Bakwas News

जिला पदाधिकारी के द्वारा चैती छठ, चैती नवरात्र एवं रामनवमी को लेकर बैठक का किया गया आयोजन

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में चैती छठ, चैती नवरात्र, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निदेश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि 09 अप्रैल से चैती नवरात्र की शुरूआत हो रही है। इसके लिए सभी पूजा पंडालों का आकलन कर विधि व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।   कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद शहर में व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में चैती छठ एवं दूर्गापूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई व लाईटिंग की व्यवस्था का कार्य संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। विसर्जन के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इन त्योहारों के मध्य भारत के दो महापुरूषों बाबा भीमराव अम्बेडकर एंव ज्योतिबा फुले की जयंती भी मनाई जायेगी जिसके लिए जुलूस निकालने की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना पूर्वानुमति के जुलूस निकालना वर्जित होगा।     दूर्गापूजा, ईद, रामनवमी एवं चैती छठ के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष निगरानी रखी जाए एवं किसी तरह की अश्लीलता का प्रदर्शन ना होने पाये। रात्रि दस बजे के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन नहीं किया जाएगा। रामनवमी जुलूस की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी से लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाले अफवाहों पर भी विशेष ध्यान रखा जाए।   साथ ही जुलूस के लिए रूटचार्ट निर्धारित किया जाए एवं उसे पालन भी कराया जाए। इस दौरान आयोजित होने वाले राजनैतिक कार्यक्रमों पर भी ध्यान रखा जाए ताकि किसी भी तरह का आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न न हो। इस क्रम में चिकित्सा एवं अग्निशमन विभाग को भी मौके पर तत्पर रहने हेतु निदेशित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु भी जरूरी निदेश दिया गया।   जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र के सभी पंचायतों में निरीक्षण करने एवं विधि व्यवस्था व सौहार्दपूर्ण स्थिति को सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। उनके द्वारा यह भी निदेशित किया गया कि पुलिस प्रशासन अलर्ट रहे, छोटे-छोटे बातों को लेकर साम्प्रदायिक विवाद होने की संभावना हो तो ऐसे स्थानों पर शीघ्र ही शांति समिति की बैठक करें। बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रामनवमी व ईद को लेकर बिक्रमगंज में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक

बिक्रमगंज थाना परिसर में सोमवार की शाम अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अनिल बसाक ने किया। एसडीएम ने उपस्थित लोगों से रामनवमी व ईद का त्योहार शांतिपूर्ण व प्रेम भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। शहर के सभी संवेदनशील व मुख्य जगहों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति पुलिस बल के साथ की जाएगी। एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील किया और कहा कि किसी भी स्थिति में कोई कानून हाथ में नहीं ले। किसी पर संदेह होते ही इसकी सूचना प्रशासन को दें व प्रशासन का सहयोग करें।   इस बैठक में डीसीएलआर संतोष कुमार, परिक्ष्यमान डीएसपी ज्योति कुमारी, बीडीओ अमित प्रताप सिंह, सीओ रजत कुमार वर्णवाल, थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार दिनारा विनय कुमार, नटवार अजित कुमार, बीडीओ सूर्यपुरा वीणा पाणी, काराकाट राहुल कुमार सिंह, नासरीगंज जफर इमाम, संझौली मो सैयद सर्फ़राजुद्दीन, सीओ काराकाट रितेश कुमार सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभगों के अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बारी बारी से लोगों की बातें सुनी और कई मामलों में संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एसडीएम व एसडीपीओ ने निर्देशित भी किया। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, रब नवाज राजू मदन प्रसाद वैश्य, अयूब खान, भुलेटन सिंह, फिरोज खां, रामचन्द्र कुमार आदि थे।

870 कार्टून अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया बरामद

अरवल । पुलिस द्वारा कलेर स्थित एनएच 139 से एक ट्रक पर लदे विदेशी शराब की बड़ी खेप सोमवार को बरामद किया गया है इस दौरान एक को गिरफ्तार भी किया गया हैं |लोकसभा चुनाव को लेकर मधनिषेध नीति को प्रभावित तरीके से लागू करने हेतु प्रत्येक थाना द्वारा विशेष वाहन अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल के नेतृत्व में कलेर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं सशस्त्र बल द्वारा एन एच 139 कलेर पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया | प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल ने बताई कि एन एच 139 कलेर पुल के समीप कलेर पुलिस के द्वारा विशेष वाहन जांच चलाया जा रहा था इसी क्रम में एक 12 चक्का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आर जी 19 जीसी 09943 आते हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस बल के द्वारा रुकने का इशारा किया तो पुलिस बल को देखकर चालक गाड़ी को तेज भागने लगा।   तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा उससे पीछा करते हुए कलेर बाजार शिव मंदिर के समीप से पकड़  लिया गया | जब ट्रक को विधिवत तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में पुलिस को संदेह हुआ कि इसमें अवैध रूप से समान है जहां पुलिस द्वारा गाड़ी को जप्त कर थाना परिसर लाई गई जहां विधिवत तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में ट्रक से 870 कार्टून यानी 25832 बोतल में कुल 7735 लीटर इंपिरियम ब्लू कंपनी का विदेशी शराब पाया गया| गिरफ्तार वाहन चालक रविंद्र कुमार ,पिता जगदीश कुमार, थाना रामसर, जिला वाड़मेड का रहने वाला बताया जाता है| इस संबंध में कलेर कांड संख्या 53/2024 धारा 30(2) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 अंकित किया गया है| फिलहाल गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया है |

समकालीन अभियान के तहत 16 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर जिले में वारंटी के विरुद्ध चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत 16 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है|पिछले 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल 16 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस रिलीज जारी के माध्यम से बताया गया कि वारंटीयों की गिरफ्तारी के लिए गांव को चयन कर विशेष छापेमारी दल का गठन कर वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिसमें चोरी के कांड में05 मध्य निषेध मध्य के मामले में 04 अभियुक्त सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।   जिसमें अरवल थाना नौ, वारंटी दो, मध्यनिषेध के मामले में चार, चोरी के कांड में तीन , कुर्था थाना चार, वारंटी दो, चोरी के कांड में दो, कलेर थाना दो, वारंटी दो, परासी थाना एक, वारंटी एक शामिल है साथ ही मध्यनिषेध के तहत 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया और 4000 लीटर जावा महुआ गुड अर्ध निर्मित निर्मित शराब को भी नष्ट किया गया है|

फुटपाथी दुकानदारों से मिले जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि

करपी प्रखंड स्थित हाट बाजार के सब्जी विक्रेताओं एवं फल विक्रेताओं ने पिछले दो दिन बाजार बंद रखने के बाद रविवार को दुकाने खोल दी।सब्जी विक्रेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा से वार्ता के उपरांत दुकान खोलने का निर्णय लिया।जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि दुकानदारों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।   जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तब तक सब्जी विक्रेताओं से चुंगी की वसूली नहीं की जाएगी। चुंगी वसूली के विरोध में दुकानदार दो दिनों से अपनी दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल चुंगी वसूली रोकी गई है। डीडीसी एवं अन्य अधिकारियों से वार्ता के उपरांत इस संबंध में निर्णय लिए जाने के बाद आगे यथोचित कार्रवाई की जाएगी। बताते चले की कई वर्षों से बाजार की बंदोबस्ती नहीं हुई थी।

सरकारी विद्यालयों में समारोह का आयोजन कर वितरित किया गया परीक्षाफल

करपी एवं बंसी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक मध्य विद्यालयों में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन कर प्रथम से तीन स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया।प्राथमिक मध्य विद्यालयों में प्रथम से लेकर पांचवी क्लास तक के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्घाटन बंसी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार राय ने किया।   क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि महेंद्र प्रसाद देहाती के द्वारा मतदाता जागरूकता एवं बच्चों से संबंधित मगही भाषा में कविता प्रस्तुत की गई जिसे सुनकर बच्चों ने खूब तालियां बजाई ।बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने विद्यालय परिसर से प्लास्टिक चुनकर विनष्ट किया तथा वृक्षारोपण भी किया गया। बंसी थाना अध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है।   पढ़ाई में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पुरस्कृत करने से इन बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा जागेगी। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे मासूम होते हैं। भविष्य का निंव छोटे बच्चों में प्राथमिक विद्यालय से ही पड़ता है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है। जरूरत इस बात की होती है कि इन्हें मंच प्रदान किया जाए। प्रधानाध्यापिका प्रतिभा कुमारी ने संबोधित करती हुए कहीं की ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ने वाले इन बच्चों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है ।विद्यालय में परीक्षा के मूल्यांकन के बाद प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।     प्रथम वर्ग में सोनाली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की, हिमांशु कुमार द्वितीय तथा रोशनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। द्वितीय वर्ग में पूनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की। तृतीय वर्ग में अनुराधा कुमारी प्रथम धीरज कुमार द्वितीय तथा स्वीटी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। चतुर्थ वर्ग में अर्चना कुमारी प्रथम ,मुन्ना कुमार द्वितीय तथा पंकज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंचम वर्ग में रोशन कुमार प्रथम, दिव्या भारती तथा आकांक्षा कुमारी ने द्वितीय तथा सलोनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। इसके अतिरिक्त दौड़ एवम संगीत प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को भी पुरस्कृत किया गया।दीक्षांत समारोह का संचालन पैनल अधिवक्ता डॉ राजेश चंद्रा ने किया।   वही तेरा तकिया प्राथमिक विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह का उद्घाटन जीप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों एवम अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। आप सभी किसी भी परिस्थिति को झेलते हुए बच्चो को जरूर पढ़ाए। केवल शिक्षित करना ही नही बल्कि शिक्षित कर एक योग्य नागरिक अपने बच्चो को बनाए। आप छात्र भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पढ़ाई करे। सरकार के द्वारा आप लोगो के लिय पुस्तक, पोशाक के साथ भोजन भी दिया जा रहा है। आपका काम केवल पढ़ना एवम घरेलू काम में माता पिता का सहयोग करना है। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र महापर्व में आप मतदान जरूर करे। आपका एक मत देश का भविष्य तय करता है। एक जून को इस क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। आप लोग अपना बहुमूल्य वोट जरूर दे। किसी के बहकावे में न आकर आप अपना मत का प्रयोग करे।

लोकसभा के निर्दलीय उम्मीदवार ने जनसंपर्क अभियान के दौरान किया प्रेस वार्ता

अरवल । जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार गुंजेश कुशवाहा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि मैं जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकल्प लिया हूं मैं सभी जाति धर्म के लोगों को एकता के साथ-चौमुखी विकास करने का वादा करता हूं हमें पूरा विश्वास है कि सभी जाति धर्म पिछड़ा अति पिछड़ा महादलित खास करके कुशवाहा जाति का हमें पूरा-पूरा समर्थन मिलने जा रहा है ।   उन्होंने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद की धरती से उनके चलचित्र पर माल्यार्पण करके चुनाव लड़ने का बिल्कुल पुख़ूंगा प्रत्येक गांव हर छोटे-छोटे झुकी झोपड़िया में रहने वालों से मिलकर अपना मत मांगने का भरपूर कोशिश करूंगा मैं गरीब परिवार से हूं गरीबों के लिए हक हुकूमत की लड़ाई के लिए सदा हम तैयार  रहूंगा गरीबों की आवाज उनके हक की लड़ाई लड़ने की कोशिश करूंगा इस मौके पर बिन्नी कुशवाहा संतोष कुशवाहा पप्पू कुशवाहा मुन्ना कुशवाहा के अलावे कई लोग मौजूद थे |

महागठबंधन चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रफीगंज। रफीगंज के ब्लॉक रोड स्थित आरा मशीन के पास चुनावी महागठबंधन कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड कर औरंगाबाद चुनाव प्रभारी सह पूर्व विधायक राजेंद्र राम,कांग्रेसी नेता माधवी सिह,डा मुकूल सिंह,डा तुलसी यादव,जि प डा संजय यादव,शंकर यादवेन्दू ,विकास पासवान,रण विजय यादव,प्रदेश महासचिव कौलेश्वर यादव ,राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा ,राजद नेता शाहजादा शाही,डा संजय यादव,लडू खां ;पूर्व जिप गया प्रजापत ने किया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकी यादव,संचालन कैफ खां ने किया।प्रभारी राजेंद्र राम,जिप शंकर यादवेन्दू ,माधवी सिंह,सहित कई लोगो ने कहा केन्द्र ने किसानों को ठगने का काम किया।सभी मिलकर सरकार बदलें। गांव-गांव जाकर मेहनत करे।माधवी सिंह ने सभा का समापन करते हुये धन्यवाद दिया और कहा कि सभी मिलकर महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाकर नया इतिहास बनाए।   इस अवसर पर रण विजय यादव,उप प्रमुख प्रतिनिधी कमलेश यादव,लाल मोहन यादव, मुखिया अरूण पासवान,शंकर दयाल यादव,मोहन यादव,पूर्व मुखिया रामस्वरूप यादव,राम सुभग सिंह,उपेंद्र यादव वार्ड पार्षदप्रतिनिधी माहिद खान,मो कैशर,सुदर्शन प्रजापत,नागेंद्र यादव,सिपाही कुशवाहा ,लडू खा,संतोष यादव,पोगर पैक्स प्रबंधक ,सिपाही महतो,श्रवण यादव,पं स उपेंद्र यादव,सीपीआई नरेश यादव,युवा कांग्रेस अध्यक्ष पिन्टू सिंह,शिवनंदन यादव,राजनंदन यादव,सिद्धी यादव,छात्र नेता चंदन,राबीन यादव,दीपक सहित राजद,कांग्रेस,सीपीआई,सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्नातक पार्ट-थ्री परीक्षा के दूसरे दिन वीर कुंवर सिंह केंद्र पर हुई सघन जांच

सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-थ्री परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन दिखा सख्त। जिससे परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। जबकि शहर में बने अन्य परीक्षा केंद्रों पर जारी परीक्षा केंद्र में सबसे अधिक परीक्षार्थियों की संख्या 2791 वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर केंद्र पर ही है। जहां शनिवार को दोनों पालियों में साइंस और कला संकाय विषय की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या सूची 1527 के साथ शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। हालांकि दूसरे दिन भी कोई परीक्षार्थी निष्कासित नही हुए, लेकिन अनुपस्थित जरूर रहें। वही संचालित परीक्षा में केंद्र पर सघन जांच को देखते हुए परीक्षार्थी में हड़कंप जरूर थी।   इस संबंध में वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय,धारूपुर केंद्राधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कदाचारमुक्त स्नातक संचालित परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में मुन्ना भाई, मोबाईल, ब्लूटूथ, गेस पेपर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक व चिट पुर्जे के खिलाफ मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर सघन जांच कर नकलची पर नकेल कसा गया। जो संचालित परीक्षा के निर्धारित तिथि तक यह अभियान जारी रहेंगी। वही परीक्षा दो पालियों में साइंस व कला संकाय विषयों के साथ परीक्षा निर्धारित समय पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रही है।

अवैध वसूली के विरोध में फुटपाथी दुकानदारों ने दुकान बंद कर जताया आक्रोश

अरवल। अवैध वसूली के विरोध में करपी प्रखंड मुख्यालय स्थित हाट बाजार के फुटपाथी दुकानदारों ने आज दूसरे दिन शनिवार को भी अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। सुबह से ही सभी सब्जी बेचने वाले विक्रेता, ठेला पर फल बेचने वाले दुकानदार गुमटी वाले दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर बाजार में जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस बाबत पूछे जाने पर विक्रेता सोनू कुमार, अजय साह, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, दीनानाथ शाह, पन्नालाल, नवल महतो, भीला साह, गिरजेश कुमार ने बताया कि हम लोगों के द्वारा करपी बाजार में सब्जी एवं ठेला पर फल आदि रखकर बेचने का काम कई वर्षों से किया जा रहा है। दो दिनों पूर्व करपी निवासी दीपक कुमार व अजीत कुमार आए और कहा कि यह बाजार उन्होंने अपने नाम से बंदोबस्ती कराई है। अब सभी दुकानदारों को सरकारी टैक्स देना होगा। दुकानदारों ने कहा कि छोटे व्यापारियों से पहले कोई वसूली नहीं की जाती थी। अचानक अवैध वसूलने का कार्य कब से शुरू किया गया है। प्रति दुकानदार 20 से 30 रुपये तक की वसूली की जा रही है। हम सभी ग्रामीण व्यवसायी गरीब होने के कारण पैसा देने में असमर्थ हैं।   फुटपाथी दुकानदारों ने बताया कि बाजार बंद कर अवैध वसूली बंद करने की मांग जिला प्रशासन से की है। जब तक अवैध वसूली बंद नहीं होगा, आंदोलन चलता रहेगा। दुकानदारों ने अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को जाकर अपना ज्ञापन भी सौंपा तथा अवैध वसूली को रोकने की मांग की। इस बाबत पूछने पर अंचलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नियमानुसार करपी बाजार की बंददेवस्ती की गई है। इधर, हाट बाजार बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सब्जी, फल, अन्य समान को खरीदने के लिए लोग को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।