Bakwas News

मारपीट और सड़क जाम दो मामले में विशेष न्यायालय से काराकाट के पूर्व विधायक हुए रिहा

बिक्रमगंज थाना में मारपीट और सड़क जाम के दर्ज मामले में एमपी, एम एल ए न्यायालय सासाराम के विशेष न्यायाधीश ने काराकाट के पूर्व विधायक संजय यादव सहित सभी चार आरोपियों को मंगलवार को रिहा कर दिया। न्यायालय में जीआर जी आर संख्या –1147/2010 और जी आर संख्या– 1407/2010 में माननीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उमेश राय (विशेष न्यायाधीश एम. पी., एम. एल. ए. न्यायलय) ने सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ओमजीत सिंह और लोक अभियोजक की दलीलें सुनने के बाद दोनों मामलों में साक्ष्य के आभाव में रिहा कर दिया।   13 वर्ष बाद आई न्यायालय के इस फैसले पर पूर्व विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह न्याय की जीत है। हमेशा सत्य की जीत हुई है और इस बार भी सत्य की जीत हुई है। उन्होंने ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करते रहा हूं। और हमेशा करता रहूंगा। विरोधी मेरे मनोबल को तोड़ने के लिए झूठा आरोप लगाया था। लेकिन उनकी साजिश बेनकाब हो गई है। मालुम हो कि इन दोनों मामले में पूर्व विधायक के साथ बिक्रमगंज निवासी मुन्ना सिंह, विनय सिंह, रवि सिंह को भी आरोपी बनाया गया था। विधायक के साथ हीं सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया है।

बेलावं गांव में खलिहान में लगी आग, हजारों रुपए मूल की पशुचारा चलकर खाक

कलेर,अरवल । जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बेलाव गांव स्थित आहर के समीप खलिहान में रखे 30 बीघा का पुआल जलकर खाक हो गया है| मिली जानकारी के अनुसार खलिहान में रखें बेलावं निवासी शिव यादव 25 बीघा एवं राजेंद्र चौधरी का 5 बीघा का पुआल खलिहान में रखा हुआ था जो आग लगने के कारण दोनों किसान का पुआल जलकर खाक हो गया है |इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग की टीम को दी ।   सूचना के उपरांत अग्निसमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाया एवं स्थानीय ग्रामीण ने भी आग बुझाने में मदद किया |हालांकि पछुआ हवा तेज चलने के कारण आग की लपेट इतना तेज थी कि आग बुझाने में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पडा | किसी तरह आग पर काबू पाया गया | हालांकि थोड़ा देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया|इस आग लगी की घटना से किसान को काफी नुकसान पहुंचा है | इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है| आग कैसे लगी है इसके बारे में जानकारी किसी को पता नहीं चल पाया है |इस घटना में तीस बीघे की पुआल जलने की बात बताई जा रही हैं|

अतिक्रमण मुक्त करने को ले आहर की कराई गई मापी

कलेर प्रखंड अंतर्गत मेंहंदिया थाना क्षेत्र के कोयल भूपत गांव में आहर की मापी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी अरवल द्वारा पारित आदेश के अनुपालन हेतु कोयल भूपत गांव में आहर की मापी के लिए कलेर अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा एवं पुलिस बल की मौजूदगी में की जा रही है आहार कि मापी| आहर को जल्दी ही अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा और लोगों को खेती में सिंचाई करने के लिए सहूलियत मिलेगी |   इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस आहर को लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया था |जबकि15 वर्षों से कई किसानों का लगभग 300 बीघा खेत डूबा हुआ रहता था |पानी की निकासी नहीं होने की वजह से किसनो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था |इसको लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा बताया गया इसका निजात जल्दी ही मिल जायेगा|इस मौके पर दर्जनों किसान उपस्थित थे |

लोकसभा चुनाव को ले डीएम ने अफसरों के साथ की मंथन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदान से संबंधित लोगो का विमोचन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोगो के बारे बताया गया कि यह लोगो समाज के सभी वर्गों को दर्शाता है। साथ ही अरवल में अब तक के हुए विकास कार्यों को भी परिलक्षित करता है। यह मतदान एवं जिले की महत्ता के समावेशी स्वरूप को प्रदर्शित करता है।   जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एक जिम्मेवार समाज की यह पहचान है कि वह अपनी पुरानी धरोहर को साथ रखते हुए विकास के रथ पर आरूढ़ रहता है एवं इतिहास से सीख लेते हुए अपने भविष्य का निर्माण करता है। यह लोगो किसानों की मेहनत को भी दर्शाता है एवं आने वाली पीढ़ी के शिक्षा को भी। इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अरवल के द्वारा चुनाव का टैग लाईन भी मीडिया कर्मियों के साथ साझा किया गया। इस चुनाव का टैग लाईन है- “अरवल ने यह ठाना है. मतदान प्रतिशत बढ़ाना है”। उनके द्वारा बताया कि जिले में 251 बूथ लो-वीटीआर वाले हैं, जिसमें स्वीप गतिविधि चलाकर मतदाता प्रतिशत को बढ़ाया जा रहा है।

हजाराें रूपये मूल्य के पशु चारा जलकर खाक

अरवल। शहरतेलपा थाना मुख्यालय स्थित डीह निवासी रंजित शर्मा के खलिहान में आग लग जाने के कारण हजारों रुपए मूल्य की धान की पुआल जल कर नष्ट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को खलिहान में पशुवो के चारा के लिए ट्रैक्टर से पुआल की कटाई की जा रही थी। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर इंजन मशीन से निकली चिंगारी से पुआल में आग लग गई। पछुवा हवा तेज चलने के कारण आग भयावह स्थिति ले ली।   शोरगुल सुन जुटे ग्रामीणों के द्वारा मोटर पंप एवम अन्य माध्यमों के सहारे आग को बुझाते हुए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच आग पर काबू पाते तबतक पुआल जल कर नष्ट हो गई। यदि अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर नही पहुंचती तो पास के खलिहानों में रखे रबी फसल को भी अपने चपेट में ले लेती और किसानो के लाखो रूपए की रबी फसल जल कर नष्ट हो जाता । इस घटना में दस बीघे की पूवाल जलने की बात बताई जा रही है।

विभिन्न स्थानों पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

अरवल : करपी एवं वंशी प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए। जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर करपी प्रखंड के अइयारा,रामपुर एवं वंशी प्रखंड के रामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। करपी प्रखंड के उच्च एवं मध्य विद्यालय अईयारा में प्रशिक्षु बीडीओ अमरनाथ एवं निशा कुमारी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षको के साथ मतदाता शपथ कार्यक्रम के साथ मतदान की महता पर चर्चा की।   उधर वंशी प्रखंड के उच्च विद्यालय रामगढ़ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रहलाद पंडित के द्वारा बच्चो एवं शिक्षको को शपथ दिलाते हुए अभिभावकों में जागरूकता पैदा करने के लिए संदेश दिया गया।अधिकारियों ने बताया की पिछले चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है,जिससे इस चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।   सभी प्रखंडों में मेरा पहला वोट देश के लिए “अभियान के अंतर्गत चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है। फ्लेक्स पोस्टर के माध्यम से ईवीएम वीवीपीएटी के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। अईयारा उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीण जनता को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने मतदाताओं को एक जून को मतदान करने के लिए अनुरोध करते हुए कहा की अरवल की जनता करें पुकार, मतदान का रिकॉर्ड तोड़ेंगे इसबार।

लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया फ्लैग मार्च

अरवल। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कुर्था थाना क्षेत्र में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने सीआईएसएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान काफी संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च कुर्था थाना परिसर से निकलकर थाना क्षेत्र के दरहेटा,दरहेटा मुसहरी, सिमुआरा, लारी,उतरा पट्टी सहित विभिन्न गांवों से गुजरी।   इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने व लोगों को निर्भय होकर मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। साथ ही एरिया डोमोनेशन भी किया गया। शांति व्यवस्था व संवेदनशील बूथों के मतदाताओं से मिलकर उनको भरोसा दिलाया गया कि प्रशासन उनके साथ है। वें निर्भय होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।

आंगनबाड़ी केंद्रो पर बाल विवाह व मतदाता जागरूकता को ले निकाला गया जागरुकता रैली

बिक्रमगंज प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रभारी सीडीपीओ शशि कुमारी व महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी तथा निर्मला कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों से बाल विवाह के विरुद्ध स्थानीय सेविका , सहायिका व किशोरियों के साथ लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाला गया। बाल विवाह व मतदाता जागरूकता को लेकर लोगो को रैली, नुक्कड़ नाटक, चित्रकारी व रंगोली के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली के दौरान पढ़ने-लिखने की उम्र है,बाल विवाह जुर्म है, घर-घर मे दीप जलाएंगे, बाल विवाह मिटायेंगे जैसे नारे भी लगाए गए।   इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बिक्रमगंज की प्रभारी सीडीपीओ शशि कुमारी के द्वारा बताया गया कि हमारे समाज मे अभी भी लोग बाल विवाह करने से परहेज नही कर रहे है। अभी भी समाज में बाल विवाह का प्रचलन चल रहा है। बाल विवाह के दुष्परिणामों से स्थानीय ग्रामीणों व किशोरियों को अवगत कराया गया। जो कानूनन अपराध है। समाज मे फैली बाल विवाह जैसी कुरीतियों को हमे जड़ से मिटाना है। मौके पर सेविका मनभावती देवी, भागमनी देवी, संगीता सिंह, रेखा देवी, प्रेमलता देवी, सुधा देवी के साथ अन्य सेविका सहायिका व स्थानीय किशोरी व ग्रामीण मौजूद रहे।

किंजर स्थित जेपी क्लासेस के बच्चों ने बिहार बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी

अरवल से अंजनी कुमार का रिपोर्ट अरवल। बिहार बोर्ड 10 वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परिणामों के साथ टॉपर्स के नाम की घोषणा की है। इस साल 1664000 से ज्यादा बच्चे दसवीं के परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 13 लाख से ज्यादा बच्चे सफल रहे। वही किंजर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय किंजर के छात्र सुबोध कुमार 465 अंक, प्रिंस कुमार 462 अंक, कृष्णकांत कुमार, पंकज कुमार, मुस्कान कुमारी, सचिन कुमार, करण कुमार, अक्षय कुमार, सनी कुमार, सिंकु कुमारी, आकाश कुमार, संतु कुमार, हरिनंदन कुमार, गोलू कुमार शहीद दर्जनों बच्चों ने अच्छे अंक अर्जित किया। इन सारे बच्चों ने बताया कि विद्यालय के साथ-साथ किंजर स्थित जेपी क्लासेस के मार्गदर्शन से हम लोगों ने इस तरह के सफलता अर्जित किए हैं । जिसमें संस्थान के निदेशक प्रेम कुमार पुरुषोत्तम का काफी योगदान रहा है। किंजर कुर्था मोड़ स्थित मोहल्ले में वैसे तो कई कोचिंग संस्थान चलाया जा रहा है लेकिन कोचिंग के संचालक अपने-अपने संस्थानों के परिणाम के बारे में दावा भी करते रहते हैं लेकिन वर्ष 2024 के बिहार 10वीं बोर्ड के रिजल्ट आने पर मात्र जेपी क्लासेस का ही जलवा रहा। छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से सुनने को मिल रहा है किसी ने ठीक ही कहा है कि कठिन परिश्रम से किया गया कार्य कभी भी व्यर्थ नहीं जाता । जेपी क्लासेस भी नामांकित छात्र-छात्राओं से परीक्षा से संबंधित प्रश्नों का हल काफी मेहनत से कराई जाती है उसी का परिणाम है कि छात्र सुबोध कुमार 500 में 465 अंक प्राप्त किये हैं।

मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉपर को किया गया सम्मानित

अरवल। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 2024 का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया | मैट्रिक परीक्षा में सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परासी बाजार के रहने वाली सपना कुमारी 476 अंक के साथ अरवल जिला टॉप की है |   सपना कुमारी के पिता बैजनाथ प्रसाद पेशे से एक किसान है एवं माता सुषमा कुमारी जो ग्रृहणी है | वह प्ररारंभीक शिक्षा निर्भय नरेंद्र उच्च विद्यालय निरंजनपुर से प्राप्त की है| इसका श्रेय अपने गुरु कमलेश पटेल एवं माता-पिता को दिया है| सपना 476 अंक के साथ अरवल जिला में प्रथम स्थान लाकर अपने जिला का नाम रोशन किया है| उन्होंने बताया की पटेल कोचिंग सेंटर सुमेरा में मैट्रिक परीक्षाा की तैयारी की है| और आगे चलकर यूपीएससी का तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनकर देश का सेवा करना चाहती हूँ|   कोचिंग सेंटर के संस्थापक कमलेश कुमार ने बताया कि अगर मनुष्य ठान ले और गुरु का मार्गदर्शन सही मिले तो सिर्फ लगन और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल किया जा सकता हैं | सपना के पिता ने बताया कि काफी गर्व महसूस कर रहा हूं जो की मेरी बेटी जिला में प्रथम स्थान हासिल किया है | सपना कुमारी ने बताया कि पढ़ाई से संबंधित किसी प्रकार का किसी विषय में दिक्कत होती थी तो निर्भय नरेंद्र उच्च विद्यालय निरंजनपुर के इतिहास विषय के पूर्व शिक्षक बसंत नारायण ज्योति सर से सवाल का जवाब उनसे जानकारी प्राप्त करता था काफी कुछ सीखने को मिला है आज इन्हीं के बदौलत इस मुकाम तक पहुंची हूं |   इधर जिला में सेकंड स्थान बैदराबाद गांव निवासी पवन कुमार गुप्ता के पुत्री नैना कुमारी 472 अंक के साथ अरवल बालिका उच्च विद्यालय का नाम रोशन की है उन्होंने बताया कि आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं , माता-पिता गुरूजनो का बदौलत से इस मुकाम तक पहुंची हूं|   वही जयपुर सर गणेश दत्त उच्च विद्यालय की छात्रा स्वर्गीय नीसार अहमद अंसारी के पुत्री जुगनू परवीन 470 अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान हासिल की है| जिले का नाम रोशन की है उसनेेे बताया की 4साल पहले मेरे पिता के गुजर जाने के बाद मां और भाई के सहारे उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है| और बताया कि बड़े भाई और छोटे भाई के माध्यम से होम ट्यूशन पढ़कर इस मुकाम तक पहुंची हूं आगे यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती हूं|