Bakwas News

डायल 112 की मदद से सकुशल घर पहुंची गुमशुदा मासूम

भुली भटकी एक छोटी सी मासूम बच्ची को डायल 112 के टीम ने घर पहुंचाया | जानकारी के मुताबिक जिले के मेहंदिया बाजार में एक छोटी सी मासूम बच्ची भटक रही थी जिससे स्थानीय लोगों ने 112 टीम को सूचना दिया ।   सूचना के उपरांत मौके पर पहुंच कर मासूम बच्ची को अपने साथ घर लेकर गई परिजनों को सौंप दिया,6 वर्षीय मासूम बच्ची की पहचान मसूदा निवासी धनंजय कुमार की पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में की गई| मेहंदिया थाने में स्थापित डायल 112 की टीम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है| इमरजेंसी सेवा के अलावे विभिन्न कार्यों में तत्परता के साथ कार्य कर रही है|

कूड़ा कचरा में लगी आग पर अग्निशमन विभाग ने पाया काबू

कूड़ा- कचरा में लगी आग अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर पाया काबू |मिली जानकारी के अनुसार जिले के मेहंदिया बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 139 किनारे ढेर सारे कूड़ा कचरा फेंका हुआ था जहां सामाजिक तत्वों के लोगों ने उस कूड़ा कचरा में आग लगा दी पछुआ हवा के कारण आग कि लेपटा इतना तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था |   हालांकि स्थानीय लोग अपने स्तर से आग बुझाने का भरपूर कोशिश कर रहे थे, आगलगी कि सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशामक विभाग को दी | सूचना के उपरांत अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया | यदि समय पर अग्निशमन गाड़ी नहीं पहुंचती तो ट्रांसफार्मर के अलावे गेहूं के खेत में भी आग लग सकता था,लोगों को काफी नुकसान भी पहुंच सकता था | लेकिन मेहंदिया थाने में स्थापित अग्निशामक विभाग की गाड़ी सही समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया , और बड़ीं आगलगी की घटना होने से बचा लिया।

सरौती में आग लगने से कई किसानों के फसल जलकर राख

अरवल । प्रखंड के ग्राम सरौती में आग लगने से कई किसानों के फसल जलकर राख हो गया घटाना की जानकारी मिलने पर अरवल विधायक कॉ महानंद सिंह पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं किसानों के दर्द को समझते हुए सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि किसानों को हर संभव मदद कराया जायेगा। इस अवसर पर भाकपा माले नेता राहुल कुमार युवा नेता नीतीश कुमार एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी का पर्व

अरवल । रामनवमी का त्यौहार जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया इसको लेकर शहर से लेकर गांव के दुकान महावीरी ध्वजा से पटा हुआ था. हर जगह भगवान श्री राम की जन्मोत्सव मनाने की तैयारी दिखी रामनवमी को लेकर अपने अपने घरों में और मंदिरों में बजरंगबली की पूजा की गई और ध्वज स्थापना किया गया।   इस पर्व को लेकर लोग सुबह से पूजा की तैयारी में दिखाई दिए. वही दूसरी ओर महुआबाग श्री राम नवमी पूजा कमिटी के तत्वाधान में रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई. जो महुआ बाग से चलकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया. इससे पहले पूजा कमेटी के अध्यक्ष सूरज कुमार सचिव राहुल कुमार, संरक्षक सिद्धनाथ प्रसाद, राजा कुमार, ज्ञानी कश्यप, प्रदुमन कुमार एवं सभी सदस्यों के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया. पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में रामलला, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, बजरंगबली एवं अन्य देवी देवताओं की अलग-अलग झांकी निकाली गई। शोभायात्रा के आगे आगे बाइक सवार हनुमान ध्वज लिए कार्यकर्ता जय श्रीराम के जयघोष करते हुए बढ़ रहे थे।     दर्जनों घोड़े पर सवार भक्त, ऊट उसके पीछे बैंड बाजा, नाचते थिरकते लोग और जयकारा लगाते हुए भक्त चल रहे थे. उसके पीछे मुख्य रथ पर भगवान श्री राम जानकी और हनुमान, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का झांकी चल रहा था. जुलूस में शामिल लोग में एक खासियत दिख रहा था कि इसमें युवा बुजुर्ग सब लोग थे लेकिन सब संयमित थे. रामनवमी कमेटी के लोग भी बार बार किसी की भावना आहत नहीं हो. इसका अपील कर रहे थे। शोभा यात्रा में जगह-जगह पर पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। शोभा यात्रा के मार्ग में जगह जगह पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की तैनाती कि गयी थी।   वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कृति कमल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुषमा कुमारी, अंचल अधिकारी विजया कुमारी, सदर थाना प्रभारी मो अली सबरी खुद महुआबाग से ही जुलूस के साथ ही पैदल चल रहे थे. यात्रा समाप्ति तक तीनों पदाधिकारी शोभा यात्रा के साथ चलते हुए दिखाई दिए. इसके साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन से भी निगरानी सुरक्षा के मद्देनजर हो रही थी. शोभा यात्रा पर नजर रखने के लिए एक ओर जहां पुलिस की तैनाती की गई थी. वही सिविल ड्रेस में भी पुलिस आम आदमी के वेश भूषा में चल रही थी. जो शरारती तत्वों पर नजर रख रहे थे।   श्री रामनवमी शोभा यात्रा का विभिन्न पूजा कमेटी के द्वारा जगह जगह पर स्वागत किया गया तो कहीं कहीं पर फूलों कि वर्षा भी किया गया. शोभा यात्रा के मार्ग में जगह जगह लोगो के द्वारा एवं पूजा कमेटी सामाजिक संस्थाओं के द्वारा पीने कि पानी तो कहीं शर्बत का व्यवस्था किया गया था। रामनवमी शोभा यात्रा में जिला के समाजिक राजनितिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, भाजपा नेता पियूष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, समाजसेवी बिक्रम सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

आईटी मैनेजर को सहायक प्राध्यापक बनने के पश्चात दी गयी विदाई

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल बिक्रमगंज अंतर्गत आईटी मैनेजर के रूप में सात वर्षों तक अपनी सेवा दे चुके चंदन कुमार को सोमवार को विदाई दी गई। बताते चले कि चंदन कुमार विद्युत विभाग में आईटी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जिसके उपरांत चन्दन कुमार का बीपीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हुआ है, चयन के उपरांत चंदन कुमार द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कैमूर में योगदान पत्र समर्पित की गई है। चन्दन कुमार के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि मैं बिक्रमगंज से जा रहा हूँ लेकिन बिक्रमगंज के सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों के साथ व्यतीत की गयी यादें हमेशा साथ रहेगी। मैंने अवर प्रमण्डल बिक्रमगंज में टीम की तरह कार्य किया कब समय बीत गया पता ही नहीं चला।   विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, बिक्रमगंज के कर्मियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा चन्दन कुमार के कार्यों की काफी सराहना की गयी। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने कहा कि मेरा आईटी मैनेजर के साथ कार्यकाल बहुत कम समय का रहा, लेकिन 9 माह के कार्यकाल में ही देखा कि चंदन कुमार ने शीर्ष कंपनी के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एवं लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण आदि के कार्यों में अथक प्रयास किया। उक्त विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत अधीक्षण अभियंता इंद्रदेव कुमार, सहायक अभियंता राजस्व समरजीत कुमार, आदिल खान, सेराज खान, नवदीप गोयल, प्रमुदित पटेल आदि उपस्थित थे।

रामनवमी जुलूस को ले विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम और एसपी ने किया बैठक

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील की संयुक्त अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रामनवमी पर्व के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में लगभग 62 स्थलों पर जुलूस निकलने की संभावना है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिना लाइसेंस के किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।   जुलूस के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट रहेंगे तथा आस पास की घटनाओं पर नजर बनाये रखेंगे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके एवं जुलूस का वीडियोग्राफी करना भी सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि जुलूस के संयोजक आवेदन के साथ वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध करायेंगे। साथ ही सांस्कृक्तिक कार्यक्रम के लिए भी अनुमंडल पदाधिकारी से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना अनुज्ञप्ति के कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जायेगा एवं उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाडस्पीकर प्रतिबंधित रहेगा तथा लाउडस्पीकर प्रयोग हेतु भी अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। रथ यात्रा, जुलूस में किसी प्रकार का अस्त्र शस्त्र यथा- तलवार, भाला, गड़ासा, हॉकी स्टिक आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।   जुलूस में मोटरसाईकिल प्रतिबंधित रहेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गये। असामाजिक एवं शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर बनाये रखने हेतु निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों की पहचान करते हुए जुलूस का रूट मैप तैयार करें तथा संयोजकों को निर्देशित करें कि किसी भी परिस्थिति में अपने रूट से विचलन नहीं करेंगे। उन्होंने अफवाह फैलाए जाने में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।   उन्होंने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाय तथा किसी भी आपतिजनक पोस्ट की सूचना त्वरितरूप से जिला नियंत्रण कक्ष या साईबर थाना को उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया कि अपने कर्त्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की घटना की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष, अरवल के दूरभाष नम्बर- 08235230817, 06337-229494/228994/228191/228008 पर दिया जा सकता है।   इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ अन्य उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा आज सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत करपी प्रखंड के करपी पंचायत एवं पुराण पंचायत का दौरा किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत में मौजूद मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं मतदान केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यश्क दिशा निदेश दिया गया।   अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आम लोगों से संवाद स्थापित किया गया. उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उसके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों को अवगत कराया गया कि अरवल में लोकसभा चुनाव 01 जून 2024 को निर्धारित है, अतः 01 जून 2024 को सभी लोग अवश्य रूप से मतदान करने जाएं। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चुनाव एक महापर्व है, जो प्रत्येक पाँच वर्ष में आता है।   अतः इसे हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाय एवं अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन में आये एवं बिना किसी डर व भय के किया जाए। मताधिकार का प्रयोग न केवल एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेवारी है बल्कि यह एक जागरूक नागरिक की पहचान भी है। जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों को प्रपत्र 06, प्रपत्र 07, प्रपत्र 08 के भी बारे में भी बताया गया एवं वैसे व्यक्ति जिनका 18 वर्ष पूरा हो चुका है एवं मतदान पहचान पत्र नहीं बना है, उन्हें अपना मतदान पहचान पत्र यथा शीघ्र बनवाने को कहा गया ताकि वे भी इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।     ज्ञात हो कि अरवल जिले का मतदान प्रतिशत 50.6% है अतः लोगों से इसे बढ़ाने हेतु अपील की गई एवं इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने को कहा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि अरवल जिले में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुष की अपेक्षा कम है अतः महिला अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार आज करपी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा स्वीप गतिविधि की गई एवं लोगों को एक जून के दिन मतदान हेतु जागरूक किया गया।

रामनवमी को ले मेहंदिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

कलेर (अरवल)। आगामी रामनवमी पर्व को लेकर मेहंदिया थाना परिसर में सोमवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक का संचालन बीडीओ मनोज कुमार, सीओ सर्वेश कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों से रामनवमी में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने के लिए विचार विमर्श किया गया।   बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा की रामनवमी के मौके पर निकलने वाले जुलूस में डीजे को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने सरकारी गाइडलाइन पालन करने के लिए लोगों से आग्रह किया। इस दौरान वीडियो मनोज कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्यौहार मनाने की अपील की।   उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है जिसको लेकर सरकारी गाइडलाइन पालन करना नितांत आवश्यक है।बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में एकमात्र उसरी बाजार में जुलूस निकाला जा रहा है। जुलूस के लिए रुट निर्धारण हेतु स्थल जांच किया जाएगा। निश्चित रुट से ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई है।     वहीं रामनवमी कमेटी से चिन्हित भूलेंटियर को थाना की ओर से परिचय पत्र देने की बात कही गई उन्होंने लोगों से कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाए। कमेटी को पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग दिया जाएगा।   शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न हो यह हम सभी की जिम्मेवारी है। इसके अतिरिक्त हर किसी के भावनाओं का ध्यान रखना, निश्चित रूट पर शोभा यात्रा निकालने, संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात है।

दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से मिले बिहार विधान परिषद सदस्य

अरवल । भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे करपी निवासी राजकिशोर प्रसाद गुप्ता के निधन के समाचार सुनकर भाजपा के बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। स्वर्गीय राजकिशोर प्रसाद गुप्ता जी के बड़े पुत्र बबलू कुमार गुप्ता एवं राजेश कुमार गुप्ता जी से मिलकर इस दुख के घड़ी में धैर्य रखने का अनुरोध किया।   उन्होंने बताया की वे शुरू से भाजपा के आजीवन सिपाही रहे। वे उस समय से भाजपा के लिए कार्य जब ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को कोई जानता नही था। वे प्रखंड,जिला से लेकर राज्य स्तर तक भाजपा के विभिन्न पदों पर निष्ठा पूर्वक कार्य किए। इनके निधन से भाजपा को काफी क्षति हुई है। क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन दिया करते थे। इस दुख संविदा में पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी , भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा, भाजपा आईटी सेल के सह संयोजक पवन कुमार चंद्रवंशी सहित कई लोग शमिल थे।

फ्लैग मार्च के दौरान डीएम ने बच्चों पर नियंत्रण रखने का किया अपील, रामनवमी जुलूस के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा डीजे व बाइक ‌

रामनवमी त्योहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार रखने हेतु रविवार को जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं रोहतास पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने लोगों से अपने बच्चों पर नियंत्रण रखने का अपील किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार्य संहिता लागू है। इसके साथ ही रामनवमी का त्यौहार है और लगभग बाजारों पर पारंपरिक तरीके से जुलूस का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष भी ऐसा होने की सूचना प्राप्त है।   इस वर्ष जुलूस के दौरान डीजे व बाइक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसका उल्लंघन करने पर कमीटियों सहित संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का भड़काऊ अथवा सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाले संदेश पोस्ट करने पर संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। इन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्यालय द्वारा अधिकारी नियुक्त किए जाने की बात बताते हुए डीएसपी ने कहा कि और सामाजिक तत्वों को कभी भी बक्सा नहीं जाएगा। एसडीएम अनिल बसाक ने कहा कि बिक्रमगंज शहर के चिन्हित एरिया को जुलूस से पूर्व ब्रैकेटिंग किया जाएगा और अधिकारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि इसके लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों को अलर्ट किया गया है।