Bakwas News

लोकसभा चुनाव को ले विभिन्न स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

अरवल । होली पर्व एवं प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर सदर प्रखंड अंतर्गत रामपुर चौंरम पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। इसका नेतृत्व कर रहे रामपुर चौंरम थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार पूरी तरह पुलिसिंग कर्तव्यों का पालन करते हुए दिखाई दिए।

 

इस दौरान अपने अधिकारियों एवं बल के साथ रामपुर चौंरम थाना क्षेत्र अंतर्गत हैबतपुर, खभैनी, परमपुर,सुखी बीघा, निंशनपूरा, शेखपुरा, कटेसर तक फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा की कड़ी एहसास दिलाया।

 

इस मौके पर उन्होंने अराजक तत्व एवं लहरिया कट बाइक चलाने वाले युवाओं को भी कड़ी परीक्षा लिया।उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान जो भी व्यक्ति संदिग्ध पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि होली जैसे त्योहार एवं प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में अराजक तत्व सावधान हो जाएं। कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था पर हावी होगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी रसूख वाले क्यों न हो।

 

उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के गड़बड़ी करनेवालों को बख्शा नही जाएगा।वही कानून व्यवस्था का पालन करने वाले आम व्यक्ति को कड़ी सुरक्षा दिया जाएगा। उन्होंने गांव की दुकानदारों एवं उसके गतिविधियों की चौकसी करते हुए हिदायत दिया कि आप लोगों का भी व्यवहार कानून रूप से सर्वोत्तम होना चाहिए। अपने दुकानों पर अश्लील गाना का इस्तेमाल नहीं करें।

 

इस मौके पर उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर फोटो को भी उखाड़ने के लिए दुकानदारों को सख्त चेतावनी दिया। होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपुण वातावरण में मानने को कहा गया। कुल मिलाकर पुलिस द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च से लोगों में संदेश गया कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर है। वही शराबियों एवं अपराधी तत्व के लोगों का दिल दहलने लगा है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment