Bakwas News

मामूली बात को ले दो पक्षों के बीच मारपीट

अरवल। वंशी थाना क्षेत्र के मोंगलापुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई ।जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा नामजत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रथम पक्ष से अमरेंद्र कुमार ने अपने आवेदन में दर्शाया है कि मेरा बेटा रविकांत कुमार गांव के दुकान से रिफाइंड लेकर आ रहा था। तभी अचानक रास्ते में महेंद्र शर्मा उर्फ सरदार, चंदन शर्मा तथा कुंदन शर्मा के द्वारा रोक कर मारपीट की गई। जिसमें उसका सर फट गया ।वही दूसरे पक्ष से बिभा देवी ने 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है ।   उसमें उल्लेख किया है कि अमरेंद्र कुमार के परिवार वाले एकाएक घर में घुस गए और लाठी डंटे से हमला कर दिया। जब तक हम लोग संभालते और समझ पाते तब तक मेरे बेटे कुंदन कुमार का सर फट गया ।इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संजीव कुमार राय ने बताया की दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों तरफ के दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें द्वितीय पक्ष से अमरेंद्र कुमार जीतू कुमार वहीं प्रथम पक्ष के तरफ से महेंद्र शर्मा उर्फ सरदार और कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

भाकपा माले कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित

भाकपा माले कार्यालय बिक्रमगंज में काराकाट लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव नंद किशोर पासवान ने की। बैठक में इंडिया गठबंधन से काराकाट लोकसभा सीट भाकपामाले को दिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की गई। भाकपा माले ने ओबरा विधानसभा के पूर्व विधायक का राजाराम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बैठक में चुनाव संचालन संबंधी तैयारी को लेकर गहन समीक्षा की गई। तथा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। काराकाट विधानसभा स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। सभी को चुनाव में जोर-शोर से अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए लग जाने को कहा गया।   बैठक में कृष्णा मेहता, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नागेन्द्र सिंह, अशोक पासवान, शिवकुमार बैठा, इमरान खान, अयोध्या सिंह, अवध बिहारी राम, असगर हुसैन, ठाकुर पासवान, अच्छेलाल पासवान, बिजेंदर पटेल, रविशंकर राम, तिलक राम, मिथिलेश कुमार राम, अनुग्रह नारायण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

एसपी ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

अरवल एसपी राजेन्द्र कुमार भील ने नगर थाना का किया औचक निरिक्षण | निरीक्षण के दौरान एसपी ने नगर थाना अध्यक्ष मोहम्द अली साबरी को निदेश देते हुए कहा कि नॉनबेलेबल वारंट का निष्पादन, वांछित फरारी अपराधियों की गिरफ्तारी,कुर्की के निष्पादन शराब की बरामदगी, अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निरोधात्मक कारवाई में तेजी लाने ,बूथों का सत्यापन करने, सीपीएमएफ के माध्यम से एरिया डॉमिनेशन करवाने के अलावे अन्य बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश दिया|

होली मिलन समारोह का आयोजन, भाजपा लोकसभा सह संयोजक के साथ लोगों ने खेला रंगों की होली

कलेर,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के कामता गाँव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया |इस होली मिलन समारोह में भाजपा जहानाबाद लोकसभा सह संयोजक पूर्व कलेर प्रखंड प्रमुख इंजीनियर संजय कुमार के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे |   इस आयोजन में कामता पंचायत के पैक्स अध्यक्ष दीपक शर्मा, महेन्द्र शर्मा, अमरनाथ मिश्रा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण लोग पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी|

पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

अरवल। लोकसभा चुनाव के मद्धेनजर को देखते हुए अरवल पुलिस काफी सख्त है। इसी कड़ी में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को  जिले के करपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।   इस संबंध में करपी थानाध्यक्ष उमेश राम ने बताया कि 19 मार्च की रात्रि को भास्कर इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के मैनेजर करपी के खजूरी टोला रामकिशुन बीघा गांव निवासी राजेश कुमार की अज्ञात अपराधियों ने मुंद्रिका प्रसाद प्रतिमा के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के भाई चन्द्रेश कुमार के बयान के आधार पर करपी थानाकांड सं0-85/2024, दिनांक-20.03.2024, धारा-302 भा०८०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। हत्या के बाद बिहार के अलग-अलग जिले के अलग-अलग स्थान में छापेमारी कर हत्या में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हत्याकांड के त्वरित उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अरवल एसपी राजेन्द्र कुमार भील के आदेश पर पुलिस निरीक्षक कुर्था अंचल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।   उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के मुख्य आरोपी गुड्डु कुमार उर्फ पंकज उम्र 21 वर्ष पिता राम रतन सिंह,हसराज गाँव निवासी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गुड्डु कुमार उर्फ पंकज कुमार के निशानदेही पर कांड में संलिप्त अभियुक्त सुधीर कुमार पिता स्व० झलकदेव सिंह, ग्राम-महुआ बाग एवं दीपक कुमार पिता-अमरेश सिंह, ग्राम-आनंद बाग दोनो थाना-करपी, जिला-अरवल का रहने वाला बताया जाता है। वही सुधीर कुमार के घर से घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया है।

भाजपा महामंत्री ने होली मिलन समारोह में स्नेह का दिया संदेश

बिक्रमगंज शहर के धारूपुर गांव स्थित भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों साथ मनाया होली मिलन समारोह। मौके पर काराकाट विधानसभा सहित नगर क्षेत्र के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। जहां लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल रंग लगा गले मिल होली पर्व की हार्दिक बधाई भी दी। होली मिलन अवसर पर महामंत्री के आवास स्थित सभागार में फागुन की होली संगीत पर थिरकते हुए सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल अबीर-गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी।   वही भाजपा नेता डॉ. मनीष ने समाज को होली का संदेश देते हुए बताया कि हिंदू समाज का महान पर्व होली लोगों को एक दूसरे को स्नेह के बंधन में बांधने का प्रतीक है। साथ ही यह त्योहार आपसी प्रेम,भाईचारगी एवं शांति सहित होली रंगों के तरह ही समरस होने का संदेश देता है। जो असत्य पर सत्य की जीत का पैगाम इस त्योहार में समाहित है।होली सिर्फ त्योहार ही नहीं है अपितु पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का भी त्योहार है। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, भाजपा कार्यकर्ता – सुनील सिंह, अजीत सिंह, ललित मोहन तिवारी, लल्लू सिंह व पूर्व मुखिया विनोद सिंह, पूर्व वार्ड ललन चौरसिया, पहाड़ सिंह, दीपू सिंह, सरोज सिंह, भूलेटन सिंह, गुडडू सिंह, मुन्ना राय, बब सिंह, पूर्व उप सभापति विकास सिंह, मुन्ना सिंह, विनोद सिंह, प्रियतम, हरेंद्र सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधि मिलन समारोह में उपस्थित थें।

96 लीटर विदेशी शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

कलेर,अरवल | लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को देखते हुए अरवल जिले के परासी थाने के पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है |इस मामले में परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शनिवार कि रात्रि गश्ती के दौरान परासी के समीप से एक युवक को 96 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।   गिरफ्तार तस्कर फर्नीचर की दुकान में शराब के कारोबार करता था जहां पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है | फिलहाल गिरफ्तार शराब तस्कर परासी गांव निवासी सोनू कुमार के खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि जो भी शराब अधिनियम का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा|

इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में जिला टॉपर को कोचिंग संस्थान की ओर से किया गया सम्मानित

अरवल जिले के करपी प्रखंड क्षेत्र के झुनाठी गांव निवासी योगेंद्र कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान संकाय में 468 अंक लाकर जिला टॉप किया है वंशी प्रखंड की नीलम कुमारी ने 468 अंक लाकर विज्ञान संकाय में जिला टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है |योगेंद्र कुमार महावीर गंज इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय झुनाठी से पढ़ाई की है उनके पिता जीतू पंडित कपड़ा एवं अन्य निर्माण कार्य करते हैं योगेंद्र कुमार ने बताया कि आगे चलकर एनडीए कर भारतीय सेवा का हिस्सा बनेगा सेवा का पदाधिकारी बनकर देश का रक्षा करूंगा इसी प्रकार राजकीय उच्च विद्यालय कुर्था के विकास कुमार ने आर्ट्स में संकाय 457 अंक लाकर जिला टॉप किया है| वही परासी गाँव निवासी किशन कुमार 444 अंक एवं गुल्ली बीघा गांव कौशल कुमार 444अंक के साथ दोनों छात्र एसडीएस कॉलेज में पढ़ाई किया था | छात्र से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर परासी में पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंचा हूं और मैं इसका श्रेय ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर के संस्थापक संकेश सर को देता हूं|   किशन कुमार ने बताया कि मैं पूरी निष्ठा से पढ़ाई करूंगा तथा यूपीएससी के तैयारी कर आईएएस का हिस्सा बनेगें वही कौशल कुमार ने बताया कि यूपीएससी का तैयारी कर आईएएस का हिस्सा बनूंगा | कोचिंग सेंटर में कोचिंग सेंटर के संस्थापक के द्वारा उत्तीर्ण दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया गया |मालूम हो कि 2022 मैट्रिक के परीक्षा में ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर परासी के छात्र किशन कुमार 472 अंक लाकर अरवल जिला टॉप किया था | वही मौके पर ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर के संस्थापक संकेश कुमार ने बताया कि हमारे कोचिंग सेंटर में बच्चों के प्रति पूरी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करवाया जाता है| इसी तरह से हमारा कोचिंग से लगातार हर साल भारी संख्या में छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हो रहे हैं|

होली मिलन समारोह में लोगों ने दी होली की शुभकामनाएं

इंदु तपेशवर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय के छात्राओं एवं व्याख्याताओं के द्वारा होली गीत एवं हास्य कविताओं के द्वारा मनोरंजन किया गया। होली मिलन समारोह में होली खेले रघुवीरा, कनक पीचकारी सहित कई गाने गाकर लोगों को होली के रंग रंग को होलीमय बना दिया। वहीं समारोह मे प्राचार्य प्रो शशिरंजन कुमार को महामुर्खापति के उपाधि से नवाजा गया। तो प्रो अभिषेक कुमार को मुर्खापति के उपाधि से, वहीं प्रो अनील कुमार सिंह को रंगासियार के उपाधि से नवाजा गया ।   कार्यक्रम में प्रो शशिरंजन कुमार प्राचार्य, प्रो उदय प्रताप सिंह, प्रो अनील कुमार सिंह, प्रो अभिषेक कुमार, प्रो युगल किशोर सिंह, प्रो मनोज सिंह, प्रो राजीव रंजन सिंह, प्रो निजामुद्दीन खान, प्रो रेनूबाला कुमारी, प्रो शोभा सिंह, प्रो विपिन सिंह, प्रो उषा कुमारी, प्रो राम अयोध्या सिह, प्रो उमेश सिंह, कमलेश सिंह, असगर आलम, योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी, रूपा कुमारी, दिपा सिंह, रूबी कुमारी, काजल कुमारी, निशा उपाध्याय, ज्योति सिंह, अनिसा कुमारी, पायल कुमारी सहित कई छात्रा उपस्थित थी।

परासी पुलिस ने 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कलेर,अरवल | एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परासी थाने की पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार इस मामले में परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कमता नहर पर एक व्यक्ति सोनदियारा क्षेत्र से शराब लेकर जा रहा है| जिसके उपरांत परासी थाने के पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।   गिरफ्तार तस्कर सुभाष ठाकुर ,पिता जितेंद्र् ठाकुर जो कामता गांव का रहने वाला बताया जाता है| जिसके खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है| उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर लंबेे समय से शराब केेे धंधे में संलिप्त था | उन्होंने बताया कि जो भी शराब अधिनियम का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कानून कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा| पुलिस की इस कार्रवाई से शराब बेचने एव पीने वालों में हड़कंप मच गया है |