुसार चलाए जा रहे हैं शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के तहत परासी थाना क्षेत्र से 35 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है |   एलटीफ टीम गुप्त सूचना मिली थी कि परासी थाना में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है जिसके उपरांत एलटीफ द्वारा छापेमारी की गई जहां 35 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है साथ ही1000 लीटर जांवा महुआ और एक जलती भट्टी को भी विनष्ट किया है फिलहाल पुलिस शराब को बरामद कर थाना परिसर लाई है शराब माफिया को पता लगाने में जुटी हुई है।

जन वितरण प्रणाली की दुकान पर आयुष्मान कार्ड बनवाने को ले लग रही भीड़

करपी । प्रखण्ड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू किया गया है। जन वितरण विक्रेताओं के द्वारा राशन कार्ड धारी को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बुलाया गया। कई जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर ऑपरेटर नहीं पहुंच सके जिसके कारण आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। लेकिन अधिकांश जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।   अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि ऑपरेटर के नहीं पहुंचने के कारण कुछ दुकानों पर कार्य शुरू नहीं किया जा सका है, लेकिन अधिकांश दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लोकसभा चुनाव के तैयारी में सभी कार्यकर्ता लग जाय: सत्येन्द्र रंजन

अरवल। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर सदर प्रखंड अरवल के अंतर्गत ग्राम – कोनिका में प्रखंड स्तरीय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सम्मानित पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया । बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद लोकसभा के चुनाव प्रभारी सह प्रदेश महासचिव रामाश्रय शर्मा उर्फ पुनदेव शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने — अपने प्रखंड में एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम चलाकर सभी पोलिंग बूथ को सशक्त और मजबूत बनायें । उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष शीघ्र बूथ कमिटी का गठन कर सूची जिलाध्यक्ष के पास जमा कर दें ।   बैठक के विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार बनाने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान किया ,उन्होंने कहा कि सांसद चिराग पासवान के विकसित बिहार , समृद्ध बिहार एवं सुंदर बिहार बनाने के लिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को कार्यकर्ता जन – जन तक पहुंचाने का कार्य करे । लोकसभा चुनाव के तैयारी में सभी कार्यकर्ता जोर – शोर लग जाय , आने वाला दिन लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का होगा । इस बैठक के मौके पर ज़िला महासचिव रामानंद भगत , मुख्य प्रवक्ता बिरेन्द्र कुमार सिंह , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार , दीपक पासवान , सभी पंचायत अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुए ।

17 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

अरवल एसपी विद्यासागर के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाये जा रहे हैं विशेष छापमारी अभियान के तहत एलटीफ टीम द्वारा सदर थाना क्षेत्र से तीन धंधेबाज को 17 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है| एलटीएफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा सोन दियारा में अवैध रूप से शराब के कारोबार किया जा रहा है | जिसके उपरांत पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चला कर जहां तीन धंधेबाज को 17 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।   गिरफ्तार धंधेबाज अंकेश कुमार, पिता संजय राम, अमन कुमार , पिता सुभाषचंद्र वर्मा जो संतावन बिगहा जिला अरवल का रहनेेे वाला बताया जाता है और विकास कुमार , पिता रामप्रवेेेश राउत जो गुनसा जिला अरवल का रहने वाला बताया जाता है| जिसके खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है| पुलिस की इस कारवाई शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।  

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बलिदाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कलेर,अरवल। पटना से औरंगाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में जाने के क्रम में देश के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को अरवल जिले के वालिदाद में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया है| इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा, महामंत्री चंदन कुशवाहा,भाजपा नेता पूर्व प्रमुख संजय शर्मा, संजीव शर्मा ,गुड्डू चन्द्रवंशी,गौरव कुमार,रौशन यादव के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।   इस दौरान गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर केन्द्र की योजनाओं पर चर्चा किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रणाम कहा ।