Bakwas News

अजीत बने जदयू के प्रदेश प्रवक्ता, लोगो मे हर्ष व्याप्त

बिहार प्रदेश जद यू ने संझौली निवासी अजीत कुमार को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। अजीत कुमार के मनोयन से पार्टी कार्यकर्ताओं सहित एनडीए में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत कुमार सोशल विचारधारा का एक होनहार छात्र है। उसके प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मनोयन से पार्टी के साथ-साथ एनडीए गठबंधन को मजबूती प्रदान होगी।   पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, काराकाट लोकसभा सदस्य महाबली सिंह, पूर्व विधायक वशिष्ट सिंह, आर एल एम व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अन्नत कुमार गुप्ता, जद यू प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, संजय वर्मा, जद यू नेता धनञ्जय सिंह, उमेश कुमार, मनोज कुमार, लव मिश्र, रामबाबू सिंह, चिंतामणि सिंह, राजेन्द्र चौधरी, सच्चिदानंद सिंह, गिरजा सिंह, सूर्य चौधरी, शिक्षक बंशीधर सिंह, अभिषेक पटेल, अशोक कुमार, सन्तोष कुमार, मंतोष कुमार आदि कई लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को बधाई दिया है।

मधुश्रवां में नवनिर्मित शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 घंटा अखंड संकीर्तन के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

अरवल जिले के कलेर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक महर्षि चमन ऋषि के धर्मस्थली मधुश्रवां में नवनिर्मित शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 घंटा अखंड संकीर्तन के साथ पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन विधि विधान पूजा अर्चना के साथ 24 घंटे का अखंड संकीर्तन के साथ शुभारंभ किया गया| इस मौके पर मधुश्रवां शनि देव मंदिर के पुजारी अंकुश गिरी ने बताया कि शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड संकीर्तन के साथ 5 दिन तक चलने वाली शनिदेव भगवान का प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के साथ आज शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है, जो 5 दिन तक चलेगा उन्होंने बताया कि 13 को जलभरी यात्रा किया जाएगा ,14 को बेदी पूजन किया जाएगा ,15 को शनि देव प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा ,16 को पूर्णाहुत के साथ भंडारा का आयोजन किया गया है | इस मौके पर उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को रात्रि में कथावाचक 1008 श्री हरे राम जी महाराज के मुखार विन्द से प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।   इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी विक्रम सिंह, अरुण यादव, भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार, पहलेजा पंचायत ढोलक वादक सत्येंद्र सिंह,के अलावे सैकड़ों लोग इस अखंड संकीर्तन में उपस्थित थे |

भाईचारा और अमन चैन के साथ मनाया गया ईद

अरवल। जिले भर में ईद उल फितर को श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया| इस अवसर पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने ईदगाह में नमाज अदा करके अल्लाह ताला से बरकत और अमन चैन की दुआ मांगी ,नमाज अदा के बाद सबों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल फितर की शुभकामनाएं दी, ईद का त्यौहार भाईचारे का संदेश देता है जिससे मिलजुल कर रहने की प्रेरणा मिलती है।   वहीं कलेर प्रखंड स्थित कलेर छोटी मजिस्द एवं मुसेपुर मजिस्द के अलावे सभी ईदगाहों एवं मस्जिदो में एक अलग ही उल्लास देखने को मिला | वही ईद के इस त्योहार में लोगों से मिलने मुसेपुर मजिस्द पहुंचकर मैनपुरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा शुभकामनाएं देने पहुंचे उन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता की बात करते हुए लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी| ईदगाह को लेकर मस्जिदों के पास पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्रों से रूपए लेनदेन का विडियो वायरल, कारवाई

अरवल। सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पिपरा बंगला के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार के द्वारा बच्चों से स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने के एवज में बच्चों से पैसे लेने का सोशल मडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा इसपर संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग नीरज कुमार को निदेशित करते हुए इसकी सत्यता की जाँच कराई गई।   श्री निरज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, अरवल एवं श्री विकास कुमार, बी०पी०एम०, बी०आर०सी०, अरवल द्वारा संयुक्त रूप से जाँच के क्रम में आरोप सत्य पाया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के निदेश पर नियोजन इकाई द्वारा निलंबन की कार्रवाई की जा रही है एवं विभागीय कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

बिन्यदा अकादमी में पुण्यतिथि मनाने की तैयारी को ले किया गया बैठक

बिक्रमगंज शहर के सासाराम रोड स्थित बिन्यदा अकादमी के कार्यालय कक्ष में आगामी 13 अप्रैल को पुण्यतिथि मनाने की तैयारी को लेकर किया गया बैठक। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक के0 के0 सिंह ने किया । इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा का अलख जगाने वाले बिन्यदा अकादमी के संस्थापक सह निदेशक विनय कुमार सिंह के पूज्य पिताजी स्वर्गीय बहादुर सिंह की आगामी 13 अप्रैल को 25वीं पुण्यतिथि मनायी जाएगी। जिसकी तैयारी को लेकर यह बैठक किया गया है। स्वर्गीय बहादुर सिंह की मृत्यु वर्ष 1999 में हुई थी तब से लेकर आज तक उनके सुपुत्र विनय कुमार सिंह के द्वारा प्रत्येक वर्ष पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी जाती है।   कार्यालय कक्ष में बैठक के दौरान सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय के संस्थापक सह निदेशक विनय कुमार सिंह के पिताजी की 25वीं पुण्यतिथि पर वर्ग नर्सरी से लेकर वर्ग 1 तक के सभी बच्चों का नामांकन निशुल्क किया जाएगा । इसके साथ ही संध्या में भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसकी प्रस्तुति मशहूर गायक छोटु बिहारी के द्वारा किया जाएगा। पुण्यतिथि पर पहुंचे अनुमंडल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व पत्रकारों को सम्मानित करने का भी कार्य किया जाएगा। मौके पर मानी पंचायत के सरपंच अनिल कुमार चंचल, वार्ड संख्या 04 के वार्ड सदस्य गुड्डू सिंह, मझौली पंचायत के मुखिया भोला सिंह, उमाशंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, शिवेश सिंह के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारीगण मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव को लेकर डीआईजी ने किया सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण

दुर्गावती। बुधवार की देर शाम स्थानिय थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी बिहार को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी के किनारे बने ककरैत चेक पोस्ट का निरीक्षण डीआईजी नवीन चंद्र झा एवं कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार के साथ एसपी ललित मोहन शर्मा ने किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से डीआईजी, डीएम , एसपी एवं डीएसपी ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया ।   उसके बाद नेशनल हाईवे पर डीड़खिली के पास बने समेकित चेक पोस्ट के पास भी अधिकारियों को चुनाव से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस दौरान मौके पर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार एवं दुर्गावती थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह पूरी टीम के साथ मुस्तैद रहे ।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाया गया गोदभराई के साथ मतदाता जागरूकता अभियान 

अरवल। कलेर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई ब मतदाता जागरूकता अभियान चलाई गई इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केदो पर उपस्थित सेविका व सहायिकाओं के द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्र के गर्भवती व धात्री महिलाओं को केंद्र पर बुलाकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे सभी महिलाओं को मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान करने की अपील की गई ।   इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केदो पर चलाए जा रहे गोद भराई व मतदाता जागरूकता अभियान में भाग लिया।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर सभी आंगनबाड़ी केदो पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपने-अपने आंगनबाड़ी केदो पर एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।   उन्होंने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले और बढ़-चढ़कर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें चुकी मतदान आपका अधिकार है इसे कतई वंचित न हो जो भी मतदाता है वह अपने-अपने मतदान केंद्र पर निर्भीक व निडर होकर अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बने हालांकि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केदो में गोद भराई व विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी लाने की अपील की है।   उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व के तहत सभी पुरुष महिलाएं व वर्ग के लोग जो व्यस्क हैं अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केदो की सेविका सहायिका समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल थी।

दीक्षांत समारोह में छात्र -छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित

अरवल। वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्लस टू इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय बलिदाद ,उच्च विद्यालय सकरी, मध्य विद्यालय कलेर सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें अभिभावक ,बच्चों सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।   प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिदाद के प्रांगण में आयोजित दीक्षांत कार्यक्रम का उद्घाटन डी डी सी रविंद्र कुमार, आईसीडीएस डीपीओ रचना सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक अनय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी डी सी रविंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश निर्देश बहुत ही सराहनीय है।   पढ़ाई में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने से इन बच्चों में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है और बच्चों के प्रतिभा में निखार आता है। अनुमंडल पदाधिकारी ,डीपीओ ने भी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और विद्यालय प्रशासन द्वारा बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए बधाई दिया।   इस कार्यक्रम में नवमी से लेकर 12वीं तक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।   इसके अलावे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सकरी खुर्द के प्रांगण में दीक्षांत समारोह सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण प्रकाश, सहायक शिक्षक सत्येंद्र कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार, अविनाश कुमार, पूनम कुमारी राबिया खातून तथा नव नियुक्त बीएससी शिक्षक संतोष कुमार रोहित कुमार दीपक कुमार चंदन कुमार राजकमल पाल अर्पणा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

आईसीडीएस के द्वारा चलाया गया बाल विवाह व मतदाता जागरुकता अभियान

बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत अल्प वोटर बूथ संख्या 45 और 46 उच्च विद्यालय शिवपुर उत्तरी दक्षिणी में बाल विवाह व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिक्रमगंज शशि कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी के नेतृत्व में सेविका ज्योति सिंह, कुंती देवी एवं उर्मिला देवी के द्वारा संयुक्त रूप से वैसे वोटर जो कामकाज हेतु एवं नौकरी पेशा करने वाले व्यक्ति के अभिभावकों एवं वोटरों को आगामी 1 जून 2024 को होने वाले लोक सभा चुनाव में निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।   वैसे सभी मतदाताओं से मतदान के दिन अपने गांव आने और अपने वोट का अपने स्वेच्छा से प्रयोग कर देश का जिम्मेवार नागरिक बनने और लोकतंत्र का महापर्व मनाने साथ ही साथ बाल विवाह से विमुख होने के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह एक कानून अपराध है, बाल विवाह एक अभिशाप है के सम्बंध में जानकारी दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह एक्ट के तहत बाल विवाह करने एवं बाल विवाह में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई एवं जेल भी हो सकती है।

मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुखिया ने किया सम्मानित

कलेर,अरवल | अरवल जिले के कलेर प्रखंड क्षेत्र के +2 श्री कृष्ण उच्च विद्यालय चंदा के छात्र को लोदीपुर पुस्तकालय भवन में समारोह आयोजित कर मुखिया के द्वारा सम्मानित किया गया | मालूम हो कि प्लस टू श्री कृष्ण उच्च विद्यालय के छात्र 2024 के मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक से पास करने वाले छात्र को मैनपुर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा के द्वारा डायरी ,कलम देखकर सम्मानित किया गया |   इस दौरान मुखिया ने बताया कि नंदन कुमार 464, रवि कुमार 411,राजू कुमार 409 विशाल कुमार 382 अंक के साथ उत्तीर्ण हुए थे| इन सभी छात्र को +2श्री कृष्णा उच्च विद्यालय चंदा में पढ़ाई किए हैं| उनकी इस सफलता से जिले एवं प्रखंड क्षेत्र में खुशी का महौल है इस मौके पर रामदास भगत, विजय सिंह, मनोज सिंह, टुनटुन कुमार, जितेंद्र सिंह, लालबाबू पसाद, भालू कुमार के अलावे कई लोग शामिल थे |