Bakwas News

होली पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने किया शांति समिति की बैठक

अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व 2024 के अवसर पर जिला शांति समिति एवं विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में होलिका दहन 24 मार्च एवं होली पर्व 26 मार्च को मनाई जायेगी। होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किये गये। होली पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारे के वातावरण में तथा मद्य निषेध एवं विधि व्यवस्था के पूर्ण अनुपालन के साथ मनाई जाय। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र अन्तर्गत सभी चौकीदारों को शराब के निर्माण व सेवन संबंधित सूचना संग्रह के लिए सक्रिय रहना सुनिश्चित करायेंगे। सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि होली पर्व में अत्यधिक अलर्ट रहने की आवश्यकता है। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के सभी पंचायतों में लगातार निरीक्षण करेंगे। बैठक में बताया गया कि फूहड़ व अश्लील होली गीतों पर रोक रहेगी तथा झुमटा पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। झुमटा के दिन डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निदेशित किया गया कि पुलिस प्रशासन अलर्ट रहे। बिजली तारों से संबंधित मामलों तथा छोटे-छोटे बातों को लेकर साम्प्रदायिक विवाद होने की संभावना हो तो ऐसे स्थानों पर शीघ्र ही शांति समिति की बैठक करें। अपने अपने क्षेत्रों के अंतर्गत सभी पदाधिकारी तत्पर रहे। अशांति फैलाने वालों पर पैनी नजर रखा जाय। 112 नम्बर के वाहन भी हमेशा पुछताछ करते रहे तथा पूरी निगरानी के साथ कार्य करें। उत्पाद विभाग की टीम को विशेष छापामारी अभियान चलाने हेतु निदेश दिया गया।   सभी थानाध्यक्षों को निदेशित किया गया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत झुमटा के दिन अश्लील, भड़काउ, साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील गानों पर पैनी नजर रखें। आवश्यकतानुसार उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन अरवल को निदेशित किया गया कि जिले में एम्बुलेंस एवं आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंगे। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी नागरिकों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की गई। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 06337-228191, 229494 एवं मो० नं0- 8235230817 है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटा कार्यरत रहेगा। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ राजनीतिक दल के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव को ले जिलाधिकारी ने शाखा प्रबंधकों के साथ की बैठक

अरवल जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। उनके द्वारा सभी बैंक प्रबंधकों को निदेशित किया गया कि चुनाव से संबंधित सभी उम्मीदवारों का बैंक खाता खोलना आवश्यक है, ताकि उनके चुनाव से संबंधित व्यय का अवलोकन किया जा सके। बैंक खाता व्यक्तिगत / संयुक्त दोनों प्रकार का खोला जा राकता है, बशर्ते कि संयुक्त खाते में उम्मीदवार के द्वारा किसी अधिकारिक प्रतिनिधि का नाम दिया जाय।   उनके द्वारा यह भी निदेशित किया गया कि जब भी किसी तरह का कैश निकासी हो तो कैश निकासी का विवरण संबंधित पोर्टल पर चढ़ाया जाना आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। इस तरह से आम चुनाव 2024 में उम्मीदवारों के व्यय से संबंधित अन्य दिशा निर्देश बैंक प्रबंधकों को दिये गये जिससे कि चुनाव की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदावार मुका तरीके से संपन्न किया जा सके। बैठक में उप विकास आयुका, भू अर्जन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ अन्य मौजूद रहे।

विद्यालय में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

अरवल। दिल्ली पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली से एक दूसरे का अभिनंदन किया। छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। होली मिलन समारोह को लेकर बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था बच्चे होली की धुन में रामें हुए थे। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।   इस दौरान प्रधानाचार्या धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने होली के रंगों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। प्रधानाचार्या ने कहा कि हमें होली को केवल रंग लगाने मात्र तक सीमित नहीं रखना है, अपितु सच्चाई के मार्ग पर चलने का भी संकल्प लेना है। इस अवसर पर अलीशा अमीषा रेमिट इशरत फिरोज विवेक कुमार ऋषि कुमार रोशन सिंह रवि कुमार हरिवंश संकर आदि मौजूद रहे।

एनसीसी के सीओ ने किया बिक्रमगंज में एनसीसी यूनिट का निरीक्षण

उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिक्रमगंज में बुधवार को सीसी 164/42 बिहार बटालियन एनसीसी के सीओ कर्नल धर्मेन्द्र सिंह मल्लिक के द्वारा एनसीसी यूनिट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, कमान अधिकारी ने सीओ कि स्वागत किया।   इस मौके पर एनसीसी के एएनओ अरुण कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि चौधरी, शिक्षक सुनील दुबे, रंजन कुमार, शत्रुघ्न साह, धर्मराज सिंह आदि उपस्थित थे। एनसीसी कैडेट गार्ड कमाण्डर कैडेट पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में कर्नल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड कमांडर ने बताया कि सीओ ने यूनिट कार्यालय का निरीक्षण किया। तथा यूनिट की गतिविधियों की जानकारी ली।

खेमकरण सराय गांव से एक अभियुक्त को पुलिस ने देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अरवल। जिले की कुर्था थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमकरण सराय गांव से एक अभियुक्त को पुलिस ने देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर कुर्था पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार तरुण कुमार के अलावे सशस्त्र बलों के साथ टीम गठित कर खेमकरण सराय गांव के कमलेश यादव के घर में छापेमारी की गई जिसमें कमलेश यादव के पुत्र दीपक कुमार के पास से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।   कुर्था थाना कांड संख्या 103/24  धारा -147/149/341/323/353/504/506भादवी०एंव25(1बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तार अभियुक्त से हथियार के बारे में कड़ी पूछताछ कर जेल भेज दिया। वैसे तो डीएसपी के पूछताछ के बाद कुर्था इलाके में हो रही लगातार चोरी की कई घटनाओं में भी उनके कई साथियों की संयुक्त होने की सूचना प्राप्त हुई है जिसके बाद अनुसंधान पुलिस ने प्रारंभ किया है बरामद हथियार का उपयोग चोरी किए जाने के मामले में भी किया जाता था जिसमें कई साथियों के नाम भी सामने आया है फिलहाल उन साथियों को मोबाइल पर बैलेंस के आधार पर तलाश की जा रही हैऔर आगे की अनुसंधान में पुलिस जुटी हुई है।

अलग – अलग स्थानों से पुलिस ने 4 संदिग्ध लोगों को किया गिरफ्तार

अरवल। नशे की लत को पूरा करने के लिए लूटपाट करने वाले चार लुटेरों को शहर तेलपा थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीएसपी सुश्री कृति कमल ने जानकारी देते हुए कहा कि रोशन कुमार पिता रामप्रसाद सिंह भदासी,श्रीकांत कुमार पिता बिगन यादव बस्ती बीघा , फर्नीस पिता देवेंद्र सिंह अलावलचक ,मुन्ना कुमार राम इकबाल यादव कटेसर इन चारों लोगों ने महावीर गंज गांव के समीप पतंजलि कंपनी के सप्लायर से 30 हजार रुपए हथियार के बल पर लूट कर इटवा के रास्ते बस्ती बीघा पहुंच गए थें ।पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में इन सभी को अपने घर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई पिट्ठू बैग और दो बाइक भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक वारदात के बारे में जांच कर रही है।   गिरफ्तार लुटेरे नशे की आदी हो जाने के कारण पैसे घटने के उपरांत कई जगहों पर लूट के घटना का अंजाम दिया करते था। इस घटना से पूर्व बस्ती बीघा गांव में सभी ने लूट की योजना बनाई और महावीर गंज गांव के समीप ओटो पर सवार होकर अपने घर जा रहे सप्लायर मुन्ना कुमार से 30 हजार रूपए लूटकर आपस में बंटवारा कर लिए। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर चारों को गिरफ्तार किया गया है।

होम डिलीवरी करने वाले दो व्यक्ति 38.250 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

अरवल। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निदेशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संदर्भ में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करपी थाना अंतर्गत करपी से होम डिलीवरी करने वाले लवकुश साव एवं नीतीश कुमार के पास से विभिन्न ब्रांड के 38.250 लीटर विदेशी शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।   पूर्व में भी उत्पाद विभाग द्वारा इनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। अरवल नौ नम्बर पुल पर एक व्यक्ति जो कमर में गमछा का पट्टी बनाकर देशी 10 लीटर चुलाई शराब लपेटकर ले जा रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया। कलेर, अगनुर में वाहन जाँच के क्रम में यात्री बस से महेश कुमार के पास से 2.25 लीटर विदेशी शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।

72 घंटे के अंदर ही लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार

अरवल । पतंजलि सप्लायर से 30 हजार लूट मामले में अरवल पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अंदर ही लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को धर दबोचा। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल में प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताई कि दिनांक-16.03.2024, धारा-392 भा०व०वि० अंकित की गयी काण्ड में लूटी गई राशि तथा अज्ञात अपराधकर्मियों का पता लगाने हेतु तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील भा०पु० से० के निर्देशन में पु०नि० अजय कुमार सिंह कुर्था अंचल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिसमें जिला आसूचना इकाई टीम अरवल एवं परि०पु०अ०नि० धीरज कुमार अरवल थाना को शामिल किया गया। जिला आसूचना इकाई, अरवल के द्वारा तकनीकी अनुसंधान करते हुए दिनांक-19/20. 08.2024 की रात्रि में घटना में शामिल चार अप्राथमिकी अभियुक्त 1. रौशन कुमार उम्र-24 वर्ष पिता०-राम प्रसाद, सा०-भदासी, थाना-अरवल 2. श्रीकांत कुमार उम्र-22 वर्ष पिता०-विगन सिंह, सा०-वस्ती बिगठा, थाना-रामपुर चौरम 3. फनीस कुमार उम्र-20 वर्ष पिता-देवेन्द्र सिंह, सा०-अलावलचक, थाना-रामपुर चौरम 4. संदीप कुमार उर्फ गुग्णा उम्र 22 वर्ष पे०-रामईकबाल सिंह, सा०-कटेसर, थाना-रामपुर चौरम सभी जिला-अरवल को गिरफ्तार कर कांड का सफल उद्‌भेदन किया गया। वहीं उसके पास से लूटी हुई पिट्ठू बैग,घटना के समय पहना हुआ कपड़ा,घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। बताते चलें कि पतंजली प्रोडक्ट का सप्लायर अरवल जिले के पिपरा गांव निवासी मुन्ना कुमार, पिता-लाल बिहारी साव करपी एवं शहरतेलपा बाजार में पतंजलि प्रोडक्ट के सप्लाई का पैसा कलेक्शन कर दिनांक-16.03.2024 को टैम्पु नं0-BR01PJ2750 से बैदराबाद जा रहे थे तो शहरतेलपा थाना क्षेत्र के महावीरगंज मोड़ के पास दो मोटरसाईकिल पर सवार चार व्यक्ति टैम्पु को रोक कर मुन्ना कुमार के पास से पतंजली प्रोडक्ट का कलेक्शन किया हुआ कुल-30000/-रूपया लूट लिया था, जिस संबंध में मुन्ना कुमार पिता-लाल बिहारी साव के लिखित आवेदन के आधार पर शहर तेलपा थाना कांड सं0-10/2024 दर्ज किया गया था।

विषपान से नवविवाहिता की मौत, मामला दर्ज

अरवल। वंशी थाना क्षेत्र के सिद्धरामपुर में जहर खाने के कारण नव विवाहित विन्दी कुमारी की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा डोरी एक्ट के तहत वंशी थाने मे ससुराल वालों पर नामजद प्राथमिक दर्ज करवाई गई। गया जिले के वेला थाना क्षेत्र के अंगधा निवासी मृतक के भाई मोनू कुमार के द्वारा वंशी थाने में दहेज प्रताड़ना को लेकर आवेदन दिया गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है 2023 अप्रैल में ग्राम सिद्धरामपुर निवासी कुंदन कुमार पिता सुधीर पंडित से हिंदू रीति रिवाज के तहत अपनी बहन की शादी की थी। शादी के बाद बहन के पति मुंबई कमाने के लिए चला गया। वहां से जब लौटने के बाद मेरी बहन पर पैसा मांगने के लिए दवाव बनाने लगा कि भाई से पाँच लाख रूफया व्यापार करने के लिए मांगो। अब मैं नौकरी करने नहीं जाऊंगा ।इसके लिए मेरी बहन मना किया करती थी।   यही कारण था कि मेरे बहन के पति कुंदन कुमार, ससुर सुधीर पंडित, सास पिंकी देवी, देवरा चंदन कुमार, ननद खुशबू कुमारी तथा चाचा मुनीलाल पंडित शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते थे। उन्होंने कहा कि बहन लगातार इन लोगों के द्वारा प्रताड़ना की शिकायत हमसे किया करती थी ।लेकिन हमेशा उसे समझा कर कहता था आगे सब ठीक हो जाएगा। कौन जानता था कि उसके साथ इस तरह की घटनाएं घटेगी। चार नामजक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

स्कूल की जर्जर छत का मलवा गिरने से एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी

अरवल जिले में शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही की वजह से एक छात्रा बाल बाल बची। मामला करपी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय रामनगर का है, जहां बुधवार को प्रार्थना के दौरान छत का मलवा गिरने से एक छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार अभिमन्यु पंडित के 12 वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी विद्यालय के वर्ग छः में पढ़ाई करती है आए दिन की तरह विद्यालय में प्रार्थना हो रही थी। उसी दौरान छत का कुछ हिस्सा गिरने से छात्रा बुरी तरह से जख्मी हो गई है।   जिन्हें आनन फानन में विद्यालय के अध्यापक के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार ने बताया कि जर्जर भवन की मरम्मती को लेकर विभाग को कई बार आवेदन दिया गया लेकिन अभी तक इस पर किसी प्रकार से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।