Bakwas News

होली मिलन समारोह में लोगों ने दी होली की शुभकामनाएं

इंदु तपेशवर सिंह महिला महाविद्यालय बिक्रमगंज के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय के छात्राओं एवं व्याख्याताओं के द्वारा होली गीत एवं हास्य कविताओं के द्वारा मनोरंजन किया गया। होली मिलन समारोह में होली खेले रघुवीरा, कनक पीचकारी सहित कई गाने गाकर लोगों को होली के रंग रंग को होलीमय बना दिया। वहीं समारोह मे प्राचार्य प्रो शशिरंजन कुमार को महामुर्खापति के उपाधि से नवाजा गया। तो प्रो अभिषेक कुमार को मुर्खापति के उपाधि से, वहीं प्रो अनील कुमार सिंह को रंगासियार के उपाधि से नवाजा गया ।

 

कार्यक्रम में प्रो शशिरंजन कुमार प्राचार्य, प्रो उदय प्रताप सिंह, प्रो अनील कुमार सिंह, प्रो अभिषेक कुमार, प्रो युगल किशोर सिंह, प्रो मनोज सिंह, प्रो राजीव रंजन सिंह, प्रो निजामुद्दीन खान, प्रो रेनूबाला कुमारी, प्रो शोभा सिंह, प्रो विपिन सिंह, प्रो उषा कुमारी, प्रो राम अयोध्या सिह, प्रो उमेश सिंह, कमलेश सिंह, असगर आलम, योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी, रूपा कुमारी, दिपा सिंह, रूबी कुमारी, काजल कुमारी, निशा उपाध्याय, ज्योति सिंह, अनिसा कुमारी, पायल कुमारी सहित कई छात्रा उपस्थित थी।

Leave a Comment