Bakwas News

लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

अरवल । चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने अर्घ्य अर्पित किया। डूबते हुए भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर उन्हें अर्घ्य देकर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गयी ।   इस दौरान अरवल जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां छठ घाट, किंजर पुनपुन नदी छठ घाट, पंतित छठ घाट ,मोथा छठ घाट, भदासी छठ घाट , बेलाव सोन नदी , लोदीपुर सूर्य मंदिर छठ घाट के अलावे जिले के विभिन्न छठ घाटों पर लोक आस्था और सू्र्य उपासना के पर्व चैती छठ के तीसरे दिन रविवार को पहला अर्घ्य दिया गया ।   मधुश्रवां छठ घाट पर छठव्रतियो कि सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। शाम के समय डूबते भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया | चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सोमवार को व्रती सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किए।   जिले के विभिन्न छठ घाटों पर सुरक्षा का ख्याल से मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे। इधर लोदीपुर सूर्य मंदिर छठ घाट पर मैनपुरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा के द्वारा छठव्रतियोे लिए विशेष रूप से व्यवस्था किया गया था। श्रद्धालु भक्तों के लिए फल ,चाय एवं अन्य तरह की व्यवस्था मुखिया अशोक कुमार शर्मा के द्वारा किया गया था। कल सोमवार को छठव्रती उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठव्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही उनके 36 घंटे का निर्जला उपवास सम्पन्न हो जाएगा। चार दिवसीय चैती छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुआ था। जिसके अगले दिन शनिवार को खरना पूजा किया गया। छठ व्रतियों ने भक्तिमयी माहौल में खरना का प्रसाद ग्रहण किया। गुड़, चावल और दूध से तैयार खीर के साथ रोटी के प्रसाद का भोग बड़े ही श्रद्धाभाव से चढ़ाया गया। जिसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार को उदायीमान सूर्य को अर्घ्य देने का साथ महापर्व छठ का समापन हो गया।   ऐसा माना जाता है कि छठ पूजा करने से परिवार का कल्याण होता है। साथ ही ये व्रत संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिन विवाहित जोड़ों को संतान प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हैं वो छठी मैया के आशीर्वाद से संतान प्राप्ति कर सकते हैं। इसके साथ ही छठ पूजा में सूर्य देव की भी पूजा का विधान है जिनकी कृपा से व्यक्ति को करियर और कारोबार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न छठ घाटों का किया गया निरीक्षण

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रखण्ड अरवल के मोथा एवं भदासी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित  किया गया कि छठ घाटों की पूर्ण साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें।   इसके साथ ही छठ घाटों पर लाईटिंग की समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा महिलाओं के वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, साथ ही शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जयंती

अरवल। राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय अरवल में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने किया इस अवसर पर उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त किया गया अपने संबोधन में वक्ताओ ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज को सुधारने के लिए एक से बढ़कर एक कार्य किया जिसके परिणाम स्वरूप सामाजिक राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में काफी परिवर्तन हुआ।   डॉ आंबेडकर भारतीय संविधान के जनक देश के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री थे 14 अप्रैल को प्रतिवर्ष डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह को समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रधान महा सूची घनश्याम प्रसाद वर्मा जिला प्रवक्ता मनोज कुमार नरेश यादव रामबाबू चौधरी धनंजय सिंह इत्यादि वक्ताओं ने अपना अपना विचार रखें।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जयंती

अरवल । भारत रत्न डॉ० बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रखंड परिसर अरवल सदर स्थित डॉ० बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।   मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरवल भी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव को ले राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक

अरवल। राष्ट्रीय जनता दल जिला कमिटी की बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगजिवन राम ने किया। बैठक में जिला कमिटी के नेता जिला प्रधान महासचीव घणश्याम प्रसाद वर्मा अर्जून यादव नरेश यादव अभय सिन्हा भूषण वर्मा संजय यादव बिनोद राय डा० कृष्ण कुमार इमरान खान उमेश यादव डिंपल यादव रामबाबू चौधरी सर्जुन यादव प्रखंड अध्यक्ष अभय सिंह धनंजय सिंह इत्यादि लोगों ने महागठबंधन के उम्मीदवार डाo सुरेंद्र प्रसाद यादव के पक्ष में मतदान करने के लिए अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संदेश को लोगो तक पहुंचाएंगे और डा सुरेंद्र प्रसाद यादव को भारी बहुमत से जिताएंगे।

भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक

अरवल। भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए नेताओं की आज रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की। जबकि संचालन जदयू जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने किया बैठक में एनडीए के कार्यकर्ताओं के अलावा एमएलसी, पूर्व मंत्री शामिल हुए।   इस दौरान नेताओं ने एक स्वर में फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया। साथ ही बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपनी बात रखी। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। ऐसे में नेताओं का अपने अपने क्षेत्रों का तूफानी दौरा भी जारी है। जगह जगह नेताओं द्वारा कार्यकर्त्ताओ को गोलबंद कर अपने प्रत्याशियों के जीत दर्ज कराने को लेकर एड़ी चोटी लगा दी है।     बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एनडीए नेताओं ने एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को भारी मतों से जीता कर एक बार फिर सदन में भेजने की बात कही गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि एनडीए के प्रत्याशी एनडीए के नेता को जब जनता वोट देगी तो इस देश में एक ईमानदार सरकार पुनः बनेगी।   दूसरे किसी को वोट देगी तो उसका इतिहास ही भ्रष्टाचार रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए की बैठक में जिस तरह का उत्साह गठबंधन के सारे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हुए हैं। वह साफ संदेश दे रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम आया था और एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई थी । उससे कहीं अधिक मतों से 2024 के लोकसभा चुनाव के अंदर एनडीए के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जीतेंगे । पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए का हर सहयोगी जो मेहनत कर रहा है, उन्हें तय है कि 2024 में एनडीए का वोट शेयर 50 प्रतिशत से भी ऊपर जाएगा।   आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। देश की जनता को आपके नेतृत्व पर भरोसा है। वहीं एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को पुनः तीसरी बार पीएम बनाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं । मुझसे गलती हो सकती है लेकिन बदनीयत से मैं दूर रहूंगा और साथियों मेरा जीवन आप देखते हैं, मेरे शरीर का हर कण, मेरे समय का हर क्षण जहानाबाद को ही समर्पित है। आपका ये विश्वास आपका ये आशीर्वाद मेरी ऊर्जा है।   इस बैठक में लोक सभा प्रभारी नवीन केसरी, जिला प्रभारी बच्चा राय, लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन, रालोमो अध्यक्ष रविन्द्र राम, पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा, लोक सभा सह प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामविनय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू देवी, लोकसभा विस्तारक दुर्गेश चौबे, लोकसभा सह संयोजक संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनिता सिंहा, शंकर सिंह, संजीव कुमार, आनंद चंद्रवंशी, जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन, माधव शर्मा, जिला मंत्री राहुल वत्स, जिला मिडिया संयोजक अमृत राज उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक, सहकारिता जिला संयोजक गिरेन्द्र कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा संजीत सिंह, रिंकू कुमारी, चंदन खत्री, मुकेश भगत, सहित एनडीए के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समारोह का आयोजन कर वितरित किया गया फलेरिया कीट

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर फलेरीया कीट का किया गया । इस किट में कुल आठ सामग्री है । वही स्टेज 5 से उपर वाले आठ लोगों को चिन्हित कर किट का वितरण किया गया ।लोगों को संबोधित करते हुए संचारी रोग पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि फलेरिया एक घातक बीमारी के तौर पर उभर रहा है। जिसे भारत सरकार के द्वारा लगातार जीरो टॉलरेंस पर काम की जा रही है। विद्यालयके साथ ही घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता के द्वारा फलेरियि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा का भी वितरण किया जा रहा है ।जिससे कि इसकी जड़ से समाप्ति हो सके ।यह कीट उन लोगों को दिया गया जिनका स्टेज 5 या उसके ऊपर थे।   इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ प्रबंधक सह बीसीएम विकास दुबे ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फैलियर उन्मूलन कार्यक्रम में फलेरिया से सुरक्षा हेतु शनिवार को संचारी रोग पदाधिकारी के द्वारा स्टेज 5 से ऊपर वाले प्रखंड के आठ लोगों को नामित कर उन्हें किट वितरण किया गया। जिसमे मनिका देवी, महेश साहू कांति देवी बिरजू रजक,मीना देवी,लालती देवी, नूतन कुमारी सुरतिया देवी शामिल है। इस मौके पर वीबीडी मनोज कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूजा एवम अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

महापर्व चैती छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन व्रतियों ने मनाया खरना

अरवल। सुर्योपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन छठ व्रतधारियों ने खरना के प्रसाद ग्रहण कर सम्पन्न किया। सनातन धर्मावलंबियों का महान पर्व छठ के मौके पर शनिवार को खरना के दिन आसपास के गांव के कई दर्जन श्रद्धालु किंजर सूर्य मंदिर परिसर पहुंचे कर अनुष्ठान प्रारंभ किया, सबसे पहले श्रद्धालु पवित्र पुनपुन नदी में स्नान कर भगवान भास्कर को जलाभिषेक किया। फिर संध्या होते ही मंदिर परिसर एवं आसपास में बने सामुदायिक भवन, यात्री निवास राम झरोखा एवं समियाना में रहकर खरना का प्रसाद बनाया और प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ कर दिया।   किंजर सूर्य मंदिर परिसर के पास बने मुख्तार सिंह यात्री निवास में अपने परिवार वालों के साथ रूके पटना जिले के सिगोड़ी थाना अंतर्गत नदहरी ग्राम निवासी जगदीश सिंह, मर्दन विगहा करपी निवासी राजेंद्र सिंह, संतोष कुमार ने बताया कि हम लोग प्रतिवर्ष चैती माह का छठ व्रत करने यही आते हैं यहां काफी साफ सुथरा पुनपुन नदी का पानी मिलता है साथ ही रहने सहने के लिए मंदिर समिति की ओर से कमरे बरामदा एवं समियाने की व्यवस्था की जाती है खरना के दिन जहानाबाद नेहालपुर कसमां झुनाठी धानाडिहरी मखदुमपुर आदि इलाके से भी काफी संख्या में श्रद्धालु किंजर पुनपुन नदी पक्का सीढ़ी घाट पर आकर खरना का प्रसाद बनाया एवं ग्रहण किया पहला एवं दूसरा अर्घ्य के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है।

मधुश्रवां में श्री शनि देव महाराज के नवनिर्मित मंदिर का पांच दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत मेहंदिया थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक महर्षि चमन ऋषि के तपोभूमि मधुश्रवां में श्री शनि देव महाराज के नवनिर्मित मंदिर का पांच दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर घाट के चारों तरफ भ्रमण कराया गया| जहां प्रधान आचार्य धर्मदत्त जी के द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 250 कलशों में जलाभरण किया गया। जिसके बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु मधुश्रवां घाट के चारों तरफ परिभ्रमण करते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुंचे। यहां विधि विधान के साथ कलशों का मंडप प्रवेश कराया गया। शनिदेव मंदिर के पुजारी अंकुश गिरी ने बताया अनुष्ठान के पहले दिन 24 घंटा अखंड संकीर्तन के साथ शुभारंभ किया गया | दुसरे दिन कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन तथा संध्या आरती का आयोजन किया गया है।साथ ही रात्रि में प्रवचन का आयोजन किया गया है इस अवसर पर 1008 श्री हरे राम जी महाराज के मुखाबिंदु से प्रवचन आयोजन किया जायेगा| तीसरे दिन वेदी पूजन ,चौथे दिन शनि देव महाराज का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा | पांचवें दिन पूर्णाहुति के अवसर पर समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रहों में बलिष्ठ सूर्य पुत्र शनि महाराज की महिमा अरिष्ट कष्ट को शांति उपरांत उत्तम फल प्रदान करने वाला है। शनि की आराधना व पूजन से मनुष्य को किसी प्रकार का कष्ट नहीं हो सकता हैं| कलश यात्रा में शामिल महिलाएं   धार्मिक जयकारों से गूंज रहा था इलाका पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर युवतियां व महिलाएं माथे पर कलश लिए नंगे पांव चल रही थीं। यात्रा के दौरान शामिल श्रद्धालुओं द्वारा धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, जय शनि देव, हरहर महादेव आदि धार्मिक जयकारों से इलाका गुंजायमान हो रहा था। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर थिरक रहे थे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर समाजसेवी विक्रम सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ,भूतपूर्व सैनिक मनोज यादव, अरुण यादव, संतोष पाठक,कुंदन पाठक ,विकास कुमार, रवि कुमार के द्वारा अहम भूमिका निभाया जा रहा था | इधर मेहंदिया थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के ख्याल से मधुश्रंवा में मौजूद थी।

लोकसभा चुनाव को ले विद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के माली पंचायत मुख्यालय स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय माली में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक विकास दुबे के नेतृत्व मे जागरूकता अभियान चलाई गई ।इस जागरूकता अभियान में माली विद्यालय के शिक्षक और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता अभियान के तहत वहां के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया। तत्पश्चात विषय विकास दुबे शिक्षक छात्र-छात्राएं जीविका दीदीया मली घर-घर घूम कर वहां के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया ।इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक विकास दुबे ने बताया की माली में मतदान प्रतिशत कम है। इसको लेकर लगातार जिलाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा जागरूकता अभियान चलाई जा रही है ।जिससे कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। सम्मानजनक स्थिति में लाया जा सके।   इसी के तहत आशा कार्यकर्ता स्कूली बच्चे शिक्षक और मेरे द्वारा माली में घर-घर जाकर मताधिकार का उद्देश्य उसके अधिकार उसके पावर के बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि एक स्लोगन बड़ी फेमस होती जा रही है। सबसे पहले मतदान तब जलपान। इसी के साथ हम लोग पूरे गांव में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया। इस मौके पर प्रधान अध्यापक देवेंद्र कुमार एवम सभी शिक्षक मौजूद रहे।