Bakwas News

सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल अरवल का किया औचक निरीक्षण

शनिवार को सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर नाथ सहाय के द्वारा सदर अस्पताल अरवल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने निबंधन काउंटर, ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिजेरीयन ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीज का हाल समाचार लिये. इस दौरान मरीज के पति हरेंद्र कुमार सिंह ग्राम राशिदपुर ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन से बच्ची ने जन्म लिया, ऑपरेशन के बाद सब ठीक रहने के बाद एक जीएनएम ने 500 रुपये की मांग कि और मुझसे ले ली यह कहते हुए कि नहीं देने पर इलाज सही से नहीं करेंगे। जिसके बाद सिविल सर्जन ने ओटी प्रभारी को बुलाया, जिसे देखते ही हरेंद्र ने पहचान लिया. जिसके बाद सिविल सर्जन नेअस्पताल प्रबंधक मो० रिजवान को बुलाकर तत्काल ओटी प्रभारी को हटाने का आदेश दिया, और कहा कि इनपर विभागीय कार्यवाई किया जायेगा।   सिविल सर्जन ने लेबर रूम में भतीं फेकूबिगहा के भतीं मरीज के परिजन को बुलाकर पूछा कि किसी को पैसा दिए है उसने बताया कि आशा को दिए हैं, 400 रुपया मिठाई खाने के लिए जिस पर उन्होंने आशा पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। सिविल सर्जन ने कहा कि कोई भी मरीज के परिजन से एक रुपये की भी मांग करता है तो सूचना मिलने के उपरांत उस पर कार्रवाई की जाएगी।

अरवल में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन

अरवल समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील की संयुक्त अध्यक्षता में ईद एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति एवं विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक की गई। ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया।इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र के सभी पंचायतों में निरीक्षण करने एवं विधि व्यवस्था व सौहार्दपूर्ण स्थिति को सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निदेशित किया गया कि पुलिस प्रशासन अलर्ट रहे, छोटे-छोटे बातों को लेकर साम्प्रदायिक विवाद होने की संभावना हो तो ऐसे स्थानों पर शीघ्र ही शांति समिति की बैठक करें।   अपने अपने क्षेत्रों के अंतर्गत सभी पदाधिकारी तत्पर रहे। अशांति फैलाने वालों पर पैनी नजर बनाए रखे। जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों को जानकारी दी कि महत्वपूर्ण स्थलों पर रैपिड एक्शन टीम तैनात रहेगी। सभी अस्पताल के कर्मी भी तैयारी मोड में रहेंगे। क्विक रिस्पांस टीमों का भी गठन किया गया है। प्रशासन पूरी तरह सजग रहेगा। पुलिस द्वारा मद्य निषेध के साथ इनके सेवन पर भी प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया जाए, ताकि नशे के शिकार असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल न बिगाड़ा जाए।     इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं किया जायेगा। ईद की नमाज के दौरान सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों के पास अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी एवं दंडाधिकारी भ्रमणशील रहकर सारी स्थिति पर नजर रखेंगे। जिससे कि आपसी टकराव की संभावना क्षीण हो सके।   सभी नमाज स्थल ,ईदगाह पर पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा। उपस्थित सामाजिक जनप्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गई कि कहीं भी किसी स्तर पर विधि व्यवस्था की समस्या जिले में अबतक नहीं हुई है।  अरवल जिला साम्प्रदायिक सौहार्द की हमेशा एक मिसाल पेश करता रहा है, यहाँ हिन्दू व मुस्लिम भाईचारें के साथ रहते है व एक दूसरे का त्योहारों का सम्मान करते है। ईद पर्व जिले में शांति सद्भाव एवं भाईचारा के माहौल में मनाते आ रहे है तथा उसी माहौल में मनाया जायेगा।   बैठक में जिला नगर परिषद अध्यक्षा, आपूर्ति पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

मृतक के परिजन से मिल जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बंधाया ढाढस

अरवल। जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी टोला लखी बाग गांव निवासी मृतक इंडियन पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश कुमार के स्वजनो से शनिवार को मुलाकात कर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने सांत्वना दी ।उन्होंने मृतक के स्वजनो से बात की। स्वजनो ने बताया कि हम लोग अत्यंत ही निर्धन परिवार से हैं। परिवार में राजेश कुमार ही एक ऐसे सदस्य थे। जिनकी कमाई पर पूरा परिवार निर्भर था। गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप में मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे थे। कार्य करने के क्रम में कर्तव्य निष्ठा एवं रंगदारी के कारण इनकी गोलीमार हत्या कर दी गई।   जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मृतक के स्वजनो को सांत्वना देते हुए कहा कि पेट्रोल पंप मैनेजर बहुत ही सीधा-साधा इंसान थे। किसी को भी रात्रि के समय भी पेट्रोल डीजल की जरूरत पड़ती थी तो पंप खुलवाकर उन्हें तेल मुहैया करवाने का काम करते थे। विभिन्न अवसरों पर इनके द्वारा कुशल प्रबंधन देखने को मिलता था। अत्यधिक भीड़ होने के बावजूद सभी ग्राहकों को काफी कुशलता के साथ इनके द्वारा पेट्रोल एवं डीजल दी जाती थी । उन्होने बताया कि मृतक अत्यंत निर्धन परिवारों से आते थे। इनके मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय अरवल में मनाया स्थापना दिवस

अरवल भाजपा जिला कार्यालय अरवल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसकी अध्यक्षता अरवल भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी नवीन केशरी उपस्थित रहे । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का कमल निशान का झण्डा को फहराया गया एवं साथ ही जनसंघ काल के वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता को अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान किया गया।   हज़ारों कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाया, एक दूसरे को मिठाई खिलाया और भाजपा जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए 400 पार कराने के लिए उत्सुक दिखे । वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी नवीन केशरी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि बीजेपी अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है।   भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है। केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है। हमारी पार्टी देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है।     दशकों तक शासन करने वाली पार्टियों ने इसी राजनीतिक संस्कृति को देश की पहचान बना दी थी। नए भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन होने से विकास का लाभ आज बिना किसी भेदभाव के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों तक पहुंच रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।   एनडीए एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है । जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि उन सभी महिलाओं और पुरुषों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी श्रद्धाभाव के साथ याद किया, जिन्होंने सालों तक पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।   पीएम मोदी ने कहा कि वह आज विश्वास के साथ कह सकते हैं कि बीजेपी देश की पसंदीदा पार्टी है, जिसने हमेशा ‘नेशन फर्स्ट’ को जहन में रखकर काम किया है । संचालन जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद प्रो• रामकिशोर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा व रामसुंदर शर्मा जिला महामंत्री रामाशीष दास लोकसभा सह संयोजक संजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंहासन सिंह नागेन्द्र तिवारी,अश्वत्थामा शर्मा,सुरेन्द्र सिंह,नागेन्द्र तिवारी,हरेंद्र नारायण सिंह,सुरेन्द्र शर्मा,राजेश्वर तिवारी,जगदीश यादव,आनंद चन्द्रवंशी, भास्कर कुमार,शंकर सिंह,सुनिता सिन्हा,गुड्डी कुमारी,मुन्नी चन्द्रवंशी,कुर्था मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा,करपी मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह,तेलपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत,अरवल ग्रामीण गुड्डू चन्द्रवंशी,अरवल नगर चंदन खत्री सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

डीएम और एसपी ने वियर हाउस का किया निरीक्षण

लोकसभा चुनाव को लेकर एक और जहां जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारी चल रही है वहीं दूसरी ओर ईवीएम बेयर हाउस का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से वेयरहाउस का निरीक्षण किया।   इस दौरान कई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव की सभी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। निरीक्षण के दौरान पूरी स्थिति यथावत मिला है।

किंजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

अरवल। ईद पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह भील के आदेश पर शुक्रवार को किंजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे करपी अंचलाधिकारी आलोक कुमार एवं किंजर थाना थानाध्यक्ष राज कौशल ने कहां की यह पर्व मुस्लिम भाइयों के लिए बहुत ही पवित्र है। इस पर्व में लोग एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश देते साथ ही नवाज अता कर अपने एवं देश प्रदेश क्षेत्र जिला में अमन और शांति की कामना करते हैं। साथ ही लक्ष्य एवं सेवइयां की मिठास अपने आस पड़ोस के साथ खुशियां बांटते हैं, आप सभी भी एवं थाना क्षेत्र के सभी लोग हंसी-खुशी के साथ इस पवित्र त्योहार मनाएं। हम सभी पुलिस प्रशासन आपकी सेवा में तत्पर हैं। वहीं इस मौके पर किंजर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।   थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी ने कहा कि ईद पर्व के मौके पर थाना क्षेत्र में जितने भी मुस्लिम भाइयों के मस्जिद हैं वहां सुबह से ही नमाज पढ़ने तक दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल मौजूद रहेंगे। इसके अलावे पुलिस गश्ति सड़कों पर लगातार होते रहेगी। अंचलाधिकारी ने सभी लोगों से कहा कि मेरा मोबाइल नंबर आप लोग लिख ले किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो सीधा संपर्क करें। अपनी बातों को हम तक पहुंचाऐं। प्रशासन हर समय आपके लिए तैयार है। इस मौके पर किंजर ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधि रामदेव कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार, विरेंद्र यादव, नईम मियां, नीतीश कुमार अलीम मंसुरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

बिक्रमगंज डुमरांव पथ पर तेंदुनी टोला के समीप बालू लदे ट्रक एवं डंफर में हुई जोरदार टक्कर, चालक जख्मी।

बिक्रमगंज – डुमरांव मुख्य पथ पर शुक्रवार को तेंदुनी टोला के समीप बालू लदे ट्रक एवं डंफर में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक चालक बुरी तरह जख्मी नासरीगंज की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक एवं मलियाबाग की ओर से आ रहे डंफर में जोरदार टक्कर हो गई। बताते चलें कि टक्कर इतना भयंकर हुई जिस क्रम में सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल, पेड़ एवं नगर परिषद के द्वारा लगाए गए नेम बोर्ड में जोरदार टक्कर मार दिया।   जिस दौरान नगर परिषद का नेम बोर्ड टूट गया लेकिन सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल एवं पेड़ में किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई। लेकिन वहीं इस घटना में डंफर के चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए। डंफर एवं ट्रक के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि उससे जोरदार आवाज निकली। आवाज को सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उक्त दौरान डंफर में फंसे चालक की आवाज को सुन स्थानीय ग्रामीण चालक को अपनी सूझबूझ से डंफर से बाहर निकाला। साथ ही साथ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी चंद्र लाल राय अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच जायजा लिया।   स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जख्मी चालक को प्राथमिक इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जख्मी चालक का इलाज अभी चल रहा है। जब इसकी जानकारी बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार से ली गई तो उन्होंने बताया कि उक्त घटित मामले में एक चालक जख्मी बताया जा रहा है। श्री कुमार ने कहा कि जख्मी चालक उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी मुन्ना चौधरी बताया जा रहा है।

सदर थाना परिसर में रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

अरवल। सदर थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अंचलाधिकारी कुमारी विजीया ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होनै कहा कि रामनवमी और ईद मुबारक लेकर शांति समिति की बैठक अयोजित की गई। बैठक में सदर प्रखंड क्षेत्र से जुटे जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न पार्टी के अधिकारियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता ने भाग लिया। अंचलाधिकारी ने कहा कि अभी रमजान का पवित्र महीना चल रही है। मुस्लिम भाईयों ने रमजान में रोजा रखते हैं। इन्होंने शांति समिति की बैठक में जुटे हुए लोगो से शांति एवं सौहार्द पूर्वक ईद मनाने और रामनवमी का शांति पूर्वक जुलूस निकालने को अपील किया। इन्होंने कहा ईद में अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।   बैठक में सदर थानाध्यक्ष मोहम्मद अली सावरी ने असमाजिक तत्वों विशेष चर्चा की। वही थाना अध्यक्ष  ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों को सजग रहने की शख्त जरुरत है। समाज में कुछ वैसे लोग भी ऐसे होते हैं जो अशांति फैलाना चाहते हैं। जैसे ही इस बात की खबर किसी को मिली या किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना आपको हो या संदेह लगे ,थाना को तुरंत सूचित करें ।ताकि समय रहते उसपर पाबंदी लगाई जा सके। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधिशाह फराज, महुआबाग रामनवमी कमेटी अध्यक्ष सूरज कुमार , वार्ड पार्षद नूरैंन जोहर , दीपू कुमार, कौशलकुमार, महावीर चौक दुर्गा पूजा समिति सदस्य सुधीर कुमार एवं मोनू जायसवाल समेत कई लोग उपस्थित थे |

चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद, मतदान के लिए रिश्वत लेने और देने पर होगी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव 2024 स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। शहर के विभिन्न जगहों पर अंचल पदाधिकारी रजत कुमार वर्णवाल ने माइक से प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को मतदान के लिए किसी भी तरह का प्रलोभन स्वीकार नहीं करने का अनुरोध किया व ऐसा प्रलोभन देने या स्वीकार करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने ने ध्वनि विस्तार यंत्र से प्रचार करते हुए कहा कि भारतीय दण्ड संहिता की धारा -171 बी के अनुसार कोई भी व्यक्ति यदि चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति को उसके चुनाती अधिकार के उपयोग हेतु उत्तप्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु के रूप में कोई परितोष देता है या स्वीकार करता है। उसे एक वर्ष की की कारावास या जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय दण्ड संहिता की धारा-171 सी के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जो किसी उम्मीदवार या निर्वाचक या किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता है, उसे एक वर्ष तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दडित किया जा सकता है। रिश्वत देने और लेने वाले दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने और मतदाताओं को डराने-धमकाने में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया है।   सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार का रिश्वत लेने से बचें और यदि कोई रिश्वत की पेशकश करता है या रिश्वत या मतदाताओं को डराने-धमकाने के मामले के बारे में किन्हीं नागरिक को जानकारी मिलती है, तो उसे टोल फ्री नंबर 1800 3456 297 पर सूचित करना चाहिए। शिकायतें प्राप्त करने के लिए 24X7 शिकायत निगरानी कक्ष की स्थापना की गई है।

माध्यमिक परीक्षा में प्रखंड टापर स्नेहा को उसके घर नटवार जाकर चिकित्सक ने किया सम्मानित

नटवार कला निवासी बासु गुप्ता एवं आरती देवी की पुत्री स्नेहा कुमारी माध्यमिक परीक्षा में 500 अंक में 466 अंक प्राप्त कर दिनारा प्रखंड में टापर बनी है। इसकी सूचना पाकर चिकित्सक डॉ. संजय कुमार अपने सहयोगी हिमांशु सिंह, रवि गुप्ता और अन्य लोगों के साथ उनके घर नटवार कला जाकर सम्मानित किया।   इस मौके पर छात्रा के दादा शिव कुमार साह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिटिया की इस सफलता पर हमें लोगों को गर्व है। स्नेहा दिनारा प्रखंड में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर परिवार एवं गांव का नाम रौशन की है। स्नेहा जनता उच्च विद्यालय तेनुअज की छात्रा है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरू जनों और परिवार के सदस्यों को देते हुए कहा है कि वह आगे चिकित्सक बनना चाहती है।