Bakwas News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद सुशील कुमार का बिक्रमगंज में किया स्वागत

बिक्रमगंज नगर के धारूपुर में औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह का रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

 

भाजपा नेता डॉ. मनीष ने बताया औरंगाबाद जिला लोकसभा सांसद सुशील कुमार बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दावथ प्रखंड में कुलदेवी पूजन समारोह में शरीक होने जा रहें थे। जिनके आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह उपस्थित में उनके धारूपुर आवास पर फूल माला, बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

 

इस मौके पर सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा भारत मोदी की गारंटी योजना अंतर्गत निरंतर विकास कार्य से विश्व के शिखर पर पहुंच रहा है।

 

जिनकी विकास कार्य की लोहा आज पूरा विश्व भी मान रहा। साथ ही एनडीए के नेतृत्व में ये मोदी की गारंटी हैं तहत बिहार को विकास कार्य की 3 गारंटी का घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार का विकास, शांति और कानून व्यवस्था का राज, बहन-बेटियों को अधिकार को पूरा करते हुए नया विकसित बिहार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति संकल्पबद्ध हुए।

 

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, बलवंत सिंह, राकेश कुमार, भाजपा सुनिल सिंह, सरोज सिंह, विकास सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, बब सिंह, हरेंद्र हरियाली, विकेक कुमार, शशि कुमार, उत्तम कुमार, सुदर्शन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, परवेज खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

Leave a Comment