Bakwas News

होली मिलन समारोह का आयोजन, भाजपा लोकसभा सह संयोजक के साथ लोगों ने खेला रंगों की होली

कलेर,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के कामता गाँव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया |इस होली मिलन समारोह में भाजपा जहानाबाद लोकसभा सह संयोजक पूर्व कलेर प्रखंड प्रमुख इंजीनियर संजय कुमार के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे |

 

इस आयोजन में कामता पंचायत के पैक्स अध्यक्ष दीपक शर्मा, महेन्द्र शर्मा, अमरनाथ मिश्रा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण लोग पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी|

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment