Bakwas News

भाकपा माले कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित

भाकपा माले कार्यालय बिक्रमगंज में काराकाट लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव नंद किशोर पासवान ने की। बैठक में इंडिया गठबंधन से काराकाट लोकसभा सीट भाकपामाले को दिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की गई। भाकपा माले ने ओबरा विधानसभा के पूर्व विधायक का राजाराम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बैठक में चुनाव संचालन संबंधी तैयारी को लेकर गहन समीक्षा की गई। तथा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। काराकाट विधानसभा स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। सभी को चुनाव में जोर-शोर से अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए लग जाने को कहा गया।

 

बैठक में कृष्णा मेहता, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नागेन्द्र सिंह, अशोक पासवान, शिवकुमार बैठा, इमरान खान, अयोध्या सिंह, अवध बिहारी राम, असगर हुसैन, ठाकुर पासवान, अच्छेलाल पासवान, बिजेंदर पटेल, रविशंकर राम, तिलक राम, मिथिलेश कुमार राम, अनुग्रह नारायण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment