Bakwas News

क्रिकेट टूर्नामेंट में हसपुरा की टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।यह टूर्नामेंट आदर्श युवा क्रिकेट क्लब वंशी के द्वारा प्रत्येक साल आयोजित किया जाता है। इस क्लब के अध्यक्ष गौतम कुमार‌ ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लिए । टूर्नामेंट में तेलपा व हसपुरा की टीम फाइनल में पहुंचीं। रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला का उद्घाटन समाजसेवी पवन शर्मा के द्वारा फीता काटकर किया गया ।इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 16-16 ओवर का खेला गया ।   जिसमें टॉस जीतकर तेयाप की टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। हसपुरा की टीम अपनी बारी में खेलते हुए 16 ओवर में आठ विकेट को 215 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं तेलपा की टीम हसपुरा की टीम का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर 16 ओवर में 145 पर सिमट गई। इस तरह से हसपुरा की टीम 70 रनों जीत हासिल कर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज हसपुरा की टीम के खिलाड़ी बबलू कुमार को दिया गया।

उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी कर 3975 क्विंटल जावा महुआ को किया विनष्ट

अरवल जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग अरवल की टीम के द्वारा शराब निर्माण,बिक्री भंडारण एवं सेवन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाई गई।   इस दौरान जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलीदाद नट बीगहा में ड्रोन की सहायता से अवैध शराब के विरूध छापेमारी की गई जिसके तहत 3975 क्विंटल जावा महुआ को विनष्ट किया गया है।

हथियार के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अरवल। लोकसभा चुनाव के मद्धेनजर को देखते हुए अरवल पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील के निर्देशानुसार जिले के कुर्था थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है| वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार युवक को एक देसी थरनट, एक देशी पिस्तल एवं दो मैगजीन तथा तीन राउंड जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है| प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल ने बताया कि बताया कि देर रात्रि कुर्था थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार के द्वारा पुलिस बल के साथ मुसाढी मुसहरी स्थित नहर पर बने पुल के समीप वाहन जांच किया जा रहा था।   जांच क्रम में एक मोटरसाइकिल पर दो सवार व्यक्ति आते दिखाई दिया पुलिस की गाड़ी देखकर उक्त मोटरसाइकिल पर सवार चालक भागने लगा शक के आधार पर मोटरसाइकिल का पीछा किया गया पुलिस का पीछा करते देख कर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर खेत के रास्ते भागने लगे इस दौरान पुलिस ने पीछा करते हुए एक व्यक्ति को धरदबोचा| वहीं एक व्यक्ति रात्रि अंधेरे में बैग फेंक कर फरार होने में सफल रहा | हालांकि गिरफ्तार व्यक्ति संजय कुमार, पिता उमेश यादव, ग्राम मुसाढी, थाना कुर्था ,जिला अरवल का रहने वाला बताया जाता है| विधिवत तलाशी के क्रम में गिरफ्तार युवक के पास से पीठ साइड में शर्ट के अंदर एक अवैध देसी र्थनेट  रखा हुआ पाया गया | एक मोटरसाइकिल से एक देसी थरनट एवं एक देशी पिस्टल एवं दो मैगजीन तथा तीन राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है | गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है|

1 देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अरवल । करपी पुलिस के द्वारा एक देशी कट्‌ट्टा एवं 09 कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  सुश्री कृति कमल के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया गया कि करपी  निवासी रामबाबू यादव जो मनरेगा में सामग्री आपूर्तिकर्ता हैं। 28.मार्च को दिन में करीब 2.30 बजे सामग्री भुगतान कराकर मनरेगा कार्यालय, करपी से बाहर निकल रहे थे तभी प्रभात कुमार उर्फ निराला, पे०-स्व० बसंत सिंह, सा०जोन्हा, थाना-करपी  देशी कट्‌ट्टा निकालकर रामबाबू यादव पर गोली चला दिया लेकिन गोली मिस फायर हो गया। वहीं पर अंचल गार्ड में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी पहुंच गये एवं प्रभात कुमार को एक कारतूस लोडेड देशी कट्‌ट्टा के साथ पकड़ लिये तथा इसकी सूचना करपी थानाध्यक्ष को दिये।   करपी थानाअध्यक्ष पु०अ०नि० उमेश कुमार राम के द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभात कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में प्रभात कुमार के पॉकेट से 03 कारतूस एवं मोटरसाईकिल के डिक्की से 05 कारतूस को बरामद किया गया। साथ ही एक काला रंग का हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है |इस संबंध में करपी थाना काण्ड सं0 90/24, धारा-307 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/27 आर्म्स एक्ट दर्ज  किया गया है।

अलग – अलग स्थानों से पुलिस ने दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

कलेर,अरवल । अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मेहंदिया थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाई है। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि सोन नहर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी बेलसार की तरफ से मेहंदिया आ रही एक बालू लदे ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक ने किसी भी प्रकार का कागजात नहीं दिखाया जिसके कारण ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है। वही अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है।   वहीं दूसरी तरफ परासी थाना पुलिस ने अमरा गांव के पास से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पवन कुमार दास ने बताया कि अमरा गांव के पास एक बालू लदे ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया। उसके पास ना तो कोई चालान था नहीं बालू लदे होने का कोई उचित कागजात दिखाया। जिसके कारण ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है। आगे कार्रवाई हेतु खनन विभाग को सूचित कर दिया। गया है।

चैता गायन प्रतियोगिता में प्रदुमन प्रदेशी की टीम विजयी, ट्रॉफी से किया गया सम्मानित

बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर गांव में ब्रह्म भट्ट एकता मंच के तत्वावधान में चैता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता व्यास प्रदुमन प्रदेशी और रौशन राज के टीम के बीच हुई। जिसमें प्रदुमन प्रदेशी की टीम विजयी रहा। विजयी टीम को मंच द्वारा ट्रौफी देकर सम्मानित किया गया।   रनर टीम सहित सभी कलाकारों को मंच के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पहले कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक राजेश्वर राज सहित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।   पूर्व विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक मंडल को बधाई दी। कहा कि विलुप्त हो रहे पारंपरिक चैता गीत को कायम रखने का यह अच्छा प्रयास है। जिला पार्षद प्रभाषचंद्र सिंह ने कहा कि ब्रह्म भट्ट एकता मंच के सदस्यों द्वारा पिछले पांच वर्षों से चैता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जितनी भी प्रसंशा की जाए कम होगी। चैता और होली गायन कार्यक्रम से आपसी प्रेम भाईचारा की भावना जागृत होती है।   नोनहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज सभी कलाकारों, अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक मंडल के सदस्यों की सराहना की। इनके अलावा जदयू के प्रदेश महासचिव बिनोद राय, भाजपा नेता जनार्दन योगी, राजन तिवारी, मदन प्रसाद वैश्य सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से शशिकांत ने किया। उसके उपरांत रौशन राज की टीम ने सुमिरन कंठे सरवा होख ना सहयिया हो रामा……से चैता गायन प्रारंभ किया।   इसके उपरांत दोनों टीमों ने एक से बढ़कर एक चैता गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग पूरी रात चैता गीत का आनंद उठाया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष नोनहर उपेंद्र कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष खैरा भूधर सुनिल सिंह, पैक्स अध्यक्ष मोहनी ओमप्रकाश सिंह, खुशीचंद गुप्ता, ललित राय, रविरंजन, सुशील भारती, मंटू राय, धर्मेन्द्र राय, दिपक राय, सुरज राय, बसंत राय, शिव राय, राकेश राय, गोबिंदा राय, सीटू राय, रमेश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।

पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण को ले डीएम ने बनाई रणनीति

अरवल। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निदेशानुसार 30 मार्च 2024 से अरवल जिला के सभी प्रखंडो में लंपी त्याचा रोग के विरुद्ध निःशुल्क गौ जातीय पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा। इस योजना द्वारा जिले के पाँचों प्रखण्डों के सभी पंचायतों , एवं गाँवों में घर-घर जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। यह टीका गौ जाति पशुओं को गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करेगा।   जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा जिले के पशुओं में टीकाकरण हेतु 61,100 खुराक वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है। विभाग द्वारा 15 दिनों में टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निदेश दिया गया है।उक्त टीकाकरण कार्य का पर्यवेक्षण संबंधित प्रखंड में पदस्थापित पशु चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा एवं जिला में एक नियंत्रण कक्ष का स्थापना किया गया है।   लम्पी त्वाचा रोग भी एक पॉक्स फैमली वायरस संक्रमक जनित रोग है। इस रोग में गो जाति पशुओं को तेज बुखार, दस्त, निमोनिया, शरीर पर गोल-गोल गांठ पड़ जाते है। बीमार गो जाति के संपर्क में आने पर दूसरे गो जाति संक्रमित हो जाते है। इस रोग से बचाव के लिए पशु परिसर की साफ-सफाई रखना जरूरी है।   इस रोग से पशुओं की दूध एवं प्रजन्न क्षमता कम हो जाता है। जिसके कारण पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी होता है। जिला के पशुपालकों से अनुरोध किया है कि इस टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवायें। टीकाकरण से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी , शिकायत हेतु जिला पशुपलान कार्यालय, अरवल (नियंत्रण कक्ष) अथवा संबंधित प्रखंड के पशु चिकित्सालय से संपर्क किया जा सकता है।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में चलाया गया स्वच्छता अभियान

कलेर, अरवल। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर नेहरू युवा केंद्र अरवल के तत्वावधान मे स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व एनवाईवी उर्मिला कुमारी व क्लब के सदस्य ने संयुक्त रूप से किया।   नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उर्मिला कुमारी ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों सरकारी व गैर सरकारी सार्वजनिक जगहों पर सफाई अभियान चला कर सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया।मौके पर क्लब के सदस्य एवं समाजसेवी ने उपस्थित ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाया। छात्र छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग नही करने और उपयोग करने वाले लोगो को मना करने की शपथ ली।     मौके पर उपस्थित रोशन कुमार, बृजनंदन पासवान,नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी एवं लेखपाल ने उपस्थित लोगों एवं छात्र छात्राओं को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के जलने से वातावरण दूषित होने व निकलने वाले धुंए से गंभीर बीमारी होना सौ फीसद तय है। एनवाईके के स्वयं सेवकों ने छात्र-छात्राओं के अलावे उपस्थित लोगों को साफ सफाई के बारे में जागरूक किया।   जागरूक करते हुए स्वयं सेवकों ने कहा कि साफ सफाई बहुत ही जरूरी है। स्वच्छता से ही हमलोग बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसलिए साफ सफाई के प्रति सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए। मौके पर एनवाईके के स्वयंसेवक समेत कई लोग मौजूद थे।वहीं इस अभियान में रौशन कुमार, बृजनंदन पासवान,रंभा कुमारी,सत्यम कुमार,रिमझिम कुमारी,वर्षा कुमारी,सृष्टि कुमारी आदी नें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान डीएम ने कई मतदान केंद्रों का की निरीक्षण

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह द्वारा आज बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत करपी प्रखंड के बेलखारा ,शेखपुरा एवं शहर तेलपा पंचायत का दौरा किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत में मौजूद मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं मतदान केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यश्क दिशा निदेश दिया गया। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आम लोगों से संवाद स्थापित किया गया, उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उसके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।   जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों को अवगत कराया गया कि अरवल में लोकसभा चुनाव एक जून 2024 को निर्धारित है, अतः एक जून 2024 को सभी लोग अवश्य रूप से मतदान करने जाएं। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चुनाव एक महापर्व है, जो प्रत्येक पाँच वर्ष में आता है। अतः इसे हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाय एवं अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन में आये एवं बिना किसी डर व भय के किया जाए।     मताधिकार का प्रयोग न केवल एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेवारी है बल्कि यह एक जागरूक नागरिक की पहचान भी है। जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों को प्रपत्र 06. प्रपत्र 07, प्रपत्र 08 के भी बारे में भी बताया गया एवं वैसे व्यक्ति जिनका 18 वर्ष पूरा हो चुका है एवं मतदान पहचान पत्र नहीं बना है, उन्हें अपना मतदान पहचान पत्र यथा शीघ्र बनवाने को कहा गया ताकि वे भी इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।   ज्ञात हो कि अरवल जिले का मतदान प्रतिशत 50.6% है अतः लोगों से इसे बढ़ाने हेतु अपील की गई एवं इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने को कहा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि अरवल जिले में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुष की अपेक्षा कम है अतः महिला अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

एसडीओ और एसडीपीओ ने भूमि विवाद के मामलें को ले अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों के साथ किया समीक्षात्मक बैठक

अरवल। भूमि विवाद संबंधि मामले में तेजी लाने को लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कि गई। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल ने अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों से भूमि विवाद से संबंधित मामले की जानकारी ली एवं निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिया।   अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिले में भूमि विवाद की लगातार समस्या आ रही है। ऐसे में थाना स्तर पर भी जनता दरबार के माध्यम से इस विवाद को समाप्त किया जा रहा है। दोनों ही पक्ष को बुलाकर कई मामले पर विचार विमर्श भी किया जा रहा है। जिले के सभी थाना अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने स्तर से संबंधित थाने में अधिक से अधिक भूमि विवाद को निपटारा करने का प्रयास करें। मौके पर सदर थाना अध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी, राहुल अभिषेक, सिंटू कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्रकुमार, पीयूष जायसवाल एवं कुमारी विजीया के अलावा कई लोग उपस्थित थे |