Bakwas News

लोकसभा चुनाव को ले विभिन्न स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

अरवल । होली पर्व एवं प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर सदर प्रखंड अंतर्गत रामपुर चौंरम पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व कर रहे रामपुर चौंरम थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार पूरी तरह पुलिसिंग कर्तव्यों का पालन करते हुए दिखाई दिए।   इस दौरान अपने अधिकारियों एवं बल के साथ रामपुर चौंरम थाना क्षेत्र अंतर्गत हैबतपुर, खभैनी, परमपुर,सुखी बीघा, निंशनपूरा, शेखपुरा, कटेसर तक फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा की कड़ी एहसास दिलाया।   इस मौके पर उन्होंने अराजक तत्व एवं लहरिया कट बाइक चलाने वाले युवाओं को भी कड़ी परीक्षा लिया।उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान जो भी व्यक्ति संदिग्ध पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि होली जैसे त्योहार एवं प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में अराजक तत्व सावधान हो जाएं। कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था पर हावी होगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी रसूख वाले क्यों न हो।   उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के गड़बड़ी करनेवालों को बख्शा नही जाएगा।वही कानून व्यवस्था का पालन करने वाले आम व्यक्ति को कड़ी सुरक्षा दिया जाएगा। उन्होंने गांव की दुकानदारों एवं उसके गतिविधियों की चौकसी करते हुए हिदायत दिया कि आप लोगों का भी व्यवहार कानून रूप से सर्वोत्तम होना चाहिए। अपने दुकानों पर अश्लील गाना का इस्तेमाल नहीं करें।   इस मौके पर उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर फोटो को भी उखाड़ने के लिए दुकानदारों को सख्त चेतावनी दिया। होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपुण वातावरण में मानने को कहा गया। कुल मिलाकर पुलिस द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च से लोगों में संदेश गया कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर है। वही शराबियों एवं अपराधी तत्व के लोगों का दिल दहलने लगा है।

10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अरवल एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर होली पर्व को लेकर शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत मेहंदिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवबालक बीघा (तेरी) गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी के घर से 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है| साथ ही कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।   इस संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया की शिवबालक बीघा गांव में एक घर में छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है और साथ ही कारोबारी चंद्रभूषण यादव पिता स्वर्गीय नरेश यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है |थाना अध्यक्ष ने बताया की पुलिस को  गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की वहां शराब बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है |इसके उपरांत वहां छापेमारी कराई गई छापेमारी के दौरान 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है | थाना अध्यक्ष ने बताया की शराब कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है |

पत्रकारों के बीच होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित न्यू मयूर होटल के सभागार में शुक्रवार को पत्रकारों के बीच होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।   जिसमें बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों से विभिन्न पत्र-पत्रिका एवं सोशल मीडिया के कर्मियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दैनिक भास्कर सासाराम कार्यालय प्रभारी नरेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पर्व फाइनेंशियल सर्विसेज मां इंटरप्राइजेज मयूरी ई रिक्शा एवं जाॅय इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संतोष भंडारी द्वारा किया गया।   आयोजक टीम के बृजेश कुमार सिंह और राजू सिंह, रितेश सिंह एवं अभिषेक कुमार ने सभी मीडिया कर्मियों को अमीर गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार पार्थ सारथी पांडेय, चंद्रमोहन चौधरी, सतीशचंद्र चतुर्वेदी, संतोष चंद्रकांत, मुकेश कुमार, रजनीकांत पांडेय व प्रमोद टैगोर द्वारा होली के महत्व तथा निष्पक्ष पत्रकारिता विषय पर प्रकाश डाला गया। पत्रकारों के इस कार्यक्रम में बिहार की पारंपरिक नृत्य लौंडा नाच का भी आयोजन किया गया।   होली की उमंग में सभी मीडिया कर्मी एक दूसरे को गले लगा कर बधाई देते हुए आपसी सौहार्द को जीवंत बनाया।   मौके पर संजय पांडेय, जयप्रकाश शर्मा, अशोक सिंह, अजीत शहर, रवि वर्मा, आशुतोष सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू पाठक, चारोंधाम मिश्रा, दिनेश पांडेय, उमेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मनोज सिंह, मंटू कुमार, अक्षय बच्चन, पुष्कर सिंह एवं दुर्गेश किशोर तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

होली मिलन समारोह के अबीर-गुलाल रंग में रंगा वीर कुंवर सिंह कॉलेज

हर साल की भांति इस साल भी स्थानीय के वीर कुंवर महाविद्यालय, धारूपुर के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल। शुक्रवार को संचालित होली मिलन में पूरा महाविद्यालय अबीर गुलाल के रंग में रंग गया। कार्यकम की अध्यक्षता महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा सीनेट सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने की।   अवसर जहां जम कर नगर परिषद धारूपुर गांव वासी व महाविद्यालय कर्मियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस क्रम में दो टीमों के स्थानीय कलाकारों द्वारा होली सुर संग्राम मुकाबला तहत गीत एवं जोगीरा गायन भी किया गया।   अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बिक्रमगंज सिद्धनाथ सिंह और डॉ. मनीष रंजन ने दोनों टीमों के कलाकारों का हौसला अफजाई करते हुए मुकाबला के अंत में विजेता सहित उप विजेता टीम को फुल माला, ट्रॉफी, अंगवस्त्र देकर पुरस्कृत किया।   दूसरी तरफ स्थानीय धारूपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में प्रांगण में संचालित इस होली मिलन कार्यक्रम अंतर्गत लोगों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। डॉ. मनीष ने इस मौके पर कहा कि यह महान पर्व सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली सिर्फ त्योहार ही नहीं है अपितु पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का भी पर्व है। पौराणिक कथा है कि भक्त प्रहलाद की हत्या के नियत अपनी बहन होलिका को चिता पर प्रहलाद के साथ बैठाया। लेकिन भगवान नारायण की कृपा से होलिका ही जल गई और भक्त प्रह्लाद बच गए।   इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. वीर बहादुर सिंह, बलवंत सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, रमेश कुमार, अनिल सिंह, अजय सिंह, सरोज सिंह, बब सिंह, सुनील सिंह, मनमोहन तिवारी, पूर्व उप सभापति विकास सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रीतम कुमार, मंटू चौधरी, अभय कुमार सिंह, ललन चौरसिया, हरेंद्र सिंह हरियाली सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

पोषण पखवाड़ा में अरवल पूरे बिहार में अव्वल

अरवल। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निदेशानुसार 9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा जिले भर में मनाया जा रहा है. इस 15 दिवसीय उत्सव का मुख्य उद्देश्य पोषण आहार प्रथाओं और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है।   इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का मुख्य तीन थीम है:1. प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा को बढ़ावा देना यानि पोषण भी पढ़ाई भी.2. स्थानीय आहार के उपयोग को बढ़ावा देना…3. गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य एवं छोटे शिशु का आहार अभ्यास(IYCF)।इस 15 दिवसीय उत्सव का कैलेंडर भी विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत सभी विभागों द्वारा गतिविधियों की जानी है जिसकी एंट्री जन आंदोलन डैशबोर्ड पर भी की जा रही है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के कुशल नेतृत्व में अरवल पूरे बिहार में अव्वल स्थान पर है।

चमंडी में लगाए गए सोलर लाइट बनी शोभा की वस्तु

वंशी, अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के चमण्डी पंचायत में कई लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए सोलर लाइट की गुणवत्तापूर्ण नही होने से बन्द पड़ी है। इसकी शिकायत प्रखंड डीपीआरओ मनीष कुमार से करते हुए गुणवत्तापूर्ण जांच करवाने की मांग वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों ने की है। वार्ड दो के वार्ड सदस्य विनय मिस्त्री ने बताया कि 15 वीं वित्त योजना से चमण्डी पंचायत के वार्ड एक में 10 सोलर लाइट वार्ड दो में भी 10 सोलर लाइट वार्ड तीन में भी 10 सोलर लाइट लगाए गए। सोलर लाइट लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी झलक रही थीं। अब रात्रि में गांव के गलियों रौशनी से चकाचौंध रहेगी। लेकिन लगने के बाद वार्ड एक में तीन सोलर लाइट वार्ड दो में पाँच सोलर लाईट वही वार्ड तीन में दो सोलर लाइट रौशनी देना बंद कर दी। शाम होते ही गांव की गलियों में लगा सोलर लाइट शिर्फ़ शोभा बढ़ा रही है. लेकिन रात्रि में रौशनी नही दे रही है. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीपीआरओ समेत अन्य लोगों से किया। लेकिन लगाए गए सोलर लाइट माह भी नही जली।   इस लिए ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है. इस मामले में डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि लगाए गए सोलर लाइट एजेंशी को पांच वर्ष तक देख रेख में लाईट को जलाए जाएंगे. इन्होंने बताया कि चमण्डी पंचायत के पंचायत सचिव मुंगेश्वर पासवान से बन्द पड़े सोलर लाइट की सूची का मांग की गई है. बन्द पड़े सोलर लाइट को जलाने के लिए एजेंशी को लिखा जाएगा।

पुलिस ने 112 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

अरवल एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर होली एवं लोकसभा चुनाव के मध्यनजर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अरवल थाने के पुलिस ने 112 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब तस्कर को किया गिरफ्तार इस मामले में अरवल थाना अध्यक्ष अली साबरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थानाा क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बंगला सोन दियारा क्षेत्र में तीन शराब कारोबारी के द्वारा शराब का धंधा किया जा रहा है जिसके उपरांत अरवल थाना के पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर 112 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।   गिरफ्तार तस्कर की पहचान भीम पासी, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार के रूप में की गई है | जिसके खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है | उन्होंने यह भी बताया कि जो भी शराब अधिनियम का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कानून कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा| पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।

उत्पाद विभाग और एएलटीएफ ने संयुक्त रूप से छापामारी के दौरान नष्ट किया 4850 किलोग्राम जावा महुआ

अरवल । जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देश पर होली पर्व को ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग अरवल एवं एलटीएफ की टीम एवं किंजर थाना द्वारा किंजर मुसहरी ,आजाद नगर एवं हेलालपुर आदि संवेदनशील क्षेत्रों में एल टी एफ के साथ संयुक्त छापेमारी की गई जिसमें 4850Kg जावा महुआ अर्ध नर्मित कच्चा शराब एवं 6 लीटर चुलाई शराब घटनास्थल पर नष्ट किया गया |

डीआईजी ने किया डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण ‌

शाहाबाद प्रक्षेत्र डीआईजी नवीन चंद्र झां ने गुरुवार को बिक्रमगंज डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान एसपी विनीत कुमार भी मौजूद रहे।डीआईजी नवीन ने बताया कि पुलिस अनुमंडल कार्यालय बिक्रमगंज के निरीक्षण के दौरान कार्यों का जांच किया गया। जिसके अंतर्गत लंबीत मामले तथा चुनाव संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई।   उन्होंने कहा कि आरोपी, वारंटी और अपराधी कि गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होने संभावना बनी रहेगी। दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में लंबित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दोषी पर हर हाल में कार्रवाई कि जाएगी।   उन्होंने कहा कि अनुमंडल पुलिस कार्यालय बिक्रमगंज के निरीक्षण के दौरान लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों के साथ पुलिस गश्ती के दौरान विभिन्न तरह के बिन्दुओं पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।   वहीं होली के मद्देनजर शराब सेवन एवं बिक्री तथा परिवहन को लेकर विशेष रुप से जांच करने का निर्देश दिया गया है। बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के शिवपुर गांव में मुखिया, सरपंच वृद्ध, दिव्यांग नौकरी करने वाले आदि समेत 52 लोगों पर 107 नोटिस पर बताया कि इसकी जांच किया जाएगा।   ज्ञात हो कि शिवपुर में 52 लोगों को 107 नोटिस मिलने पर पीड़ित परिजनों ने चुनाव को बहिष्कार करने की बात कही है।

होली मिलन समारोह का आयोजन, मुखिया के साथ लोगों ने खेला होली

कलेर,अरवल | प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर सूर्य मंदिर कमेटी के द्वारा सूर्य मंदिर परिसर लोदीपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया |इस होली मिलन समारोह में मैनपुरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे | होली मिलन समारोह की अध्यक्षता  तपेश्वर राम ने किया।   इस आयोजन में प्रमोद यादव, श्री राम पंडित ,रामराज राजवंशी, धीरेंद्र भगत,नरेश ठाकुर ,मनोज सिंह ,कविंन्द्र शर्मा ,अनिल शर्मा , सुरेश शर्मा, सुरेश साव, शिवदानी साव, बिफन ठकुर, इंद्रदेव राजवंशी, टुनटुन सिंह, अरुण यादव, संजय यादव, विजय सिंह, वीरेंद्र पंडित, लवपंडित, बीकू पडित , प्रमोद पाल, लाल बाबू साव के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण सहित कई अन्य लोग पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इसमें शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के साथ इस सामाजिक पर्व को मनाने का संकल्प लिया।